Ghayal Shayari - Dil ke zakhm aur tootey jazbaat ki gehri shayari

Ghayal shayari reflects the pain of a wounded heart, where emotions bleed through words. It captures the essence of zakhm, heartbreak, and silent suffering, making it perfect for those moments when feelings are too deep to express directly. Whether it's love gone wrong or life’s harsh truths, ghayal shayari gives voice to inner pain.

What is ghayal shayari?

Ghayal shayari is a form of poetry that expresses emotional wounds, heartbreak, and deep inner pain through powerful and relatable words.

Ghayal Shayari in Hindi

Heart-touching ghayal shayari in Hindi expressing pain and emotional wounds.

तुम्हारी याद के जब ज़ख़्म भरने लगते हैं किसी बहाने तुम्हें याद करने लगते हैं — Faiz Ahmad Faiz
अब जो कोई पूछे भी तो उस से क्या शरह-ए-हालात करें दिल ठहरे तो दर्द सुनाएँ दर्द थमें तो बात करें — Faiz Ahmad Faiz
तेरे लगाए हुए ज़ख़्म क्यूँँ नहीं भरते मेरे लगाए हुए पेड़ सूख जाते हैं — Tehzeeb Hafi
अब लगता है ठीक कहा था 'ग़ालिब' ने बढ़ते बढ़ते दर्द दवा हो जाता है — Madan Mohan Danish
इस क़दर जज़्ब हो गए दोनों दर्द खेंचूँ तो दिल निकल आए — Abbas Qamar
ज़िंदगी क्या किसी मुफ़लिस की क़बा है जिस में हर घड़ी दर्द के पैवंद लगे जाते हैं — Faiz Ahmad Faiz
कब ठहरेगा दर्द ऐ दिल कब रात बसर होगी सुनते थे वो आएँगे सुनते थे सहर होगी — Faiz Ahmad Faiz
ठीक से ज़ख़्म का अंदाज़ा किया ही किस ने बस सुना था कि बिछड़ते हैं तो मर जाते हैं — Shariq Kaifi

If you connect with emotional pain, explore dard shayari in hindi for deeper feelings.

Ghayal Shayari on Love

Shayari that reflects heartbreak and emotional wounds caused by love.

हमारा दिल तो हमेशा से इक जगह पर है तुम्हारा दर्द ही रस्ता भटक गया होगा — Zubair Ali Tabish
कम अगर हो भी गया कौन सी हद तक होगा दर्द है टूट के आधा तो नहीं हो सकता — Astitwa Ankur
उस हिज्र पे तोहमत कि जिसे वस्ल की ज़िद हो उस दर्द पे ला'नत की जो अश'आर में आ जाए — Vipul Kumar
ये इत्तिफ़ाक़ ज़रूरी नहीं दोबारा हो मैं तुम को सोचने बैठूँ तो ज़ख़्म भर जाएँ — Abhishek shukla
आँसुओं से लिख रहे हैं बेबसी की दास्ताँ लग रहा है दर्द की तस्वीर बन जाएँगे हम — Azm Shakri
तुम बड़े अच्छे वक़्त पर आए आज इक ज़ख़्म की ज़रूरत थी — Zubair Ali Tabish
बहुत बेकार मौसम है मगर कुछ काम करना है कि ताज़ा ज़ख़्म मिलने तक पुराना ज़ख़्म भरना है — Abbas Tabish
मैं चोट कर तो रहा हूँ हवा के माथे पर मज़ा तो जब था कि कोई निशान भी पड़ता — Abhishek shukla
ज़ख़्म जो तुम ने दिया वो इस लिए रक्खा हरा ज़िंदगी में क्या बचेगा ज़ख़्म भर जाने के बा'द — Azm Shakri

For expressions of lost love, read broken heart shayari alongside these lines.

Ghayal Shayari on Life

Poetry capturing the struggles and wounds life leaves behind.

पास जब तक वो रहे दर्द थमा रहता है फैलता जाता है फिर आँख के काजल की तरह — Parveen Shakir
दिल के तमाम ज़ख़्म तेरी हाँ से भर गए जितने कठिन थे रास्ते वो सब गुज़र गए — Kumar Vishwas
दर्द मिन्नत-कश-ए-दवा न हुआ मैं न अच्छा हुआ बुरा न हुआ — Mirza Ghalib
इश्क़ से तबीअत ने ज़ीस्त का मज़ा पाया दर्द की दवा पाई दर्द-ए-बे-दवा पाया — Mirza Ghalib
हम तो समझे थे कि इक ज़ख़्म है भर जाएगा क्या ख़बर थी कि रग-ए-जाँ में उतर जाएगा — Parveen Shakir
क्या करे मेरी मसीहाई भी करने वाला ज़ख़्म ही ये मुझे लगता नहीं भरने वाला — Parveen Shakir
इशरत-ए-क़तरा है दरिया में फ़ना हो जाना दर्द का हद से गुज़रना है दवा हो जाना — Mirza Ghalib
दिल ही तो है न संग-ओ-ख़िश्त दर्द से भर न आए क्यूँँ रोएँगे हम हज़ार बार कोई हमें सताए क्यूँँ — Mirza Ghalib
हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों — Nawaz Deobandi

