Democracy Shayari Collection - Voices of awaam, justice, and power in poetic expression

Democracy shayari reflects the voice of the people—awaam ki awaaz—blending emotions with thoughts on justice, rights, and governance. It captures hope, protest, truth, and the power of collective expression in poetic form.

What is democracy shayari?

Democracy shayari is poetry that expresses ideas about people's power, justice, rights, and governance. It often reflects the voice of the awaam and highlights social and political realities.

Democracy Shayari in Hindi

Express loktantra, awaam, and justice in powerful Hindi poetry.

मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
हमारी वफ़ा का वो इंसाफ़ होगा तिरी आँख से जब ये काजल छटेंगे — Aarush Sarkaar
ख़िलाफ़ साज़िशों से हम जो डर गए होते दिल-ए-अवाम से कब के उतर गए होते — Ajeetendra Aazi Tamaam
रहम, इंसाफ़ से ख़ाली जब हो ये दिल फिर वो कुछ और ही है पर इंसाँ नहीं है — A R Sahil "Aleeg"
अच्छे ख़ासे सत्ता के गलियारों में दागी हो जाते हैं कुर्सी की ख़ातिर अपनों के ही तेवर बाग़ी हो जाते हैं — Sandeep dabral 'sendy'
ख़ुदा तेरे वजूद से इनकार नहीं है मुझ को मगर सवाल तो तेरे इंसाफ-परस्त का है — A R Sahil "Aleeg"
अब की बार नहीं आएगी झाँसे में आवाम मियाँ तुम पहुँचा दो सत्ता के गलियारों तक संदेश मिरा — Sandeep dabral 'sendy'
कि सियायत की दुनिया में आते ही आ जाती है तब्दीली कल के सारिक़ इमरोज़ यहाँ सत्ता के भागी हो जाते हैं — Sandeep dabral 'sendy'
पहली सफ़ में जो खड़े हैं क़त्ल का इंसाफ लेने गर जो मुर्दा बोलता होता तो फिर सफ़ साफ होती — Aqib khan

Explore deeper political expressions through political shayari that reflect real social issues.

Democracy Shayari on Politics

Poetry that captures सत्ता, leadership, and the reality of governance.

लानत हो हुकूमत पे सदा हाकिम-ए-क़लमी इंसाफ़ से महरूम हैं मज़लूम वतन के — Shajar Abbas
सारी दुनिया है आप की हमदर्द इश्क़ में देगा कौन अब इंसाफ़ — A R Sahil "Aleeg"
ज़रूरत ही नहीं अब हम को मुंसिफ की कि अब क़ातिल ही ख़ुद इंसाफ़ करता है — Meem Alif Shaz
सत्ता मद में साँप छछुन्दर बिच्छू पाले हैं क्यूँ कहते हो अच्छे दिन अब आने वाले हैं — Umesh Maurya
ख़ुद ब ख़ुद बुझ जाएँगे ज़ुल्म-ओ-सितम के सब दिए सब जलाएँ गर जो इंसाफ़- ओ- अदल का इक दिया — A R Sahil "Aleeg"
जब वोट के दिन थे तब वे रोज़ ही दिखते थे इक साल हुआ तो अब इक बार नहीं दिखते — Sahil Verma

Read more impactful lines with corruption shayari focusing on leadership and system flaws.

Democracy Shayari on Justice and Rights

Shayari highlighting insaaf, adhikar, and the fight for truth.

चुनाव में हारे हुए लोगों से पूछो सत्ता किसी के बाप की जागीर नहीं है — shivendra Mishra
ये जो अवाम है इस को तू ना-तवाँ न समझ इसी अवाम ने इक सल्तनत ढहा डाली — Mohit Subran
मोहब्बत को इबादत मानता हूँ मैं ख़ुदा इंसाफ़ कर मेरी परस्तिश का — Lekhak Suyash
ये आग वाग का दरिया तो खेल था हम को जो सच कहें तो बड़ा इम्तिहान आँसू हैं — Abhishek shukla
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
मेरी ख़ामोशियों में लर्ज़ां है मेरे नालों की गुम-शुदा आवाज़ — Faiz Ahmad Faiz
कहने को तो है हुस्न भी इन्साफ़ का क़ाइल ये सच है तो फिर चाहने वालों को कभी चाह — Dharmesh bashar
हम निभाते चुनाव को सारे देश में वोट इक हमारा है — Vinod Ganeshpure
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही — Dushyant Kumar
ये सच है नफ़रतों की आग ने सब कुछ जला डाला मगर उम्मीद की ठण्डी हवाएँ रोज़ आती हैं — Munawwar Rana

Discover meaningful poetry in justice shayari that speaks about fairness and truth.

