Mazhab Shayari - Faith, insaaniyat, and beliefs expressed through thoughtful poetry

Mazhab shayari reflects the deep connection between faith, belief, and humanity. It often explores dharma, iman, and insaaniyat beyond boundaries, expressing thoughts about unity, spirituality, and inner truth. These verses beautifully capture how religion shapes emotions, identity, and perspective.

What is mazhab shayari?

Mazhab shayari is poetry that expresses thoughts about religion, faith, and beliefs. It often highlights spirituality, unity, and the deeper meaning of insaaniyat beyond religious boundaries.

Mazhab Shayari in Hindi

Discover heartfelt mazhab shayari in Hindi that reflects faith, dharma, and spiritual depth.

मज़हब से मेरे क्या तुझे मेरा दयार और मैं और यार और मिरा कारोबार और — Meer Taqi Meer
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए जिस में इंसान को इंसान बनाया जाए — Gopaldas Neeraj
तुम्हें ये किस ने कहा रब को नहीं मानता मैं ये और बात कि मज़हब को नहीं मानता मैं — Bhaskar Shukla
चलता रहने दो मियाँ सिलसिला दिलदारी का आशिक़ी दीन नहीं है कि मुकम्मल हो जाए — Abbas Tabish
तपते सहराओं में सब के सर पे आँचल हो गया उस ने ज़ुल्फ़ें खोल दीं और मसअला हल हो गया — Tehzeeb Hafi
मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
'मीर' के दीन-ओ-मज़हब को अब पूछते क्या हो उन ने तो क़श्क़ा खींचा दैर में बैठा कब का तर्क इस्लाम किया — Meer Taqi Meer
जो दिल रखते हैं सीने में वो काफ़िर हो नहीं सकते मोहब्बत दीन होती है वफ़ा ईमान होती है — Arzoo Lakhnavi
मैं ने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दीं सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़-ए-माँ रहने दिया — Munawwar Rana
रंग और नस्ल ज़ात और मज़हब जो भी है आदमी से कमतर है इस हक़ीक़त को तुम भी मेरी तरह मान जाओ तो कोई बात बने — Sahir Ludhianvi

You can also explore religion shayari in Hindi for deeper spiritual expressions.

Mazhab Shayari on Humanity

Read poetry that connects mazhab with insaaniyat, highlighting unity beyond religion.

यही है इबादत यही दीन-ओ-ईमाँ कि काम आए दुनिया में इंसाँ के इंसाँ — Altaf Hussain Hali
कुछ तो पढ़ने के लिए और कुछ पढ़ाने के लिए इस तरह से वक़्त ने सारी किताबें बाँट दीं — Saarthi Baidyanath
कराओ अब मिरी घर वापसी भी ओ जहाँ वालों ये मेरा इश्क़ मज़हब था मिरा वो छोड़ आया हूँ — anupam shah
क़ौम-ओ-मज़हब क्या किसी का और क्या है रंग-ओ-नस्ल ऐसी बातें छोड़ कर बस इल्म-ओ-फ़न की बात हो — Sayan quraishi
मैं एक पुल हूँ मुझे दीन-धर्म क्या मालूम मेरा तो काम है लोगों को जोड़ कर रखना — Saarthi Baidyanath
मोहब्बत है अगर आकाश जैसा तो मज़हब एक सुपली की तरह है — Saarthi Baidyanath
सर पे मज़्हब चढ़ा हुआ है अब दिल में मज़्हब न ढूंढिये साहिब — Saarthi Baidyanath
फ़क़त ये सोच कर मुँह को कलेजा आ रहा है हमारे इश्क़ को मज़हब का कीड़ा खा रहा है — Shajar Abbas
तुम अपना दीन दिखाओ उसे, मोहब्बत भी गले लगाओ मगर पहले तुम सलाम करो — Mohammad Aquib Khan

For more human-centered thoughts, explore insaan shayari .

Mazhab Shayari on Faith and Belief

Explore shayari that captures deep emotions of faith, iman, and spiritual belief.

