देख कर बिल्कुल नहीं लगता कि हम इतने दूर हैं
वैसे हम एक दूसरे से अच्छे ख़ासे दूर हैं
फड़फड़ाने की इजाज़त भी नहीं दी जा रही
पेड़ पर बैठे हुए लगता था पिंजरे दूर हैं
दर्द का एहसास होता है बहुत सी देर बा'द
तीर लगते है यहाँ पर और गिरते दूर हैं
दोस्ती में भूल मत जाना पुरानी दुश्मनी
बा'द में नज़दीक है हम लोग पहले दूर हैं
मिल के मापेंगे किसी दिन दरमियानी फ़ासला
ताकि कुछ मालूम हो पाए कि कितनी दूर हैं
— Danish Naqvi