Democracy Shayari on Society

Verses reflecting awaam, social struggles, and real-life challenges.

कैसे कह दूँ कि मुझे छोड़ दिया है उस ने बात तो सच है मगर बात है रुस्वाई की — Parveen Shakir
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा — Nida Fazli
रोक सकता हमें ज़िंदान-ए-बला क्या 'मजरूह' हम तो आवाज़ हैं दीवार से छन जाते हैं — Majrooh Sultanpuri
इस शहर में जीने के अंदाज़ निराले हैं होंटों पे लतीफ़े हैं आवाज़ में छाले हैं — Javed Akhtar
अगर सच इतना ज़ालिम है तो हम से झूट ही बोलो हमें आता है पतझड़ के दिनों गुल-बार हो जाना — Ada Jafarey
मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा — Parveen Shakir
सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे — Nawaz Deobandi
झूट वाले कहीं से कहीं बढ़ गए और मैं था कि सच बोलता रह गया — Waseem Barelvi
ये भी ए'जाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था — Ahmad Khayal
ये सच है कि पाँवों ने बहुत कष्ट उठाए पर पाँव किसी तरह राहों पे तो आए — Dushyant Kumar

Connect with people's emotions through protest shayari that highlight social movements.

Democracy Shayari on Freedom

Lines inspired by azaadi, voice, and the spirit of independence.

मिरी ख़ामोशियों की झील में फिर किसी आवाज़ का पत्थर गिरा है — Aadil Raza Mansoori
अपना हर तिनका समेटे किस जगह पर जा छुपे हम तिरी आवाज़ की चिड़ियों से घबराते हुए — Swapnil Tiwari
खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें न हो बला से ख़रीदार आओ सच बोलें — Qateel Shifai
आवाज़ दे के देख लो शायद वो मिल ही जाए वर्ना ये उम्र भर का सफ़र राएगाँ तो है — Muneer Niyazi
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
मुझे रोना नहीं आवाज़ भी भारी नहीं करनी मोहब्बत की कहानी में अदाकारी नहीं करनी — Afzal Khan
सच घटे या बढ़े तो सच न रहे झूट की कोई इंतिहा ही नहीं — Krishna Bihari Noor
तेरा लिक्खा जो पढ़ूँ तो तेरी आवाज़ सुनूँ तेरी आवाज़ सुनूँ तो तेरा चेहरा देखूँ — Bhaskar Shukla
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का — Abhishek shukla
मोहब्बत कर मोहब्बत कर यही बस कह रहा है दिल सुन अपने दिल की तू ये ग़ैर की आवाज़ थोड़ी है — Krishnakant Kabk

2 Line Democracy Shayari

Short and impactful lines expressing powerful democratic thoughts.

होंठ जो कहते है सब कुछ झूठ है आँख सच कहती है उस की बात सुन — Siddharth Saaz
बस एक लम्हे के सच झूट के एवज़ 'फ़रहत' तमाम उम्र का इल्ज़ाम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
तेरी आवाज़ को इस शहर की लहरें तरसती हैं ग़लत नंबर मिलाता हूँ तो पहरों बात होती है — Ghulam Mohammad Qasir
तुम मिरी ज़िंदगी हो ये सच है ज़िंदगी का मगर भरोसा क्या — Bashir Badr
किसी के झूठ से पर्दा हटाकर हमारा सच बहुत रोया था उस दिन — Shadab Asghar
जब राह झूठ की चुनी तो लिफ़्ट भी मिली और सच की राह में मिले पैरों के बस निशाँ — Tanoj Dadhich
लहजा कि जैसे सुब्ह की ख़ुश्बू अज़ान दे जी चाहता है मैं तिरी आवाज़ चूम लूँ — Bashir Badr
वो कहते हैं मैं ज़िंदगानी हूँ तेरी ये सच है तो उन का भरोसा नहीं है — Aasi Ghazipuri

Short Democracy Shayari

Concise poetry capturing the essence of people's voice and power.