इश्क़ इकलौती वो मज़हब है जिस के उम्मती यहाँ बे-वफ़ा की भी इबादत करते है ता-दम-ए-पसीं — A R Sahil "Aleeg"
उस सेे हम ने आख़िर कर दीं दिल की बातें ज़ाहिर कर दीं — Kaviraj " Madhukar"
मिटा दीं फ़ोन से सब यादें उस की बस अब दिल से भुलाना रह गया है — Shajar Abbas
सौंप दीं हम ने जिसे सब दौलतें वो ही निकला है लुटेरा क्या करें — Vijay Anand Mahir
ख़ुदा होता तो ये मज़हब नहीं होते ख़ुदा होता तो मैं काफ़िर नहीं होता — Kinshu Sinha
लोग मज़हब के लिए लड़कर बहाते हैं लहू मुल्क की ख़ातिर लहू लेकिन बहा सकते नहीं — Vivek Vistar
अगर मुलातफ़त का नाम दीन है बशर ख़ुदा से ना डरे ख़ुदा करे — Kaif Uddin Khan
दो ही मज़हब हैं दुनिया-ए-फ़ानी में बस मज़हब-ए-रूह या मज़हब-ए-नफ़्स है — A R Sahil "Aleeg"
एक मज़हब, मज़हब-ए-मौक़ा-परस्ती को भी होना था लोग सब के सब, यहाँ मौक़ा-परस्ताना ही रहते हैं — A R Sahil "Aleeg"
उस ने धुएं के साथ में यादें उड़ा दीं, भूल कर सिगरेट की कश में मैं भी तो जल ही रही थी साथ में — Kanchan
हम गले मिलने ही वाले थे मगर आ गया मज़हब हमारे बीच में — Umesh Maurya
मज़हब-ए-इस्लाम को कर तर्क अपनाओ फ़क़त तुम दीन-हक़ को फिर दिखाएगा ख़ुदा उस जंग-ए-ख़न्दक़ के ही जैसा मोजिज़ा भी — A R Sahil "Aleeg"

You may also like faith shayari for more faith-driven poetry.

Mazhab Shayari on Truth and Reality

Thought-provoking lines about religion, truth, and the reality of beliefs in society.

आशिक़-ए दीन-ए-ग़ज़ल के लिए कु़रआँ है वो अब जिसे मीर का दीवान कहा जाता है — Mohammad Aquib Khan
मज़हब पर लड़ने वालों होश में आ जाओ वरना छोटा-मोटा झगड़ा इक दिन सरहद में बदलेगा — Sandeep dabral 'sendy'
फिर गई है वो मेरे मज़हब से आज से वो हराम है मुझ पर — Tauqeer jarwali
एक काफ़िर से मोहब्बत जो की मैं ने मुफ़्ती-ए-दीं ने मुझे दीं से निकाला — ALI ZUHRI
अक़्ल ने सैकड़ों दलीलें दीं दिल ने हरगिज़ न बात इक मानी — Shadan Ahsan Marehrvi
वो तन अजमेर की चौखट, वो दिल वाराणसी का दर मेरा माही मेरा मज़हब है, उस का दिल है मेरा घर — Prit
तमाम ख़ुशियाँ वो औरों में बाँट बैठा था सो मेरे हिस्से में उस ने उदासियाँ रख दीं — Amaan Haider
तेरा ख़ुदा मेरा रब आया आख़िर बीच में मज़हब आया — Ambar
मज़हब कि बातें लोग करते हैं मगर हाजत में फिर दरकार करते हैं कि किस का भी लहू हो बस मिले — 100rav

To explore similar themes, check out truth shayari .

Mazhab Shayari on Peace and Unity

Beautiful verses promoting harmony, peace, and unity beyond religious boundaries.

