Ilm Shayari - Knowledge, wisdom, and life learning expressed through poetic words

Ilm Shayari beautifully reflects the power of knowledge, wisdom, and deep understanding of life. Through thoughtful verses, it captures how gyan and experience shape our thoughts, decisions, and perspective. These shayaris inspire reflection, learning, and intellectual growth in a poetic form.

What is Ilm Shayari?

Ilm Shayari is poetry that expresses knowledge, wisdom, and understanding of life. It highlights the importance of learning, experience, and deep thinking through meaningful verses.

Ilm Shayari in Hindi

Discover meaningful Ilm Shayari in Hindi that beautifully expresses knowledge, wisdom, and deep life understanding.

माँ-बाबा का सोच के हर दम रुक जाता हूँ वरना तो इतने ग़म में मैं ने पंखे से टंग कर मर जाना था — Shashwat Singh Darpan
मज़ा चखा के ही माना हूँ मैं भी दुनिया को समझ रही थी कि ऐसे ही छोड़ दूँगा उसे — Rahat Indori
अपना कंगन समझ रही हो क्या और कितना घुमाओगी मुझ को — Zubair Ali Tabish
ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे इक आग का दरिया है और डूब के जाना है — Jigar Moradabadi
मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari
उस की तरफ़ से फूल भी आएँगे एक रोज़ पत्थर उठा के चूम ले इस को पहल समझ — Munawwar Rana
जो शे'र समझे मुझे दाद वाद देता रहे गले लगाए जिसे ग़म समझ में आ जाए — Balmohan Pandey
जाने क्या सोच के वो दिल से लगा ली मैं ने सर के ऊपर से जो इक बात गुज़र जानी थी — Pallav Mishra
किताब-ए-इश्क़ में हर आह एक आयत है पर आँसुओं को हुरूफ़‌‌‌‌-ए-मुक़त्तिआ'त समझ — Umair Najmi
वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे — Parveen Shakir

You can also explore education shayari for more thoughts on learning and knowledge.

Ilm Shayari on Life

Read Ilm Shayari on life that reflects real experiences, lessons, and the deeper meaning of existence.

तमाम होश ज़ब्त इल्म मस्लहत के बा'द भी फिर इक ख़ता मैं कर गया था माज़रत के बा'द भी — Pallav Mishra
तुझ को सोचा तो पता हो गया रुसवाई को मैं ने महफूज़ समझ रखा था तन्हाई को — Waseem Barelvi
जो मिल गया उसी को मुक़द्दर समझ लिया जो खो गया मैं उस को भुलाता चला गया — Sahir Ludhianvi
कुछ समझ में मिरी नहीं आता दिल लगाने से फ़ाएदा क्या है — Anwar Taban
फिर आज 'अदम' शाम से ग़मगीं है तबीअत फिर आज सर-ए-शाम मैं कुछ सोच रहा हूँ — Abdul Hamid Adam
हम दोनों मिल कर भी दिलों की तन्हाई में भटकेंगे पागल कुछ तो सोच ये तू ने कैसी शक्ल बनाई है — Jaun Elia
ये सोच कर कोई अहद-ए-वफ़ा करो हम सेे हम एक वादे पे 'उम्रें गुज़ार देते हैं — Waseem Barelvi
मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ वो तबस्सुम वो तकल्लुम तिरी आदत ही न हो — Sahir Ludhianvi
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar
समझ से काम जो लेता हर एक बशर 'ताबाँ' न हाहा-कार ही मचते न घर जला करते — Anwar Taban
समझ के आग लगाना हमारे घर में तुम हमारे घर के बराबर तुम्हारा भी घर है — Hafeez Banarasi

Pair these with zindagi shayari to explore life from different poetic angles.

Ilm Shayari on Wisdom and Truth

Explore shayari that connects ilm with sachai and wisdom, revealing deeper truths of life.

गए ज़माने की चाप जिन को समझ रहे हो वो आने वाले उदास लम्हों की सिसकियाँ हैं — Aanis Moin
नज़दीकी अक्सर दूरी का कारन भी बन जाती है सोच-समझ कर घुलना-मिलना अपने रिश्ते-दारों में — Aalok Shrivastav
लोग औरत को फ़क़त जिस्म समझ लेते हैं रुह भी होती है उस में ये कहाँ सोचते हैं — Sahir Ludhianvi
ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँ इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा — Munawwar Rana
तुम सोच रहे हो बस, बादल की उड़ानों तक मेरी तो निगाहें हैं सूरज के ठिकानों तक — Aalok Shrivastav
समझ के आग लगाना हमारे घर में तुम हमारे घर के बराबर तुम्हारा भी घर है — Hafeez Banarasi
इल्म जब होगा किधर जाना है हाए तब तक तो गुज़र जाना है — Madan Mohan Danish
फ़िक्र-ए-ईजाद में गुम हूँ मुझे ग़ाफ़िल न समझ अपने अंदाज़ पर ईजाद करूँँगा तुझ को — Jaun Elia
अपने सामान को बाँधे हुए इस सोच में हूँ जो कहीं के नहीं रहते वो कहाँ जाते हैं — Jawwad Sheikh

For more truth-focused poetry, check out sach shayari as well.

