जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए

बार-हा दिल ने ये महसूस किया तुम आए

ऐसे इक़रार में इनकार के सौ पहलू हैं
वो तो कहिए कि लबों पे न तबस्सुम आए

न वो आवाज़ में रस है न वो लहजे में खनक
कैसे कलियों को तिरा तर्ज़-ए-तकल्लुम आए

बार-हा ये भी हुआ अंजुमन-ए-नाज़ से हम
सूरत-ए-मौज उठे मिस्ल-ए-तलातुम आए

ऐ मिरे वादा-शिकन एक न आने से तिरे
दिल को बहकाने कई तल्ख़ तवहहुम आए

— Asad Bhopali

More by Asad Bhopali

Other ghazal from the same pen

See all from Asad Bhopali →

Muskurahat Shayari

Shers of muskurahat.

All Muskurahat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling