Danish Naqvi

Danish Naqvi

@danish-naqvi

Danish Naqvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Danish Naqvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

36

Content

16

Likes

254

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

जितना पुख़्ता भी हो दिल जिस्म से बाहर रखना ताकि टूटे भी तो फिर सीने में मलबा न बने — Danish Naqvi
देखो मुझे अब मेरी जगह से न हिलाना फिर तुम मुझे तरतीब से रख कर नहीं जाते — Danish Naqvi
जाते हुए कमरे की किसी चीज़ को छू दे मैं याद करूँँगा के तेरे हाथ लगे थे — Danish Naqvi
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी — Danish Naqvi
सो तुम मुझे हैरत-ज़दा आँखों से न देखो कुछ लोग सँभल जाते हैं सब मर नहीं जाते — Danish Naqvi
जाने अब वो किस के साथ निकलता होगा रातों को जाने कौन लगाता होगा दो घंटे तैयारी में — Danish Naqvi

Ghazal

मुसीबतें सर-बरहना होंगी अक़ीदतें बे-लिबास होंगी थके हुओं को कहाँ पता था कि सुब्हें यूँँ बद-हवा से होंगी तू देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी कहीं मिलें तुम को भूरी रंगत की गहरी आँखें मुझे बताना मैं जानता हूँ कि ऐसी आँखें बहुत अज़िय्यत-शनास होंगी मैं सर्दियों की ठिठुरती शामों के सर्द लम्हों में सोचता हूँ वो सुर्ख़ हाथों की गर्म पोरें न-जाने अब किस को रास होंगी ये जिस की बेटी के सर की चादर कई जगह से फटी हुई है तुम उस के गाँव में जा के देखो तो आधी फ़स्लें कपास होंगी — Danish Naqvi