इश्क़ में तेरे गँवा दी ये जवानी जान-ए-मन

हो गई दिलचस्प अपनी भी कहानी जान-ए-मन

प्यार दोनों से है मुझ को फ़र्क़ इतना सा है बस
जान हैं ग़ज़लें नई तो हैं पुरानी जान-ए-मन

आज दरिया ने बताया राज़ गहरा ये हमें
आपसे ही उस ने सीखी है रवानी जान-ए-मन

शे'र कहने का सलीक़ा देर से आया मगर
शे'र सुनना काम अपना ख़ानदानी जान-ए-मन

मेरी दुनिया में मेरा दिल देश है जैसे मेरा
और तुम उस देश की हो राजधानी जान-ए-मन

— Tanoj Dadhich

More by Tanoj Dadhich

Other ghazal from the same pen

See all from Tanoj Dadhich →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling