नहीं होंगे मेरे सब होने वाले
मैं या फिर वो मुझे हैं खोने वाले
तू जाते जाते मुड़कर देखना मत
वहीं हँसते दिखेंगे रोने वाले
सभी तोड़े गए जो भी खिले थे
हाँ ख़ुश थे फूल सारे कोने वाले
चुभेंगे एक दिन उनको भी काँटे
चलेंगे जब ज़मीं पे बोने वाले
खुलेगी आँख तो बस सच दिखेगा
टिकेंगे थोड़ी जादू-टोने वाले
Read Full