Maut Shayari - Life, death, and the silence beyond emotions

Maut shayari reflects the deepest thoughts about life’s final truth — death. It blends emotions like silence, loss, and acceptance, often touching the soul with words about zindagi, ruh, and the unknown beyond. These verses help express feelings that are hard to say out loud.

What is maut shayari?

Maut shayari is a form of poetry that expresses thoughts and emotions related to death, the end of life, and the deeper meaning of existence.

Maut Shayari in Hindi

Discover heartfelt maut shayari in Hindi expressing life’s final truth and emotions.

ये भी अच्छा हुआ मौत ने आ कर हम को बचा लिया वरना हालत ऐसी थी, हम शाइ'र भी हो सकते थे — Bhaskar Shukla
मरने वालों को भी मिलते नहीं मरने वाले मौत ले जा के ख़ुदा जाने कहाँ छोड़ती है — Krishna Bihari Noor
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो — Rahat Indori
तुम्हारी मौत मेरी ज़िंदगी से बेहतर है तुम एक बार मरे मैं तो बार बार मरा — Zubair Ali Tabish
अच्छे हो कर लौट गए सब घर लेकिन मौत का चेहरा याद रहा बीमारों को — Shariq Kaifi
हमारी मौत पर बेशक ज़माना आएगा रोने मगर ज़िंदा हैं जब तक चैन से जीने नहीं देगा — Astitwa Ankur
आई होगी किसी को हिज्र में मौत मुझ को तो नींद भी नहीं आती — Akbar Allahabadi
मिरी ज़िंदगी तो गुज़री तिरे हिज्र के सहारे मिरी मौत को भी प्यारे कोई चाहिए बहाना — Jigar Moradabadi

For deeper reflections on life alongside death, explore zindagi shayari .

Maut Shayari on Life

Poetry that connects death with the meaning and journey of life.

अपने क़ातिल की ज़ेहानत से परेशान हूँ मैं रोज़ इक मौत नए तर्ज़ की ईजाद करे — Parveen Shakir
मौत ही इंसान की दुश्मन नहीं ज़िंदगी भी जान ले कर जाएगी — Arsh Malsiyani
ऐ ताइर-ए-लाहूती उस रिज़्क़ से मौत अच्छी जिस रिज़्क़ से आती हो परवाज़ में कोताही — Allama Iqbal
आख़िरी हिचकी तेरे ज़ानूँ पे आए मौत भी मैं शाइराना चाहता हूँ — Qateel Shifai
लोग औरत को फ़क़त जिस्म समझ लेते हैं रुह भी होती है उस में ये कहाँ सोचते हैं — Sahir Ludhianvi
दिल को सुकून रूह को आराम आ गया मौत आ गई कि दोस्त का पैग़ाम आ गया — Jigar Moradabadi
हमारी मुस्कुराहट पर न जाना दिया तो क़ब्र पर भी जल रहा है — Aanis Moin
रहता है इबादत में हमें मौत का खटका हम याद-ए-ख़ुदा करते हैं कर ले न ख़ुदा याद — Akbar Allahabadi
ज़िंदगी फ़िरदौस-ए-गुम-गश्ता को पा सकती नहीं मौत ही आती है ये मंज़िल दिखाने के लिए — Hafeez Jalandhari
इक प्यासे की मौत हुई है अब पानी को दुख होगा — Shadab Javed
मौत न आई तो 'अल्वी' छुट्टी में घर जाएँगे — Mohammad Alvi

If you relate to pain within life’s journey, read dard shayari .

Maut Shayari on Love and Loss

Verses that express death in the context of love, separation, and loss.

जो साँसों को गिनते गिनते जीता है उस की मौत ज़रा जल्दी आ जाती है — Tanoj Dadhich
मौत के साथ हुई है मिरी शादी सो 'ज़फ़र' उम्र के आख़िरी लम्हात में दूल्हा हुआ मैं — Zafar Iqbal
मैं आप अपनी मौत की तय्यारियों में हूँ मेरे ख़िलाफ़ आप की साज़िश फ़ुज़ूल है — Shahid Zaki
मौत आए तो कुछ पल पहले पता चले फ़ोन लगाना है मुझ को इक लड़की को — Tanoj Dadhich
रूह मेरी अब करेगी इंतिज़ार क़ब्र में ये फ़ोन भी रख दीजिए — Tanoj Dadhich
देखो मौत का मौसम आने वाला है ज़िंदा रहना सब सेे बड़ी लड़ाई है — Shadab Asghar
हम चाहते थे मौत ही हम को जुदा करे अफ़्सोस अपना साथ वहाँ तक नहीं हुआ — Waseem Nadir
ज़िंदगी और चल नहीं सकती आने पे मौत टल नहीं सकती — Afzal Sultanpuri

Feel the silence of lost love through khamoshi shayari .

Maut Shayari with Meaning

Thoughtful maut shayari explained with deeper emotional and philosophical meaning.