To reflect on life’s deeper struggles, check out zindagi shayari as well.

Ghayal Shayari with Meaning

Understand the depth behind each ghayal shayari with clear meanings.

हाथ काँटों से कर लिए ज़ख़्मी फूल बालों में इक सजाने को — Ada Jafarey
दिल हिज्र के दर्द से बोझल है अब आन मिलो तो बेहतर हो इस बात से हम को क्या मतलब ये कैसे हो ये क्यूँँकर हो — Ibn E Insha
दीदा ओ दिल ने दर्द की अपने बात भी की तो किस से की वो तो दर्द का बानी ठहरा वो क्या दर्द बटाएगा — Ibn E Insha
सौ ज़ख़्म भर चुके हों मगर कह सकें ग़ज़ल इतनी कमी तो आज भी रहती है तेरे बिन — Astitwa Ankur
ऊपर उठती हुई एक गर्म हवा है मिरा दर्द मेरा लहजा कभी फ़रियाद नहीं हो सकता — Farhat Ehsaas
मसअला ख़त्म हुआ चाहता है दिल बस अब ज़ख़्म नया चाहता है — Shakeel Jamali
हम को अग़्यार का गिला क्या है ज़ख़्म खाएँ हैं हम ने यारों से — Sahir Hoshiyarpur
आन के इस बीमार को देखे तुझ को भी तौफ़ीक़ हुई लब पर उस के नाम था तेरा जब भी दर्द शदीद हुआ — Ibn E Insha
शब के सन्नाटे में ये किस का लहू गाता है सरहद-ए-दर्द से ये किस की सदा आती है — Ali Sardar Jafri
उस ने नासूर कर लिया होगा ज़ख़्म को शाएरी बनाते हुए — Ammar Iqbal

If you like meaningful poetry, explore jazbaat shayari for similar depth.

Ghayal Shayari on Emotions

Express raw emotions and inner pain through heartfelt poetry.

यूँँ दिल को तड़पने का कुछ तो है सबब आख़िर या दर्द ने करवट ली या तुम ने इधर देखा — Jigar Moradabadi
हाए कोई दवा करो हाए कोई दुआ करो हाए जिगर में दर्द है हाए जिगर को क्या करूँँ — Hafeez Jalandhari
लोग काँटों से बच के चलते हैं मैं ने फूलों से ज़ख़्म खाए हैं — Unknown
आज फिर नींद को आँखों से बिछड़ते देखा आज फिर याद कोई चोट पुरानी आई — Iqbal Ashhar
ख़ंजर चले किसी पे तड़पते हैं हम 'अमीर' सारे जहाँ का दर्द हमारे जिगर में है — Ameer Minai
उम्र गुज़री दवाएँ करते 'मीर' दर्द-ए-दिल का हुआ न चारा हनूज़ — Meer Taqi Meer
रात भर दर्द की शम्अ' जलती रही ग़म की लौ थरथराती रही रात भर — Makhdoom Mohiuddin
एक ज़ख़्म ऐसा न खाया कि बहार आ जाती दार तक ले के गया शौक़-ए-शहादत मुझ को — Kaifi Azmi

For more emotional expressions, read ehsaas shayari alongside this collection.

2 Line Ghayal Shayari

Short and impactful two-line ghayal shayari for quick expression.

पुरानी चाहत के ज़ख़्म अब तक भरे नहीं हैं और एक लड़की पड़ी है पीछे बड़े जतन से — Ashu Mishra
ख़ुदा ने फ़न दिया हम को कि लड़के इश्क़ लिखेंगे ख़ुदा कब जानता था हम, ग़ज़ल में दर्द भर देंगे — Prashant Sharma Daraz
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे — Shakeel Badayuni
कोई दवा न दे सके मशवरा-ए-दुआ दिया चारागरों ने और भी दर्द दिल का बढ़ा दिया — Hafeez Jalandhari
कभी सहर तो कभी शाम ले गया मुझ से तुम्हारा दर्द कई काम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
किस से जा कर माँगिये दर्द-ए-मोहब्बत की दवा चारा-गर अब ख़ुद ही बेचारे नज़र आने लगे — Shakeel Badayuni
इक ये भी तो अंदाज़-ए-इलाज-ए-ग़म-ए-जाँ है ऐ चारागरो दर्द बढ़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz

Short Ghayal Shayari

Concise ghayal shayari that captures pain in just a few words.

