Teer Shayari - Dil par lagne wale alfaaz aur chubhti baaton ki shayari

Teer Shayari captures the sharpness of words and emotions that hit straight to the heart. Just like a teer (arrow), these lines express pain, truth, and piercing feelings that leave a lasting impact. Perfect for moments when emotions feel intense and deeply personal.

What is Teer Shayari?

Teer Shayari refers to poetry that feels like an arrow hitting the heart, expressing sharp, piercing emotions, harsh truths, or deeply impactful words.

Teer Shayari in Hindi

Explore sharp and impactful teer shayari in Hindi that hits straight to the heart.

बहुत बेकार मौसम है मगर कुछ काम करना है कि ताज़ा ज़ख़्म मिलने तक पुराना ज़ख़्म भरना है — Abbas Tabish
सहर की आस लगाए हुए हैं वो कि जिन्हें कमान-ए-शब से चले तीर की ख़बर भी नहीं — Abhishek shukla
ज़ख़्म जो तुम ने दिया वो इस लिए रक्खा हरा ज़िंदगी में क्या बचेगा ज़ख़्म भर जाने के बा'द — Azm Shakri
क्या करे मेरी मसीहाई भी करने वाला ज़ख़्म ही ये मुझे लगता नहीं भरने वाला — Parveen Shakir
तुम बड़े अच्छे वक़्त पर आए आज इक ज़ख़्म की ज़रूरत थी — Zubair Ali Tabish
मैं चोट कर तो रहा हूँ हवा के माथे पर मज़ा तो जब था कि कोई निशान भी पड़ता — Abhishek shukla
हम तो समझे थे कि इक ज़ख़्म है भर जाएगा क्या ख़बर थी कि रग-ए-जाँ में उतर जाएगा — Parveen Shakir
दिल के तमाम ज़ख़्म तेरी हाँ से भर गए जितने कठिन थे रास्ते वो सब गुज़र गए — Kumar Vishwas

If you enjoy expressive Hindi poetry, you may also like dard shayari in Hindi for deeper emotions.

Teer Shayari on Love

Discover teer shayari on love where words pierce through emotions and relationships.

मसअला ख़त्म हुआ चाहता है दिल बस अब ज़ख़्म नया चाहता है — Shakeel Jamali
हम को अग़्यार का गिला क्या है ज़ख़्म खाएँ हैं हम ने यारों से — Sahir Hoshiyarpur
सौ ज़ख़्म भर चुके हों मगर कह सकें ग़ज़ल इतनी कमी तो आज भी रहती है तेरे बिन — Astitwa Ankur
तीर पर तीर लगाओ तुम्हें डर किस का है सीना किस का है मिरी जान जिगर किस का है — Ameer Minai
कोई मेरे दिल से पूछे तिरे तीर-ए-नीम-कश को ये ख़लिश कहाँ से होती जो जिगर के पार होता — Mirza Ghalib
चुभन ये पीठ में कैसी है मुड़ के देख तो ले कहीं कोई तुझे पीछे से देखता होगा — Sheen Kaaf Nizam
उस ने नासूर कर लिया होगा ज़ख़्म को शाएरी बनाते हुए — Ammar Iqbal
तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर — Ameer Minai

For more romantic intensity, explore love shayari that captures deep feelings.

Teer Shayari on Life

Read teer shayari on life reflecting harsh truths and real experiences with sharp words.

लोग काँटों से बच के चलते हैं मैं ने फूलों से ज़ख़्म खाए हैं — Unknown
एक ज़ख़्म ऐसा न खाया कि बहार आ जाती दार तक ले के गया शौक़-ए-शहादत मुझ को — Kaifi Azmi
इक परिंदा अभी उड़ान में है तीर हर शख़्स की कमान में है — Ameer Qazalbash
देखा जो खा के तीर कमीं-गाह की तरफ़ अपने ही दोस्तों से मुलाक़ात हो गई — Hafeez Jalandhari
आज फिर नींद को आँखों से बिछड़ते देखा आज फिर याद कोई चोट पुरानी आई — Iqbal Ashhar
किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बाँधेगा अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बाँधेगा — Munawwar Rana

You can also explore life shayari to understand deeper life perspectives.

Teer Shayari with Meaning

Understand the depth behind each teer shayari with meaningful interpretations.

