Shama Shayari Collection - Ishq, roshni aur jalte jazbaat ki shayari

Shama shayari beautifully captures the symbolism of light, sacrifice, and silent love. The image of a burning candle, or shama, reflects ishq that gives warmth while slowly fading away. These verses express deep emotions, where roshni meets pain and love burns quietly in the dark.

What is shama shayari?

Shama shayari is poetry that uses the image of a burning candle (shama) to express love, sacrifice, and emotional depth, often symbolizing how love burns silently.

Shama Shayari in Hindi

Explore meaningful shama shayari in Hindi reflecting love, light, and sacrifice through poetic expressions.

बना कर हम ने दुनिया को जहन्नुम ख़ुदा का काम आसाँ कर दिया है — Rajesh Reddy
बहुत आसान है कहना, बुरा क्या है भला क्या है करोगे इश्क़ तब मालूम होगा, मसअला क्या है — Bhaskar Shukla
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया अब तुम तो ज़िन्दगी की दुआएँ मुझे न दो — Ahmad Faraz
हज़ार इश्क़ करो लेकिन इतना ध्यान रहे कि तुम को पहली मोहब्बत की बद-दुआ न लगे — Abbas Tabish
इश्क़ नाज़ुक-मिज़ाज है बेहद अक़्ल का बोझ उठा नहीं सकता — Akbar Allahabadi
हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन' याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना — Balmohan Pandey
तू जो हर रोज़ नए हुस्न पे मर जाता है तू बताएगा मुझे इश्क़ है क्या जाने दे — Ali Zaryoun
औरों का बताया हुआ रस्ता नहीं चुनते जो इश्क़ चुना करते हैं, दुनिया नहीं चुनते — Bhaskar Shukla
आप कहते थे कि रोने से न बदलेंगे नसीब उम्र भर आप की इस बात ने रोने न दिया — Sudarshan Fakir

Shama Shayari on Love

Discover shama shayari that expresses deep ishq, where love burns quietly like a glowing flame.

मैं ने आँखों के किनारे भी न तर होने दिए जिस तरफ़ से आया था सैलाब वापस कर दिया — Abbas Tabish
मैं ने उस की तरफ़ से ख़त लिक्खा और अपने पते पे भेज दिया — Fahmi Badayuni
कूचा-ए-इश्क़ में निकल आया जिस को ख़ाना-ख़राब होना था — Jigar Moradabadi
ग़म-ए-हयात ने आवारा कर दिया वर्ना थी आरज़ू कि तिरे दर पे सुब्ह ओ शाम करें — Majrooh Sultanpuri
के 'हैलो' सुनते ही कट कर दिया है उस ने मेरा फ़ोन ख़ुदा का शुक्र है आवाज़ तो पहचानता है वो — Zubair Ali Tabish
मैं ने इक शहर हमेशा के लिए छोड़ दिया लेकिन उस शहर को आँखों में बसा लाया हूँ — Azm Shakri
हम इश्क़ के मारों का इतना ही फ़साना है रोने को नहीं कोई हँसने को ज़माना है — Jigar Moradabadi
गुदाज़-ए-इश्क़ नहीं कम जो मैं जवाँ न रहा वही है आग मगर आग में धुआँ न रहा — Jigar Moradabadi
तिरे सिवा भी कहीं थी पनाह भूल गए निकल के हम तिरी महफ़िल से राह भूल गए — Majrooh Sultanpuri

For more intense romantic expressions, read ishq shayari that beautifully captures love.

Shama Shayari on Life

Read shama shayari that reflects life’s struggles and the silent strength of burning through hardships.

धूप के एक ही मौसम ने जिन्हें तोड़ दिया इतने नाज़ुक भी ये रिश्ते न बनाए होते — Waseem Barelvi
वो इस कमाल से खेला था इश्क़ की बाज़ी मैं अपनी फ़तह समझता था मात होने तक — Tajdar Adil
जब से वो समुंदर पार गया गोरी ने सँवरना छोड़ दिया — Bekal Utsahi
उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
सितारों से आगे जहाँ और भी हैं अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं — Allama Iqbal
खो दिया तुम को तो हम पूछते फिरते हैं यही जिस की तक़दीर बिगड़ जाए वो करता क्या है — Firaq Gorakhpuri
ये भी ए'जाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था — Ahmad Khayal
हर इक मकाँ में जला फिर दिया दिवाली का हर इक तरफ़ को उजाला हुआ दिवाली का — Nazeer Akbarabadi
वो राही हूँ पलभर के लिए, जो ज़ुल्फ़ के साए में ठहरा, अब ले के चल दूर कहीं, ऐ इश्क़ मेरे बेदाग मुझे । — Raja Mehdi Ali Khan
हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी हमीं को शमा' जलाने का हौसला न हुआ — Qaisar-ul-Jafri
तिरे इश्क़ की इंतिहा चाहता हूँ मिरी सादगी देख क्या चाहता हूँ — Allama Iqbal

You can also explore zindagi shayari to understand deeper reflections on life and emotions.

