Terrorism Shayari - Words reflecting pain, loss, and humanity against terror

Terrorism shayari expresses the deep pain, fear, and loss caused by acts of violence. These verses reflect human emotions like khauf, grief, and hope for peace, giving voice to the silent cries of victims and society’s longing for insaniyat and aman.

What is terrorism shayari?

Terrorism shayari is poetry that expresses the pain, fear, and emotional impact of terrorist acts, often highlighting loss, injustice, and the desire for peace.

Terrorism Shayari in Hindi

Explore impactful Hindi lines expressing the harsh reality of aatank and its emotional aftermath.

ऐ आसमान तेरे ख़ुदा का नहीं है ख़ौफ़ डरते हैं ऐ ज़मीन तेरे आदमी से हम — Unknown
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही — Sahir Ludhianvi
अगर साए से जल जाने का इतना ख़ौफ़ था तो फिर सहर होते ही सूरज की निगहबानी में आ जाते — Azm Shakri
दुश्मनों की जफ़ा का ख़ौफ़ नहीं दोस्तों की वफ़ा से डरते हैं — Hafeez Banarasi
हादसों की ज़द पे हैं तो मुस्कुराना छोड़ दें ज़लज़लों के ख़ौफ़ से क्या घर बनाना छोड़ दें — Waseem Barelvi
इस ख़ौफ़ में कि ख़ुद न भटक जाएँ राह में भटके हुओं को राह दिखाता नहीं कोई — Anwar Taban
मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
हमारे ख़ौफ़ से बाज़ार उछलते हैं जहाँ भर में सिसकने से हमारे कौन सी सरकार गिरती है — Nomaan Shauque

You can also read war shayari to see poetic reflections on larger conflicts.

Terrorism Shayari on Life

Verses showing how terrorism affects life, humanity, and everyday existence.

ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
वो कभी आग़ाज़ कर सकते नहीं ख़ौफ़ लगता है जिन्हें अंजाम से — Siraj Faisal Khan
टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा — Meer Taqi Meer
परिंद क्यूँँ मिरी शाख़ों से ख़ौफ़ खाते हैं कि इक दरख़्त हूँ और साया-दार मैं भी हूँ — Asad Badayuni
इस गए साल बड़े ज़ुल्म हुए हैं मुझ पर ऐ नए साल मसीहा की तरह मिल मुझ से — Sarfraz Nawaz
तमाम शहर को तारीकियों से शिकवा है मगर चराग़ की बैअत से ख़ौफ़ आता है — Aziz Nabeel
ख़ौफ़ आता है अपने साए से हिज्र के किस मक़ाम पर हूँ मैं — Siraj Faisal Khan
भले हैं फ़ासले क़ुर्बत से ख़ौफ़ लगता है ये क्या बला है जो ऐसी विरानी क़ैद हुई — Prashant Beybaar
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz

For deeper life reflections, explore zindagi shayari as well.

Terrorism Shayari on Humanity and Peace

Poetry focusing on insaniyat, unity, and the longing for peace beyond violence.

डाली है ख़ुद पे ज़ुल्म की यूँँ इक मिसाल और उस के बग़ैर काट दिया एक साल और — Subhan Asad
अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं क्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं — Khushbir Singh Shaad
काठ की हाँडी अब न चढ़ेगी ज़ुल्म के चूल्हे पर यारो वक़्त का पहिया घूमेगा मुंसिफ़ भी जेल में जाएगा — Amaan Pathan
ख़ामुशी कब चीख़ बन जाए किसे मालूम है ज़ुल्म कर लो जब तलक ये बे-ज़बानी और है — Munawwar Rana
मेरे साथ मेरे तमाम दोस्तों को भी ब्लॉक कर दिया सच बताओ इतनी नफरत है या मेरी मोहब्बत का ख़ौफ़ — Piyush
यहाँ मौत का ख़ौफ़ कुछ यूँँ है सब को कि जीने की ख़ातिर मरे जा रहे हैं — Sapna Moolchandani
तबक़ों में रंग-ओ-नस्ल के उलझा के रख दिया ये ज़ुल्म आदमी ने किया आदमी के साथ — Bakhtiyar Ziya
बहुत था ख़ौफ़ जिस का फिर वही क़िस्सा निकल आया मिरे दुख से किसी आवाज़ का रिश्ता निकल आया — Bashar Nawaz
कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है — Muzaffar Warsi
मेरी जाँ कोई ज़ुल्म न कर ख़ुदा के लिए यहाँ कोई ग़ुरूर नहीं रहता सदा के लिए — Praveen Bhardwaj
हम इस अज़ाब से क्यूँ ना ख़ौफ़ खाए मुर्शिद मर जाए जब क़रीबी अपना यहाँ यकायक — Zain Aalamgir

Pair these thoughts with peace shayari that highlight harmony and calm.