चोट खाई थी एक बार मगर उम्र भर को बिखर गए हैं हम — Munazzah Noor
वक़्त हर ज़ख़्म का मरहम तो नहीं बन सकता दर्द कुछ होते हैं ता-उम्र रुलाने वाले — Sada Ambalvi
किनारे दो मिलाने में हैं कितनी मुश्किलें सोचो ये पुल दिन भर ही सीने पे बिचारा चोट खाता है — Prashant Beybaar
तीनों ज़िद्दी हैं कि हम तुझ सेे कहेंगे भी नहीं तू छूएगा भी नहीं ज़ख़्म भरेंगे भी नहीं — Shadab Javed
यूँँ न क़ातिल को जब यक़ीं आया हम ने दिल खोल कर दिखाई चोट — Fani Badayuni
किस जहाँ में तू बैठ कर देखता है मुझ को ख़ुदा क्यूँँ ज़मीं पर आ कर सभी ज़ख़्म मेरे भरता नहीं — Raj Tiwari
इसे तो वक़्त की आब-ओ-हवा ही ठीक कर देगी मियाँ नासूर होते ज़ख़्म सहलाया नहीं करते — shaan manral

For more meaningful lines, check out ehsaas shayari that explain emotions beautifully.

Teer Shayari on Emotions

Feel the intensity of emotions through teer shayari that strikes straight to the soul.

ज़ख़्म को मत निचोड़ जाने दे तू न समझेगा छोड़ जाने दे — Irshad 'Arsh'
वो कहते हैं हर चोट पर मुस्कुराओ वफ़ा याद रक्खो सितम भूल जाओ — Kaleem Aajiz
जिसे इश्क़ का तीर कारी लगे उसे ज़िंदगी क्यूँँ न भारी लगे — Wali Mohammed Wali
तुम्हारे दिल की चुभन भी ज़रूर कम होगी किसी के पाँव का काँटा निकाल कर देखो — Kunwar Bechain
मुझ में इतनी नहीं तासीर मसीहाई की ज़ख़्म भर सकता हूँ ईसा नहीं हो पाऊँगा — Rahul Jha
ज़िंदगी में आई वो जैसे मेरी तक़दीर हो और उसी तक़दीर से फिर चोट खाना याद है — Rohit tewatia 'Ishq'
अब देख के अपनी सूरत को इक चोट सी दिल पर लगती है गुज़रे हुए लम्हे कहते हैं आईना भी पत्थर होता है — Malikzada Manzoor Ahmad
इक चुभन है कि जो बेचैन किए रहती है ऐसा लगता है कि कुछ टूट गया है मुझ में — Irfan Sattar

You might also like jazbaat shayari for deeper emotional expressions.

2 Line Teer Shayari

Short and sharp 2 line teer shayari with powerful emotional impact.

पास रख सँभाल कर मेरे अदू इस तीर को रख लिया है बाँध कर मैं ने बदन से पीर को — Lokesh Singh
ये मेरा ज़ख़्म जितना सब्ज़ है उस के मुक़ाबिल कहीं ज़्यादा नमक नुक़सान उस का हो रहा है — Atul K Rai
ज़रा सा हाथ लगने से हो जाते ज़ख़्म सारे ठीक तेरे हाथों में जादू है तू चारासाज़ थोड़ी है — Krishnakant Kabk
अब इक तीर भी हो लिया साथ वर्ना परिंदा चला था सफ़र पर अकेले — Ghulam Mohammad Qasir
इक नहीं ये सौ दफ़ा हर बार होना चाहिए तीर गर निकले जिगर के पार होना चाहिए — Saarthi Baidyanath
बढ़ता रहा बदन में मिरे शोर ज़ख़्म का मुझ सेे बदन का बच्चा सँभाला नहीं गया — Lokesh Singh
कई दुश्वारियाँ गुज़री तुम्हारा ग़म नहीं गुजरा ज़ख़्म थे जब बदन पे, कोई मरहम नहीं गुजरा — Aryan Goswami
ज़ख़्म अपनों से मिले है ग़ैर पूछे हाल मेरा — Kohar

Short Teer Shayari

Concise teer shayari that delivers strong feelings in just a few words.

अभी टूटा नहीं मैं पूरी तरह चोट पर चोट मारते रहिए — Ramnath Shodharthi
ज़ख़्म लगने पे किसी को हम न देखें इतनी भी तिरछी नज़र हम में नहीं है — Yogamber Agri
जिस ने दिए हैं ज़ख़्म 'शजर' देखिए ज़रा वो ही खड़े हैं हाथ में मरहम लिए हुए — Shajar Abbas
अब ज़ख़्म ज़ख़्म से मेरा पाँव भर चुका था या'नी बहुत से रस्तों से मैं गुज़र चुका था — Vivek Chaturvedi
ज़ख़्म ऐसा दो मुझे अब इश्क़ में, के नील ही पड़ जाए मेरे दिल के अंदर — Dipendra Singh 'Raaz'
इस दौर में जो चोट खाकर भी मोहब्बत कर रहा ये कौन सा आशिक़ है जिस की इतनी मत मारी गई — karan singh rajput
ज़ख़्म ये पायाब है पर दर्द गहरे हैं मेरे मुस्कुराता ग़म मेरा अश्कों से नाते हैं मेरे — Manish jain
दे गया ज़ख़्म वो नासूर इश्क़ में हम को यारों वक़्त हो या दुआ कोई, न भर सकेगा सुन कोई — A R Sahil "Aleeg"

Teer Shayari for WhatsApp Status

Perfect teer shayari lines to use as WhatsApp status with a bold message.