सभी मिलते हैं इक दूजे से मज़हब की बिना पर ही कोई इंसाँ को इंसाँ ही समझ कर क्यूँ नहीं मिलता — A R Sahil "Aleeg"
हमीं बे-दीन हैं यारों वगरना बड़े ही नेक हैं साथी हमारे — Kaif saifi
इश्क़ मज़हब रब सनम और आशिक़ी इस की 'इबादत इस में शिकवा कुफ़्र है और इल्तिज़ा जुर्म-ए-कबीरा — A R Sahil "Aleeg"
मज़हब-परस्ती और है इश्क़-ओ- मोहब्बत और है तेरी इबादत और है मेरी इबादत और है — Saarthi Baidyanath
धर्मो मज़हब के कुछ हुड़दंगी नारों से डर लगता है अब पर्वों से त्योहारों से — Irshad Siddique "Shibu"
सब के सब फ़क़त हम इंसान बन के आए थे फिर हुआ ये मिल कर मज़हब बना दिए हम ने — Kamlesh Goyal
इस वतन में छोटी सी बुलबुल के हूँ मानिंद मैं मेरा मज़हब कुछ भी हो पर हूँ तो सारा हिंद मैं — Firdous khan

For calming and peaceful vibes, read peace shayari .

2 Line Mazhab Shayari

Short and impactful two-line mazhab shayari for quick expression of faith.

ज़िंदा रखने को ख़्वाहिशें उन की दफ़्न सब अपनी हसरतें कर दीं — Wasif Quazi
तितली घूम रही थी प्यासी सो हम ने उस की प्यारी बातें फूलों पर रख दीं — Prakamyan Gautam
हाँ 'इज़्ज़त-आबरू की तेरे शामत आने वाली है किए पर दीन की तेरे बग़ावत आने वाली है — Jagat Singh
है मोहब्बत अब मज़हब अपना सोच से भी हम सूफ़ी ठहरे — Saurabh
बँटे मुल्क मज़हब के ही वास्ते बहा ख़ूँ सभी का जो मर कट गया — Saurabh Yadav Kaalikhh
साथ मज़लूम के हैं दीन के हामी हम हैं मुख़्तसर ये है फ़िलिस्तीन के हामी हम हैं — Amaan Haider
ख़ुशबू-ए-इश्क़ से तुम भी तो नहाएे थे यार जब हमें हुस्न के गुलशन में पनाहें दीं थीं — Nityanand Vajpayee
जुगनू बैठेंगे मेरी आँखों पर उस दिन जिस भी दिन उस की यादें पलकों पर रख दीं — Prakamyan Gautam
आज भी रौशन है जिस के दम से ये दीन-ए-ख़ुदा मकतब-ए-इस्लाम में बस वो दिया ज़ैनब का है — Almas Rizvi
बात जब हक़ की हो इक शख़्स नहीं आता है बात मज़हब की हो तो भीड़ निकल आती है — Mohit Subran
लड़े लोग मज़हब बचाने को जब इधर कोई भागा उधर कट गया — Saurabh Yadav Kaalikhh
है दीन तिरा अब क्या 'रौशन' टोपी क़श्क़ा हाए हाए — Raushan miyaa'n

Short Mazhab Shayari

Concise and meaningful mazhab shayari that expresses belief in a few words.

किसी के ख़याल ने रोका हुआ है मुझ को वरना मुझे आवाज़ें तो इक दिन बहुत दीं ख़ुद-कुशी ने — ABhishek Parashar
लानत भेजो पहले ख़ुद को फिर हाकिम को मज़हब मज़हब करने वाले अहमक़ लोगों — Lekhak Suyash
उमूमन इश्क़ ही मज़हब रहे सब के अगर दिल में कोई तन्हा कहाँ दिखता कभी भी यार महफ़िल में — Manohar Shimpi
जो इस को मज़हब से जोड़े ये उस की नादानी है उर्दू का कोई धर्म नहीं है उर्दू हिंदुस्तानी है — Rehan Umar
इबादत रक़्स का जौहर नहीं मंसब मोहब्बत है यक़ीं क्यूँँकर दिलाऊँ मैं मिरा मज़हब मोहब्बत है — Karal 'Maahi'
ये नस्लें ख़त्म हो जाएँगी मज़हब की लड़ाई में बचाने देश को तब फिर बताओ कौन आएगा — Neeraj Yadav 'Neer'
ग़रीबी और मज़हब बीच हैं अपने मुझे अड़चन बहुत है तेरा होने में — Manish Yadav
बे-वफ़ा से इश्क़ करने का नतीजा ये हुआ दीन और दुनिया हुए बर्बाद दोनों ही मेरे — A R Sahil "Aleeg"

Mazhab Shayari for WhatsApp Status

Perfect mazhab shayari lines to share as WhatsApp status with a spiritual touch.