Ilm Shayari with Meaning

Meaningful Ilm Shayari that carries deep thoughts, clear messages, and philosophical insights.

ख़ुद को इतना जो हवा-दार समझ रक्खा है क्या हमें रेत की दीवार समझ रक्खा है — Haseeb Soz
कमाता हूँ मैं कितना सोच लेना बा'द में ये सब अभी तो बस यही काफ़ी है माँ के पास रहता हूँ — Tanoj Dadhich
सोच कर पाँव डालना इस में इश्क़ दरिया नहीं है दलदल है — Renu Nayyar
वो ना-समझ मुझे पत्थर समझ के छोड़ गया वो चाहता तो सितारे तराशता मुझ से — Shahid Zaki
जाने से कोई फ़र्क़ ही उस के नहीं पड़ा क्या क्या समझ रहा था बिछड़ने के डर को मैं — Shariq Kaifi
जाने क्या सोच के फिर इन को रिहाई दे दी हम ने अब के भी परिंदों को तह-ए-दाम किया — Ambar Bahraichi
सब शाह भी, घोड़े भी, पियादें भी है उस के और इस पे वो चालें भी ग़ज़ब सोच रहा है — Aabi Makhnavi
वक़्त अपना बुरा चल रहा इस लिए सब सेे अच्छी है मेरी घडी की समझ — Neeraj Neer

Ilm Shayari for Motivation

Find Ilm Shayari that inspires growth, learning, and a positive mindset through wisdom.

बे-गिनती बोसे लेंगे रुख़-ए-दिल-पसंद के आशिक़ तिरे पढ़े नहीं इल्म-ए-हिसाब को — Haidar Ali Aatish
तुझे कैसे इल्म न हो सका बड़ी दूर तक ये ख़बर गई तिरे शहर ही की ये शाएरा तिरे इंतिज़ार में मर गई — Mumtaz Naseem
सर्द रात है हवा भी सोच मत पहन मुझे सुब्ह देख लेंगे किस कलर की शाल लेनी है — Neeraj Neer
जिस्म के पार जाना पड़ा था कभी इश्क़ कर के हुई बंदगी की समझ — Neeraj Neer
अब बिछड़ने पर समझ पाते हैं हम इक दूसरे को इम्तिहाँ के ख़त्म हो जाने पे हल याद आ रहा है — Nishant Singh
नई नस्लें समझ पाएँ मुहब्बत के मआ'नी हमें इस वास्ते भी शा'इरी करनी पड़ेगी — Dipendra Singh 'Raaz'
गुलाब टहनी से टूटा ज़मीन पर न गिरा करिश्में तेज़ हवा के समझ से बाहर हैं — Shahryar
बैठा हूँ अभी सामने और सोच रहा हूँ इज़हार पे मेरे भला क्या मेरा बनेगा — Afzal Ali Afzal
तुझ को चूमा तो समझ आया मुझे क्यूँँ तेरे बिन साँस भी आती न थी — Siddharth Saaz
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे — Ameer Imam
दोनों हाथों को तेरे हाथ समझ कर जानाँ अपने गालों पे ख़ुद ही रंग लगाया मैं ने — Upendra Bajpai

For more uplifting content, explore motivational shayari alongside these lines.

2 Line Ilm Shayari

Short 2 line Ilm Shayari that delivers powerful thoughts about knowledge in a concise format.

अधूरे शे'र के मिसरों को देखा तो किसे कहते हैं तन्हाई समझ आई — Sunny Seher
ख़ाक आएँगे हम किसी को समझ ख़ुद को हम ख़ुद समझ नहीं आते — Shajar Abbas
मुझ को भी उन्हीं में से कोई एक समझ ले कुछ मसअले होते हैं ना जो हल नहीं होते — Ali Zaryoun
तुझे न आएँगी मुफ़्लिस की मुश्किलात समझ मैं छोटे लोगों के घर का बड़ा हूँ बात समझ — Umair Najmi
मुझ को इस लफ़्ज़ का मतलब नहीं मालूम मगर आप की हम्म ने मुझे सोच में डाला हुआ है — Ammar Iqbal
रदीफ़ो-क़ाफ़िया-ओ-बह'र का भी इल्म है लाज़िम फ़क़त दिल टूट जाने से कोई शाइ'र नहीं बनता — Avtar Singh Jasser
ऐसे असमंजस में मत डालो मुझे तुम मेरी जान ठीक से सोचो समझ लो इश्क़ सा है इश्क़ है — Divyansh "Dard" Akbarabadi
आदमिय्यत और शय है इल्म है कुछ और शय कितना तोते को पढ़ाया पर वो हैवाँ ही रहा — Sheikh Ibrahim Zauq
सोच समझ कर देख लिया है क्या बोलूँ तुझ को तो हर बात बुरी लग जाती है — Sohil Barelvi

Short Ilm Shayari

Simple and short Ilm Shayari perfect for quick reading and sharing thoughtful ideas.