Terrorism Shayari on Pain and Loss

Emotional lines capturing grief, sorrow, and the deep wounds caused by terror.

हमारी वफ़ा का वो इंसाफ़ होगा तिरी आँख से जब ये काजल छटेंगे — Aarush Sarkaar
सब याद रहता है मुझे ये ज़ुल्म भी तारी यहाँ — Zain Aalamgir
ज़िंदगी जिए जाने में 'अज़ाब हैं कितने और मौत आने का यार ख़ौफ़ है कितना — Kohar
ज़िन्दगी अपने सितम को ज़रा देख क्या तुझे भी ख़ुदा का ख़ौफ़ नहीं — Shivam Shaw
देर तक कोई भी एहल-ए-ज़ुल्म यूँँ टिकता नहीं चार सू फैली हुई है कर्बला की रौशनी — ''Akbar Rizvi"
मुझ को उजालों से रहा है ख़ौफ़ के संगीन अँधेरा छुपाए है रख़े — Zain Aalamgir
यूँँ ज़ोर से ना दे दुहाई, ज़ुल्म सहता शख़्स तू रूठे ख़ुदा ना और भी, तेरा ख़ुदा है सो रहा — Zain Aalamgir
कोई उठता नहीं मज़लूम का हामी बनकर कब तलक ज़ुल्म पा ख़ामोश रहेगी दुनिया — ''Akbar Rizvi"
उन सेे क्या डरना जो देखते ही हैं उसे ख़ौफ़ उन सेे रखो मियाँ जिन को उस ने देखा है — Santy sharma

You may also relate to dard shayari that express intense emotional suffering.

Terrorism Shayari on Justice and Truth

Shayari reflecting the demand for justice, truth, and accountability against injustice.

ख़ुदा तेरे वजूद से इनकार नहीं है मुझ को मगर सवाल तो तेरे इंसाफ-परस्त का है — A R Sahil "Aleeg"
रहम, इंसाफ़ से ख़ाली जब हो ये दिल फिर वो कुछ और ही है पर इंसाँ नहीं है — A R Sahil "Aleeg"
उस को इज़्ज़त के ख़ौफ़ ने रोका वरना वो भाग जाती मेरे साथ — Sayeed Khan
अगर जहाँ में मोहब्बत पे ज़ुल्म होता है लहद में क़ैस की मय्यत बहुत तड़पती है — Shajar Abbas
ख़ुदा से रू-बा-रू होना हैं रोज़-ए-महशर में ये बात सोच लो तुम मुझ पा ज़ुल्म ढाते हुए — Shajar Abbas
गुनाहों से ख़ुद को महफ़ूज़ रख सकता शख़्स वो ही ये दिल जिस का काँपता है हर इक पल ख़ौफ़-ए-ख़ुदास — A R Sahil "Aleeg"
करेंगे ज़ुल्म उन पर और उन्हें हम भूल जाएँगे हमें ये बात भी उन को इशारों में बतानी है — Faizan Faizi

Explore justice shayari for more poetic expressions about fairness and rights.

2 Line Terrorism Shayari

Short and powerful two-line verses capturing the essence of fear and resilience.

जला यहाँ चराग़ तो दिखा ये कौन लोग हैं ख़मोश ज़ुल्म पर हैं सब यहाँ ये मौन लोग हैं — Kajiimran
ग़लत आदत है आँखों की बड़ा ये ज़ुल्म करती हैं जिन्हें मैं पा नहीं सकता उन्हें फिर देखना ही क्यूँ — Ankesh Arjun
ज़माने वालों का हरगिज़ न आज ख़ौफ़ करो मता-ए-जान चलो आओ तुम गले से लगो — Shajar Abbas
खौ़फ़ अक्सर टूटने का होता है पर प्यार का सपना सजाना चाहता हूँ — Aniket sagar
पहली सफ़ में जो खड़े हैं क़त्ल का इंसाफ लेने गर जो मुर्दा बोलता होता तो फिर सफ़ साफ होती — Aqib khan

Short Terrorism Shayari

Concise lines that deliver impactful messages about violence and humanity.