किस से उम्मीद करें कोई इलाज-ए-दिल की चारा-गर भी तो बहुत दर्द का मारा निकला — Lutf Ur Rahman
दर्द सहने का अलग अंदाज़ है जी रहे हैं हम अदा की ज़िंदगी — Farhat Abbas Shah
हमारी उम्र के लड़के ग़ज़ल तो लिख रहे हैं पर ये इतना दर्द ले के जी रहे हैं ठीक थोड़ी है — Ramesh Singh
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem
अब मिरा दर्द मिरी जान हुआ जाता है ऐ मिरे चारागरो अब मुझे अच्छा न करो — Shahzad Ahmad
चारासाज़ो मिरा इलाज करो आज कुछ दर्द में कमी सी है — Azhar Nawaz
किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बाँधेगा अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बाँधेगा — Munawwar Rana
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
शाख़-दर-शाख़ होती है ज़ख़्मी जब परिंदा शिकार होता है — Indira Varma

Ghayal Shayari for Status

Perfect ghayal shayari lines to use as WhatsApp or social media status.

चोट खाई थी एक बार मगर उम्र भर को बिखर गए हैं हम — Munazzah Noor
यूँँ न क़ातिल को जब यक़ीं आया हम ने दिल खोल कर दिखाई चोट — Fani Badayuni
बोसा होंटों का मिल गया किस को दिल में कुछ आज दर्द मीठा है — Muneer Shikohabadi
किस ने हमारे शहर पे मारी है रौशनी हर इक मकाँ के ज़ख़्म से जारी है रौशनी — Nomaan Shauque
तीनों ज़िद्दी हैं कि हम तुझ सेे कहेंगे भी नहीं तू छूएगा भी नहीं ज़ख़्म भरेंगे भी नहीं — Shadab Javed
दर्द चेहरा पहन के आया था तेरा चेहरा था सो क़ुबूल किया — Aslam Rashid
हम आज राह-ए-तमन्ना में जी को हार आए न दर्द-ओ-ग़म का भरोसा रहा न दुनिया का — Waheed Quraishi
वक़्त हर ज़ख़्म का मरहम तो नहीं बन सकता दर्द कुछ होते हैं ता-उम्र रुलाने वाले — Sada Ambalvi

Ghayal Shayari Captions

Emotional captions inspired by ghayal feelings for Instagram and posts.

दर्द सहने का हुनर तो पास सबके है मगर दर्द कहने का हुनर बस शाइरों के पास है — Divy Kamaldhwaj
अपने दीवाने को देकर दर्द ओ ग़म नाज़ ख़ुद पे किस क़दर करता है वो — Ajeetendra Aazi Tamaam
दर्द की बात किसी हँसती हुई महफ़िल में जैसे कह दे किसी तुर्बत पे लतीफ़ा कोई — Ahmad Rahi
बयाँ करने बैठूँ तो बस दर्द ही हैं मुनासिब है कह दूँ कि मैं हूँ मज़े में — Priya Dixit
वो बड़े प्यार से कहते हैं कि आप अपने हैं और अपनों को ही तो ज़ख़्म दिए जाते हैं — Akash Rajpoot
किस जहाँ में तू बैठ कर देखता है मुझ को ख़ुदा क्यूँँ ज़मीं पर आ कर सभी ज़ख़्म मेरे भरता नहीं — Raj Tiwari
लबों के पास आ कर मुड़ गए फिर ग़ज़ब का दर्द देते हो मियाँ तुम — Ashish Awasthi

FAQs

You can use ghayal shayari when you are feeling hurt, heartbroken, or emotionally affected and want to express those feelings through poetic words.
No, ghayal shayari can reflect pain from love, life struggles, betrayal, or any emotional hurt that leaves a lasting impact.
Yes, ghayal shayari is commonly used as WhatsApp status or social media captions to express pain and emotional depth.
Ghayal shayari specifically focuses on emotional wounds and being hurt, while dard shayari is broader and includes all kinds of pain and suffering.
Yes, ghayal shayari is available in Hindi, Urdu, and English, often mixed with Hinglish for better emotional expression.
People relate to ghayal shayari because it reflects real emotions, personal struggles, and the pain of experiences they have gone through.