Shriyansh Qaabiz

Shriyansh Qaabiz

@Iamqaabiz

Shriyansh Qaabiz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shriyansh Qaabiz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

16

Likes

107

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

वो बिल्कुल फूल सी बच्ची है यारो सड़क पर फूल लेकिन बेचती है — Shriyansh Qaabiz
बरसों बा'द दिखा चहरा तो समझे हम कैसे इक तस्वीर पुरानी होती है — Shriyansh Qaabiz
तुम सेे बातें कर के ये तो जान गया तुम को खोने वाले सब पछताएँगे — Shriyansh Qaabiz
मिरे किरदार का मरना ही शायद कहानी की ज़रूरत बन गया था — Shriyansh Qaabiz
फ़क़त हालत हमारी देख कर आँसू बहाते हो अरे बैठो अभी तुम को कहानी भी सुनाते हैं — Shriyansh Qaabiz
इसी पर बैठ कर शब भर कहानी माँ सुनाती थी तभी ख़ुशबू सी आती है मुझे इस चारपाई से — Shriyansh Qaabiz
तुम ने जिस घर को हिस्सों में बाँटा है बीस बरस लगते हैं इक बनवाने में — Shriyansh Qaabiz
यहाँ सब लोग रोते ही मिले हैं कहानी इतनी अच्छी जा रही है — Shriyansh Qaabiz
घड़ी घर की ज़रा धीरे है चलती इसे मालूम है सजना तुम्हारा — Shriyansh Qaabiz
किसी का दिल बहुत रौशन हुआ है किसी के दिल में जाले लग रहे हैं — Shriyansh Qaabiz
कितना भी ज़ोर दूँ मगर आता नहीं है याद किस ने बताया था मुझे के खो गया हूँ मैं — Shriyansh Qaabiz
मसरूफ़ियत में ही मिली आख़िर ख़ुशी हमें फ़ुर्सत मिली तो याद फिर आने लगे हैं ग़म — Shriyansh Qaabiz

Ghazal

Nazm

पहली मुहब्बत चलो आज अपनी कहानी सुना दें छुपा जो भी रक्खा उसे अब बता दें है ता'ने यूँँ खाए सभी के दिलों से जिए हैं अभी तक बड़ी मुश्किलों से रहे है यूँँ बेचैन क्या ही बताएँ किसे दें सदाएँ किसे हम बुलाएँ मिरे घर का कमरा मुझे देखता है वो जुमला वही आजकल फेंकता है कि तुम सेे मुहब्बत मुझे हो गई है बताओ ए आशिक़ वो लड़की कहीं है? कि तुम ने जिसे आँखों पर था बिठाया कि उस के ही सपनों से ख़ुद को सजाया वही जिस की बाहें थी मुझ पर बनाई उसी के किनारे ही कुर्सी लगाई तुम्हीं ने लिखी थी ये नज़्में ये ग़ज़लें ख़तों को छुपाया कि अब दें कि तब दें मिरे घर में ऐसे ही क़िस्से भरे हैं मिरा जीना मुश्किल पे मुश्किल करे हैं तुम्हीं अब कहो मैं करूँँ तो करूँँ क्या कि तुम सेे ए जानाँ कहूँ तो कहूँ क्या मेरी जान तुम मेरी हसरत रही हो मगर तुम भी पहली मुहब्बत नहीं हो मगर तुम भी पहली मुहब्बत नहीं हो — Shriyansh Qaabiz