जब से छेड़ा है मेरे ज़ख़्मों को आ रही मौत की सदा मुझ को — Rachit Sonkar
ज़िंदगी दूर ही हमें कर दे मौत के बा'द वस्ल मुमकिन है — Akash Panwar
सब ने माना मरने वाला दहशत-गर्द और क़ातिल था माँ ने फिर भी क़ब्र पे उस की राज-दुलारा लिक्खा था — Ahmad Salman
जहाँ तक भाग पाओ मौत हम सेे भाग लो लेकिन हमारा वा'दा है इक दिन तुम्हें अपना करेंगे हम — Gautam Raj 'Dheeraj'
राम के हाथों मौत लिखी थी रावण की वरना तो बजरंगबली ही काफ़ी थे — Sanskar Shrivastav
ज़िन्दगी भर मैं भले हर बात पर रोता रहूँ मौत पे मेरी मगर हर शख़्स रोना चाहिए — Ashish Awasthi
माँ की आग़ोश में कल मौत की आग़ोश में आज हम को दुनिया में ये दो वक़्त सुहाने से मिले — Kaif Bhopali
अचानक छूट जाती है रियासत अचानक मौत आती है सभी को — Meem Alif Shaz
दो गज़ सही मगर ये मेरी मिल्कियत तो है ऐ मौत तू ने मुझे ज़मींदार कर दिया — Rahat Indori

For emotional depth and loneliness, explore tanhai shayari .

Maut Shayari on Emotions

Expressions of grief, silence, and acceptance tied to the idea of death.

शायद कि मौत ही हो मेरे दर्द का इलाज मतलब कि उस को दिल से निकाला न जाएगा — Dev Niranjan
दफ़्न का एक दिन मुअय्यन है मौत तो रोज़ का मुआमिला है — Rajesh Reddy
लेने आएगी मौत जब मुझ को मेरे पहलू में आब-ए-ज़मज़म हो — Amaan Pathan
ना-उमीदी मौत से कहती है अपना काम कर आस कहती है ठहर ख़त का जवाब आने को है — Fani Badayuni
उस के जाने और आने में फ़क़त ये फ़र्क़ है दूर जाती मौत है तो पास आती ज़िन्दगी — Divy Kamaldhwaj
जन्नत में आ गया था किसी अप्सरा पे दिल जिस की सज़ा-ए-मौत में दुनिया मिली मुझे — Ankit Maurya
यहाँ मौत का ख़ौफ़ कुछ यूँँ है सब को कि जीने की ख़ातिर मरे जा रहे हैं — Sapna Moolchandani
हादसे ने किया जुदा हम को मौत ने देर कर दी आने में — Kaif Uddin Khan
ये रीत तो चलती रहेगी आशिक़ी में मौत की आशिक़ तो होंगे और भी फिर तेरे दीवाने के बा'द — Amaan Pathan
मौत ही आप के बीमार की क़िस्मत में न थी वर्ना कब ज़हर का मुमकिन था दवा हो जाना — Ahsan Marahravi

If you feel regret and reflection, read afsos shayari .

2 Line Maut Shayari

Short two-line maut shayari that delivers deep meaning in few words.

आगाह अपनी मौत से कोई बशर नहीं सामान सौ बरस का है पल की ख़बर नहीं — Hairat Allahabadi
आइना देख के कहते हैं सँवरने वाले आज बे-मौत मरेंगे मिरे मरने वाले — Dagh Dehlvi
मुझ को सूली पे चढ़ाकर भी दुखी है दुनिया वो मेरी मौत नहीं आँखों में डर माँगती है — Meraj Faizabadi
हयात को लिए मैं आ गया हूँ मर्ग के दर किसी का ग़ुस्सा किसी और पे निकाल दिया — Haresh Vanza
मौत के दरिंदे में इक कशिश तो है 'सरवत' लोग कुछ भी कहते हों ख़ुद-कुशी के बारे में — Sarvat Husain
मुझे लिटा तो दो क़ब्र में तुम पर आँख मेरी खुली ही रखना ज़रा सी दूरी पे हम सफ़र है मुझे पता है मुझे ख़बर है — Amaan Pathan
बर्क़-ए-फ़ना भी खाए जहाँ ठोकरें 'फ़िराक़' राह-ए-वफ़ा में आते हैं ऐसे मक़ाम भी — Firaq Gorakhpuri
मकाँ है क़ब्र जिसे लोग ख़ुद बनाते हैं मैं अपने घर में हूँ या मैं किसी मज़ार में हूँ — Muneer Niyazi
ज़िंदगी है अपने क़ब्ज़े में न अपने बस में मौत आदमी मजबूर है और किस क़दर मजबूर है — Ahmed Amethwi
तुम तसल्ली न दो सिर्फ़ बैठे रहो वक़्त कुछ मेरे मरने का टल जाएगा क्या ये कम है मसीहा के रहने ही से मौत का भी इरादा बदल जाएगा — Anwar Mirzapuri

Short Maut Shayari

Concise maut shayari perfect for quick reading and sharing.