तोड़ कर दिल मिरा दिखाया है प्यार में तू ने ज़ुल्म ढ़ाया है — Danish Balliavi
देख कर ज़ुल्म-ओ-सितम मज़लूम पर आज फिर इंसानियत शर्मा गई — Shajar Abbas
जो मुझे मिलना कभी तो चुप न रहना शांत लोगों से मुझे है ख़ौफ़ थोड़ा — Shantanu Sharma
लानत हो हुकूमत पे सदा हाकिम-ए-क़लमी इंसाफ़ से महरूम हैं मज़लूम वतन के — Shajar Abbas
ज़रूरत ही नहीं अब हम को मुंसिफ की कि अब क़ातिल ही ख़ुद इंसाफ़ करता है — Meem Alif Shaz
वालिद तिरा है ज़ुल्म हम पर कर रहा यूँँ भेजकर बाज़ार बुर्के में तुझे — Kuldeep Tripathi KD
तकलीफ़ से था ख़ौफ़ पहले मुझ को भी अब दर्द में भी मुस्कुरा लेता हूँ मैं — Musafir naami
हज़रत-ए-दिल पे इतने ज़ुल्म-ओ-सितम हुस्न-दाँ मत करो ख़ुदा के लिए — Shajar Abbas
बैठा हूँ जहाँ, आग लगा कर ही उठा हूँ है ख़ौफ़ मुझे मौत की ता'ज़ीर से ऐ दिल — Shivansh Singhaniya
इतना दोज़ख़ का ख़ौफ़ रखते हो माँ के क्या पैर कम दबाए हैं — Chetan

Terrorism Shayari for WhatsApp Status

Meaningful lines perfect for sharing awareness and emotions on WhatsApp.

इश्क़ की आग में जलें हैं जो उन को दोज़ख़ का ख़ौफ़ होता नहीं — A R Sahil "Aleeg"
ज़ुल्म जो करते हैं ये ज़ेहन में रख लें अपने वक़्त ये अपने को हर-हाल में दोहराता है — NEERAJ SAINI
ज़ालिमों को आसमाँ भी चाहिए ये ज़मीं तो भर गई है ज़ुल्म से — Meem Alif Shaz
अपना दिल उस की हथेली पे न रख पाए कभी इक अजब सा ख़ौफ़ था इनकार होने का हमें — Meem Alif Shaz
जन्म से हम ख़ौफ़ खाते आ रहे हैं अब तो हम को भूख भी लगती नहीं है — Saarthi Baidyanath
अजब मिज़ाज का मालिक हूँ मैं शजर मुझ को अमीर लोगों की सोहबत से ख़ौफ़ आता है — Shajar Abbas
इश्क़ का है ज़कात और सदका ज़ुल्म हँस के सहो सनम के तुम — A R Sahil "Aleeg"
रात भर ये ख़ौफ़ तारी रहता है ज़िन्दगी कल साथ होगी या नहीं — Meem Alif Shaz
मोहब्बत ज़ुल्म करती है खिलौनों पर कि बच्चे इश्क़ में बर्बाद बैठे हैं — Kuldeep Tripathi KD
वो हादसा जो नहीं बीता है अभी मुझ पर उसी के ख़ौफ़ से दिल मेरा ख़ौफ़ खाता है — Mohit Subran

Terrorism Shayari Captions for Instagram

Thought-provoking captions to express strong views and emotions on social media.

हमें बस क़त्ल करने के अलावा तू सारे ज़ुल्म हम पर ढा चुका है — Tanha
मेरी हालत तो देखिए साहब मुझ पे कितने ये ज़ुल्म होते हैं — Arkam zahid
ज़ुल्म ऐसा न मेरे साथ करें ज़िस्म में रूह भी न बाक़ी रहे — Parvez Shaikh
दुश्मन हमेशा ख़ौफ़ के घेरे में रहता है भाई हमारे साथ जो ख़े में में रहता है — Ashok Sagar
दिल की चोरी का ख़ौफ़ लगा रहता है दोस्त इन दिल्ली के रहने वालों से — Prakamyan Gautam
हमारा जुर्म इतना है कि सच बोला सज़ा के नाम पर अब ज़ुल्म ढाएँगे — Sabir Pathan

FAQs

People read it to reflect on real-world tragedies, express grief, and connect emotionally with themes of humanity, loss, and hope for a better world.
Yes, many lines can be shared as WhatsApp status or Instagram captions to raise awareness or express emotions about violence and peace.
No, it is written in Hindi, Urdu, and English. The emotion remains the same, though language styles may vary.
Terrorism shayari focuses on fear, civilian suffering, and unexpected violence, while war shayari often reflects battles, patriotism, and soldiers’ sacrifices.
Mostly it reflects pain and loss, but it can also include hope, unity, and messages promoting peace and humanity.
Yes, it can emotionally connect people to serious issues, encouraging empathy, awareness, and conversations about peace and justice.