Shama Shayari with Meaning

Understand the hidden symbolism behind shama shayari with simple explanations of each verse.

किसी से इश्क़ करना और इस को बा-ख़बर करना है अपने मतलब-ए-दुश्वार को दुश्वार-तर करना — Abbas Ali Khan Bekhud
मक़तल-ए-शौक़ के आदाब निराले हैं बहुत दिल भी क़ातिल को दिया करते हैं सर से पहले — Ali Sardar Jafri
ऐ दिल की ख़लिश चल यूँँही सही चलता तो हूँ उन की महफ़िल में उस वक़्त मुझे चौंका देना जब रंग पे महफ़िल आ जाए — Behzad Lakhnavi
इश्क़ तिरी इंतिहा इश्क़ मिरी इंतिहा तू भी अभी ना-तमाम मैं भी अभी ना-तमाम — Allama Iqbal
कैसा मुझ को बना दिया 'अम्मार' कौन सा रंग भर गए मुझ में — Ammar Iqbal
तू ने ये क्या ग़ज़ब किया मुझ को भी फ़ाश कर दिया मैं ही तो एक राज़ था सीना-ए-काएनात में — Allama Iqbal
वहशत-ए-दिल के ख़रीदार भी नापैद हुए कौन अब इश्क़ के बाज़ार में खोलेगा दुकाँ — Ibn E Insha
हम को गाली के लिए भी लब हिला सकते नहीं ग़ैर को बोसा दिया तो मुँह से दिखला कर दिया — Adil Mansuri
किसी ने ख़्वाब में आ कर मुझे ये हुक्म दिया तुम अपने अश्क भी भेजा करो दु'आओं के साथ — Afzal Khan
एक दरवेश को तिरी ख़ातिर सारी बस्ती से इश्क़ हो गया है — Ammar Iqbal
इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से — Sahir Ludhianvi

For more emotional clarity, explore ehsaas shayari that captures inner feelings beautifully.

Shama Shayari on Emotions

Feel the depth of emotions through shama shayari that blends light, pain, and silent expression.

मुझे तो इस ख़बर ने खो दिया है सुना है मैं कहीं पाया गया हूँ — Hafeez Jalandhari
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali
जबकि मैं ने इश्क़ में मरने का वा'दा कर लिया तब लगा मुझ को कि मैं ने इश्क़ ज़्यादा कर लिया — Siddharth Saaz
ग़म-ए-ज़माना ने मजबूर कर दिया वर्ना ये आरज़ू थी कि बस तेरी आरज़ू करते — Akhtar Shirani
मैं ने आबाद किए कितने ही वीराने 'हफ़ीज़' ज़िंदगी मेरी इक उजड़ी हुई महफ़िल ही सही — Hafeez Banarasi
इश्क़ माशूक़ इश्क़ आशिक़ है या'नी अपना ही मुब्तला है इश्क़ — Meer Taqi Meer
चराग़ घर का हो महफ़िल का हो कि मंदिर का हवा के पास कोई मसलहत नहीं होती — Waseem Barelvi
महफ़िल में तेरी यूँँ ही रहे जश्न-ए-चरागाँ आँखों में ही ये रात गुज़र जाए तो अच्छा — Sahir Ludhianvi
ख़्वाहिश है इन गुलों को दवामी बहार दूँ जितने किए हैं इश्क़ सुख़न में उतार दूँ — Bhaskar Shukla

If you connect with emotional poetry, read jazbaat shayari for more heartfelt lines.

2 Line Shama Shayari

Short and powerful two-line shama shayari perfect for quick emotional expression.

इश्क़ का ज़ौक़-ए-नज़ारा मुफ़्त में बदनाम है हुस्न ख़ुद बे-ताब है जल्वा दिखाने के लिए — Asrar Ul Haq Majaz
शौक़ के हाथों ऐ दिल-ए-मुज़्तर क्या होना है क्या होगा इश्क़ तो रुस्वा हो ही चुका है हुस्न भी क्या रुस्वा होगा — Asrar Ul Haq Majaz
मेरे क़ुबूल पे उस ने क़ुबूल कह तो दिया पर एक बार कहा उस ने तीन बार नहीं — Varun Anand
बिछड़ जाएँगे हम दोनों ज़मीं पर ये उस ने आसमाँ पर लिख दिया है — Siraj Faisal Khan
बख़्शी हैं हम को इश्क़ ने वो जुरअतें 'मजाज़' डरते नहीं सियासत-ए-अहल-ए-जहाँ से हम — Asrar Ul Haq Majaz
हुस्न को शर्मसार करना ही इश्क़ का इंतिक़ाम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है — Jigar Moradabadi

Short Shama Shayari

Simple and impactful short shama shayari that conveys deep meaning in few words.

