Gopaldas Neeraj

Gopaldas Neeraj

@gopaldas-neeraj

Gopaldas Neeraj shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Gopaldas Neeraj's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

33

Content

7

Likes

296

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(5)

Sher

अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई — Gopaldas Neeraj
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए जिस में इंसान को इंसान बनाया जाए — Gopaldas Neeraj

Ghazal

जब चले जाएँगे हम लौट के सावन की तरह याद आएँगे प्रथम प्यार के चुम्बन की तरह ज़िक्र जिस दम भी छिड़ा उन की गली में मेरा जाने शरमाए वो क्यूँँ गाँव की दुल्हन की तरह मेरे घर कोई ख़ुशी आती तो कैसे आती उम्र-भर साथ रहा दर्द महाजन की तरह कोई कंघी न मिली जिस से सुलझ पाती वो ज़िंदगी उलझी रही ब्रम्हा के दर्शन की तरह दाग़ मुझ में है कि तुझ में ये पता तब होगा मौत जब आएगी कपड़े लिए धोबन की तरह हर किसी शख़्स की क़िस्मत का यही है क़िस्सा आए राजा की तरह जाए वो निर्धन की तरह जिस में इंसान के दिल की न हो धड़कन 'नीरज' शाइ'री तो है वो अख़बार के कतरन की तरह — Gopaldas Neeraj