ज़ख़्म कईं दे जाते है बैरी लेकिन ज़ख़्म दिया यारों का गहरा लगता है — Ravi 'VEER'
सूखते पेड़ में जान आ ही गई ज़ख़्म को आपने जब हरा कह दिया — Tarique Jamal
ज़ख़्म पर यूँँ नमक लगा कर तुम दर्द को क्यूँ मेरे बढ़ाते हो — Aashish kargeti 'Kash'
क्यूँँ ज़ख़्म दिल का मिटा दूँ भला दवा कर के ये मेरे पास तेरी आख़िरी निशानी हैं — Shajar Abbas
चोट खाने की दिल को आदत है ख़त्म ये शौक़ भी नहीं करना — A R Sahil "Aleeg"
ज़ख़्म उस ने दिए हैं मुझ को पर मैं मोहब्बत उसी से करता हूँ — Yogamber Agri
जनाब-ए-क़ैस की मय्यत उठा के लाओ ज़रा हमें ये देखना हैं कितने ज़ख़्म थे दिल पर — Shajar Abbas
साल-ए-माज़ी ने फ़क़त ज़ख़्म दिए हैं मुझ को ऐ नए साल तू कुछ साथ में ख़ुशियाँ लाना — Shajar Abbas
ज़ख़्म इतने हैं मेरे फूल से नाज़ुक दिल पर तुम अगर देखोगे तो देख के मर जाओगे — Shajar Abbas
तुम्हारी याद से ग़ाफ़िल नहीं रहूँगा कभी हमेशा ज़ख़्म-ए-जिगर को हरा रखूँगा मैं — Shajar Abbas
सौ ज़ख़्म दिल पे हैं मेरे सौ ज़ख़्म मेरी जाँ क्या एक-एक दिल मेरा दिखलाए आप को — Ajeetendra Aazi Tamaam

Teer Shayari Captions

Use impactful teer shayari captions for Instagram and social media posts.

वक़्त आने दो, आसमान में रहेंगे तीर आख़िर कब तक कमान में रहेंगे — Faizan Faizi
अगर मैं सब को दिखा दूँ ज़ख़्म अपने तो ये मेरे इश्क़ की तौहीन होगी — Vineet Dehlvi
मोहब्बत से, इनायत से, वफ़ा से चोट लगती है बिखरती फूल हूँ, मुझ को हवा से चोट लगती है — Spilledink
दिल में लगेगा शे'र मेरा तीर की तरह मैं भी ग़ज़ल कहूॅंगा कभी मीर की तरह — Tarun Bharadwaj
तीर भी तेरे खेंचे भारी पड़े मुझे ज़ख़्म भी तो तेरे ही गहरे लगे मुझे — Sandeep Rajput
बा'द मुद्दत के तस्वीर तेरी मिली ज़ख़्म यादों के फिर से महकने लगे — Kiran K
‘अभी’ इस वक़्त को ज़ाया' न कर फिर याद आएगा ‘अभी’ ये ज़ख़्म भी तू रख छुपा कर काम आएँगे — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
कितने काँटो से ज़ख़्म खाते हो दर्द-ए-दिल क्यूँँ नहीं जताते हो — Dr Annu
मुकम्मल जिस को समझा था, वो सब क़िस्से अधूरे हैं न तेरा वार बेहतर था, न मेरे ज़ख़्म पूरे हैं — Vikas Vindhya
एहतियातन पेश आना दिल से मेरे इस दफ़ा ज़ख़्म जो पहले दिए थे अब तलक नासूर है — Dipendra Singh 'Raaz'

FAQs

You can use Teer Shayari when you want to express intense emotions, hidden pain, or when words need to feel direct and powerful.
Not always. While it often expresses pain or harsh truths, it can also reflect strong emotions like anger, honesty, or bold expression.
Yes, Teer Shayari works well for WhatsApp status when you want your words to leave a strong and lasting impression.
Dard Shayari focuses on emotional pain, while Teer Shayari emphasizes sharpness and the impact of words that feel like a direct hit.
Yes, Teer Shayari is commonly written in Hindi, but it is also available in English and Hinglish for wider expression.
People connect with Teer Shayari because it expresses emotions in a raw and direct way, making the feelings more relatable and impactful.