जात–मज़हब ये सियासी दायरे हैं हम नहीं आते तुम्हारे दायरे में — Pushpendra Panchal
छान डालीं सब ही धर्मों की किताबें अब न वाक़िफ़ कौन मज़हब के रहे हम — Kabiir
लड़कियों का ये दीन अब का नहीं अब कोई बिगड़ा बकरा मारना है — Ammar 'yasir'
मैं हटा दीन दुनिया से तो यूँँ हुआ बंदगी भी गई ज़िन्दगी भी गई — Saniya Tasnim
बना कर हम ने दुनिया को जहन्नुम ख़ुदा का काम आसाँ कर दिया है — Rajesh Reddy
मज़हब पर आ जाए बात तो बस्ती जलती है रेप अगर हो तो सिर्फ़ मोमबत्ती जलती है — Jagveer Singh
मुबारक हो तुझे आशिक़ मिरी जाँ ग़ैर-मज़हब का मुहब्बत तो मुहब्बत है तुझे भगवान ख़ुश रक्खे — SAAGAR SINGH RAJPUT
एक मज़लूम और इक ज़ालिम दो ही मज़हब हैं सारी दुनिया में — Shakir Dehlvi
जान भी वार दी जान लो मुश्किलें कर दीं आसान लो — Amit Rajvanshi 'Guru'

Mazhab Shayari Captions

Use these thoughtful mazhab captions for Instagram and social media posts.

यहीं तक इस शिकायत को न समझो ख़ुदा तक जाएगा झगड़ा हमारा — Shariq Kaifi
मरने वालों को भी मिलते नहीं मरने वाले मौत ले जा के ख़ुदा जाने कहाँ छोड़ती है — Krishna Bihari Noor
उम्र भर कौन निभाता है तअल्लुक़ इतना ऐ मेरी जान के दुश्मन तुझे अल्लाह रक्खे — Ahmad Faraz
कितने हसीं हो माशा-अल्लाह तुम पे मोहब्बत ख़ूब जचेगी — Zubair Ali Tabish
हम वो हैं जो ख़ुदा को भूल गए तुम मेरी जान किस गुमान में हो — Jaun Elia
ख़ुदा ने ये सिफ़त दुनिया की हर औरत को बख़्शी है कि वो पागल भी हो जाए तो बेटे याद रहते हैं — Munawwar Rana
क़फ़स उदास है यारों सबास कुछ तो कहो कहीं तो बहर-ए-ख़ुदा आज ज़िक्र-ए-यार चले — Faiz Ahmad Faiz
उस की याद आई है साँसों ज़रा आहिस्ता चलो धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है — Rahat Indori
कभी अल्लाह मियाँ पूछेंगे तब उन को बताएँगे किसी को क्यूँ बताएँ हम इबादत क्यूँ नहीं करते — Farhat Ehsaas

FAQs

Yes, mazhab shayari works well for WhatsApp status or captions when you want to express your views on faith, humanity, or spiritual thinking in a meaningful way.
Not always. While it focuses on religion and belief systems, it also explores humanity, morality, and the emotional connection between people and spirituality.
Mazhab shayari often reflects organized religion and its impact, while faith shayari is more personal and focuses on inner belief, trust, and spiritual connection.
People read it to reflect on their beliefs, find spiritual comfort, and understand deeper meanings of life, unity, and humanity through poetic expression.
Yes, mazhab shayari is commonly written in Hindi and Urdu, as both languages beautifully convey spiritual and philosophical emotions.
Absolutely. Many mazhab shayari pieces emphasize insaaniyat over differences, encouraging peace, harmony, and mutual respect among people.