तेरी वफ़ा में मिली आरज़ू-ए-मौत मुझे जो मौत मिल गई होती तो कोई बात भी थी — Khalilur Rahman Azmi
ज़िन्दगी में हर किसी को हर ख़ुशी नहीं मिलती मौत माँगने पर भी इस जहाँ में मौत नहीं मिलती — Kumar Rishi
शुक्र कीजे कि मौत है वरना ज़िन्दगी से हमें बचाता कौन — Shakir Dehlvi
सुना है मौत मुदावा है ज़ीस्त के ग़म का रुको मैं जान से जाता हूँ और देखता हूँ — Mumtaz Gurmani
इस कदर डर है मौत का उस को जान दे देगा ज़िन्दगी के लिए — Shakir Dehlvi
क्या ग़लत करता हूँ आख़िर क़ब्र दिल को कह कर किए हो दफ़्न इस में जब हज़ारों अरमाँ तेरे — Mohammad Shahrukh Qureshi
ये क्या कि बाहें है खुली तेरी मगर हूँ मौत का भी यार होने जा रहा — Zain Aalamgir
तुम दर-दरीचे बंद करते, के न आ कोई सके लेकिन बना चाबी रखी है मौत आने वास्ते — Zain Aalamgir
अब मौत का भी डर रखूँ दिल में अगर तो फिर गुज़ारूँ ज़िन्दगी क्या सोच कर — karan singh rajput

Maut Shayari for WhatsApp Status

Powerful maut shayari lines ideal for WhatsApp status updates.

अस्ल में ज़िंदगी है बे-ईमान मौत ईमानदार होती है — Ramnath Shodharthi
जैसे-जैसे मौत नज़दीक आ रही है ज़िंदगी दिलचस्प होती जा रही है — Ramnath Shodharthi
लोग रोते हैं किसलिए 'ज़ामी' मौत तो इल्तिफ़ात होती है — Parvez Zaami
मौत जब तक मुझे न आएगी मेरी ज़िंदादिली न जाएगी — Saarthi Baidyanath
क़ब्र में क़हक़हे हैं उसी की सनद बोली थी "ख़ुश रहे तू जहाँ भी रहे" — Akhil Saxena
बहुत कम उम्र बाक़ी रह गई है ख़तम होने को है क़िस्सा हमारा — Abhinav Baishander
कौन जाने मेरे जीने की दुआ करता है के मौत आती है मगर ले के नहीं जाती मुझे — karan singh rajput
कार-गर मेरी मौत हो जाती चंद आँसू बहा दिए होते — Parvez Zaami
मौत को देख कर लगा कि मैं उस की ज़िंदादिली पे मर जाऊँ — Saarthi Baidyanath
ज़िंदगी भेदभाव करती है मौत सबके लिए बराबर है — Saarthi Baidyanath
रहेगा साथ अपना और कुछ दिन हमारा मौत से सौदा हुआ है — Gaurav Singh

Maut Shayari Captions for Instagram

Deep and meaningful maut captions to express silent emotions on Instagram.

ज़िंदगी का सफ़र साथ चलता रहा मैं तेरी मौत पर, हाथ मलता रहा — Harshwardhan Aurangabadi
मौत को याद कर लिया जाए ज़िंदगी-ज़िंदगी नहीं करते — Tarique Jamal
मौत पर रोया भी तो मेरे आँसू आए तेरे नाम के — Saahir
हो नहीं सकता यारों कई बार ये इश्क़ हाँ मौत का दूसरा नाम है — Ashish Kumar Tiwari
किसी की याद में तिल तिल के घुटना और मर जाना ख़ुदा दुश्मन को भी ऐसी पराई मौत ना बख़्शे — Aditya
ता-उम्र गुज़ारी हम ने सब को हँसाने में फिर मौत से अपनी सन्नाटा किया है यारों — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
दो गज़ जमीँ, सफ़ेद कफ़न, बदहवा से लाश मौत आई और ज़िन्दगी का दाम दे गई — Mohammad Aquib Khan
मौत सड़क पर राह देखती है मेरी अब के गुज़रा तो फिर मरना पक्का है — Saahir
मौत तो पहले बहुत दिन पहले मुझ को आ गई मैं मगर कुछ दिन तवज्जोह के लिए बीमार था — Sayeed Khan

FAQs

People read maut shayari to reflect on life’s reality, cope with loss, or connect with deep emotions that are often difficult to express.
Yes, maut shayari is often used as WhatsApp status or social media captions to express deep, philosophical, or emotional thoughts.
Not always. While it often carries serious or emotional tones, some maut shayari focuses on acceptance, peace, or spiritual understanding.
Maut shayari centers around death and life’s end, while dard shayari focuses more broadly on pain, heartbreak, and emotional suffering.
Yes, maut shayari is available in Hindi, English, and Hinglish, allowing readers to connect with it in their preferred language.
Yes, many maut shayari pieces explore philosophical ideas about life, destiny, soul, and the meaning of existence beyond death.