अज़ीज़-तर मुझे रखता है वो रग-ए-जाँ से ये बात सच है मेरा बाप कम नहीं माँ से — Tahir Shaheer
ख़ामोशी में आवाज़ का किरदार कोई है जो बोलता रहता है लगातार, कोई है — Shakeel Gwaliari
किसी उम्मीद का ये इस्तिआरा जान पड़ता है कि तन्हा ही सही सच झूट से अब रोज़ लड़ता है — Tarun Pandey
इतने अफ़सुर्दा नहीं हैं हम कि कर लें ख़ुद-कुशी और न इतने ख़ुश कि सच में मरने की ख़्वाहिश न हो — Charagh Sharma
बे-वफ़ा शख़्स तेरे होंठों पे ये लफ़्ज़-ए-वफ़ा सच बताऊँ मुझे बिल्कुल नहीं अच्छा लगता — Shajar Abbas
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi
मुझे उस सेे मुहब्बत सच बड़ी महँगी पड़ेगी अकेलेपन से उस ने इश्क़ ऐसा कर लिया है — Anukriti 'Tabassum'
सच कहें तो वो कहानी बीच में दम तोड़ देगी जिस कहानी को सभी किरदार छोड़े जा रहे हैं — Anurag Pandey
ज़माने ने ग़लत को सच कहा है ज़माने की ख़राबी है हमीं से — Meem Alif Shaz

Democracy Shayari for Status

Perfect lines to express opinions and awareness on WhatsApp and social media.

सज़ा सच बोलने की ये मिली है सभी ने कर लिया हम से किनारा — Meem Alif Shaz
तू तो सच में ही झूठा निकला यारा तू तो कहता था हम मिलते रहेंगे — Vicky Kumar Rajak
मुझे आज़ाद कर दो एक दिन सब सच बता कर तुम्हारे और उस के दरमियाँ क्या चल रहा है — Tehzeeb Hafi
जब उस ने पलट कर नहीं देखा तो ये जाना आवाज़ लगाने में भी नुक़सान बहुत है — Imtiyaz Khan
तुम मिरे साथ हो ये सच तो नहीं है लेकिन मैं अगर झूट न बोलूँ तो अकेला हो जाऊँ — Ahmad Kamal Parvazi
या'नी तुम वो हो वाक़ई हद है मैं तो सच-मुच सभी को भूल गया — Jaun Elia

Democracy Captions for Instagram

Creative captions to share thoughts on justice, society, and governance.

भले ही जान-लेवा हो सियासत को ग़लत कहना मगर फिर भी ये सच ईमान वाले लोग कहते हैं — Amaan Pathan
झूटी ता'रीफ़ों के पीछे भागते रहते हो दिन भर अभी अगर मैं सच कह दूँगा वो तुम को चुभ जाएगा — Amaan Pathan
चाँद ला सका नहीं कभी सनम है सच मगर ला रहा हूँ मैं तुम्हारी ख़ातिर आफ़ताब अब — Amaan Pathan
रगों में ज़हर-ए-ख़ामोशी उतरने से ज़रा पहले बहुत तड़पी कोई आवाज़ मरने से ज़रा पहले — Khushbir Singh Shaad
अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ — Fahmi Badayuni
आसमानों से फ़रिश्ते जो उतारे जाएँ वो भी इस दौर में सच बोलें तो मारे जाएँ — Ummeed Fazli
सच की डगर पे जब भी रक्खे क़दम किसी ने पहले तो देखी ग़ुर्बत फिर तख़्त-ओ-ताज देखा — Amaan Pathan
ख़ैर सच तो है सच मगर ऐ झूठ मैं ने तेरा भी ए'तिबार किया — Firaq Gorakhpuri
जो दिया सच की आग से रौशन वो तो दरिया से भी बुझा ही नहीं — Amaan Pathan
रंग दरकार थे हम को तिरी ख़ामोशी के एक आवाज़ की तस्वीर बनानी थी हमें — Nazir Wahid
बहुत था ख़ौफ़ जिस का फिर वही क़िस्सा निकल आया मिरे दुख से किसी आवाज़ का रिश्ता निकल आया — Bashar Nawaz
अपने अंदर हँसता हूँ मैं और बहुत शरमाता हूँ ख़ून भी थूका सच-मुच थूका और ये सब चालाकी थी — Jaun Elia

FAQs

Yes, democracy shayari is widely used as WhatsApp status, Instagram captions, and posts to express opinions on politics, society, and justice.
Common themes include freedom, justice, corruption, truth, elections, leadership, and the voice of the common people.
Not always. While it often touches politics, it also reflects social awareness, human rights, and the emotional connection people have with justice and fairness.
Yes, democracy shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible and relatable for different audiences.
People read it to express their views, raise awareness, and connect emotionally with issues like justice, governance, and the power of the people.
Democracy shayari focuses specifically on people's power and rights, while political shayari can cover broader topics like leaders, policies, and political satire.