ab tajurba bhi kar liya padh li kitaab bhi | अब तजरबा भी कर लिया पढ़ ली किताब भी

  - Tanoj Dadhich

अब तजरबा भी कर लिया पढ़ ली किताब भी
सब कुछ समझ गया हूँ हक़ीक़त भी ख़्वाब भी

मैंने बना के सब सेे रखी काम के हैं सब
मुझको चराग़ जानता है आफ़ताब भी

मैंने कहा था तुझ सेे ज़रा इन्तिज़ार कर
अब देख हो गया हूँ न मैं कामयाब भी

जब दूर तुम हुए तो क़लम को उठा लिया
वरना तो दोस्त लाए थे मेरे शराब भी

मैंने भी काफ़ी कुछ दिया है इस जहान को
जब फ़्री रहे ख़ुदा करे मेरा हिसाब भी

जो लोग मानते नहीं शाइर 'तनोज' को
अब इस ग़ज़ल से मिल गया उनको जवाब भी

  - Tanoj Dadhich

Education Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tanoj Dadhich

As you were reading Shayari by Tanoj Dadhich

Similar Writers

our suggestion based on Tanoj Dadhich

Similar Moods

As you were reading Education Shayari Shayari