ये है पहली बात तुझ सेे इश्क़ है दूसरी ये बात, पहली बात सुन — Siddharth Saaz
मैं दौड़ दौड़ के ख़ुद को पकड़ के लाता हूँ तुम्हारे इश्क़ ने बच्चा बना दिया है मुझे — Liaqat Jafri
उस ने महफ़िल से उठाया हम को जिस को पलकों पे बिठाया हम ने — Vishal Bagh
वहाँ शायद कोई बैठा हुआ है अभी खिड़की में इक जलता दिया है — Aadil Raza Mansoori
इस मरज़ से कोई बचा भी है चारा-गर इश्क़ की दवा भी है — Unknown

Shama Shayari for Status

Perfect shama shayari lines to use as WhatsApp status or share with friends.

किसी के इश्क़ में बर्बाद होना हमें आया नहीं फ़रहाद होना — Manish Shukla
इश्क़ में ये दावा तो नईं है मैं ही अव्वल आऊँगा लेकिन इतना कह सकता हूँ अच्छे नंबर लाऊँगा — Zubair Ali Tabish
सोच कर पाँव डालना इस में इश्क़ दरिया नहीं है दलदल है — Renu Nayyar
हम को नीचे उतार लेंगे लोग इश्क़ लटका रहेगा पंखे से — Zia Mazkoor
प्यार मुहब्बत बा'द की बातें जान कभी ये सोचा है किस ने तेरा साथ दिया था कौन नशे में ख़त्म हुआ — Vikram Gaur Vairagi
कुछ तबीयत में उदासी भी हुआ करती है हर कोई इश्क़ का मारा हो, ज़रूरी तो नहीं — Jaani Lakhnavi
ख़ुशबू से किस ज़बान में बातें करेंगे लोग महफ़िल में ये सवाल तुझे देख कर हुआ — Mansoor Usmani
हस्ती का नज़ारा क्या कहिए मरता है कोई जीता है कोई जैसे कि दिवाली हो कि दिया जलता जाए बुझता जाए — Nushur Wahidi

Shama Shayari Captions

Creative and emotional shama shayari captions for Instagram and social media posts.

अब तो ख़ुद अपने ख़ून ने भी साफ़ कह दिया मैं आप का रहूॅंगा मगर उम्र भर नहीं — Aalok Shrivastav
इक और इश्क़ की नहीं फ़ुर्सत मुझे सनम और हो भी अब अगर तो मेरा मन नहीं बचा — Afzal Ali Afzal
माफ़ कर तो दिया है मगर कहो उन सेे वो थोड़ी देर मेरे सामने से हट जाएँ — Azhar Nawaz
चुप हुए तो घर से निकले जा के दफ़्तर रो पड़े इश्क़ ऐसी जंग है जिस में सिकंदर रो पड़े बस दिलों पर कब किसी का चल सका है इश्क़ में फिर से डायल कर के हम वो एक नंबर रो पड़े — Prashant Sharma Daraz
जहन्नुम कर दिया है ज़िन्दगी को तुम्हारी ऐसी की तैसी मोहब्बत — Ashraf Jahangeer
तू तो वाक़िफ़ है रिवाज़-ए-ग़म से इस के इश्क़ तो तेरा भी ये पहला नहीं है — Siddharth Saaz

FAQs

Shama represents light, warmth, and self-sacrifice. In poetry, it symbolizes a lover who burns for someone else, giving light while slowly fading away.
Yes, shama shayari is often used to express deep love, especially the kind that involves devotion, pain, and silent emotions.
Shama refers to the candle, while parwana is the moth drawn to it. Together, they symbolize passionate love where one is irresistibly drawn, even at the cost of pain.
Yes, its deep symbolism and emotional tone make it perfect for Instagram captions, WhatsApp status, and poetic posts.
Shama shayari focuses more on sacrifice and burning love, while roshni shayari highlights brightness, hope, and positivity.
Yes, shama shayari can be written in English or Hinglish, but it often keeps Urdu or Hindi words like 'shama' and 'parwana' for emotional depth.