सवाल-ए-वस्ल पर कुछ सोच कर उस ने कहा मुझ से अभी वा'दा तो कर सकते नहीं हैं हम मगर देखो — Bekhud Dehelvi
दिलासा देते हुए लोग क्या समझ पाते हम एक शख़्स नहीं काएनात हारे थे — Rakib Mukhtar
ज़ोर चलता है औरत पे सो मर्द ख़ुश बीवी पे ख़त्म मर्दानगी की समझ — Neeraj Neer
उन के दुखों को शे'र में कहना तो था मगर लड़के समझ न पाएँ कभी लड़कियों का दुख — Ankit Maurya
रफ़्ता रफ़्ता सब कुछ समझ गया हूँ मैं लोग अचानक टैरेस से क्यूँ कूद गए — Shadab Asghar
मर्म हँसने का समझ पाए ज़रा हम देर से वस्ल जिस को कह रहे थे हिज्र की बुनियाद थी — Atul K Rai
ये करिश्मा हुआ चूमने से उसे तीरगी पर खुली रौशनी की समझ — Neeraj Neer
हद से बढ़े जो इल्म तो है जहल दोस्तो सब कुछ जो जानते हैं वो कुछ जानते नहीं — Khumar Barabankvi
कभी ये सोच के तेरे भी अपने बच्चे हैं हमारी नस्ल को नंगाई बाँटने वाले — Hanif rahi

Ilm Shayari for Status

Use these Ilm Shayari lines as WhatsApp or social media status to express your intellectual side.

क़ौम-ओ-मज़हब क्या किसी का और क्या है रंग-ओ-नस्ल ऐसी बातें छोड़ कर बस इल्म-ओ-फ़न की बात हो — Sayan quraishi
हमारा इल्म बूढ़ा हो रहा है किताबें धूल खाती जा रही हैं — Kaif Uddin Khan
मैं अपने लिए हद से बुरा सोच चुका हूँ तुम जो भी करोगे मुझे वो कम ही लगेगा — Vishnu virat
असर करती है कोई-कोई बात आहिस्ता आहिस्ता समझ में आते हैं कुछ मोजज़ात आहिस्ता आहिस्ता — Aamir Azher
उस के लबों को चूम के ये इल्म हो गया मुझ को वो ज़हर के बिना भी मार सकती है — Harsh saxena
जाके लौटा है कहीं कोई हवा का झोंका तुम ने क्या सोच के दरवाज़ा खुला रक्खा है — Waseem Barelvi
असर करती है कोई-कोई बात आहिस्ता आहिस्ता समझ में आते हैं कुछ मोजज़ात आहिस्ता आहिस्ता — Ameer Imam
वो मुझ को जिस तरह से दुआएँ था दे रहा मैं तो समझ गया ये क़यामत की रात हैं — AMAN RAJ SINHA
तुम सब समझ चुके हो नहीं राज़ ये कोई क्यूँ देखने लगे हैं तुम्हें तिश्नगी से हम — Amaan Pathan
हर फ़िक्र की अपनी मंज़िल थी हर सोच का अपना रस्ता था — Zehra Nigaah

Ilm Shayari Captions

Perfect Ilm Shayari captions for Instagram that reflect knowledge, wisdom, and deep thoughts.

इक दिन दिल-ए-नादाँ को समझ आएगा सब कुछ अय्यार नहीं है मगर अंधा भी नहीं है — Amaan Pathan
ये मरना जीना भी शायद मजबूरी की दो लहरें हैं कुछ सोच के मरना चाहा था कुछ सोच के जीना चाहा है — Sahar Ansari
मुझ को भी सब भूल चुके हैं लोग कभी जो अपने थे कौन समझ पाएगा तेरा दर्द सिवा मेरे क़ासिद — Amaan Pathan
हिक्मत की बात क्या हो तमाशागरों के बीच उन से कलाम क्या जिन्हें हद्द-ए-अदब नहीं — Maqsood Wafa
मेरे हालात को बस यूँँ समझ लो परिंदे पर शजर रक्खा हुआ है — Shuja Khawar
मुझ को समझ न पाई मिरी ज़िंदगी कभी आसानियाँ मुझी से थीं मुश्किल भी मैं ही था — Khushbir Singh Shaad
भीगी हुई इक शाम की दहलीज़ पे बैठे हम दिल के सुलगने का सबब सोच रहे हैं — Shakeb Jalali
ये नहीं देखते कितनी है रियाज़त किस की लोग आसान समझ लेते हैं आसानी को — Azhar Faragh
चाहा था ठोकरों में गुज़र जाए ज़िंदगी लोगों ने संग-ए-राह समझ कर हटा दिया — Salik Lakhnavi
दुनिया पे अपने इल्म की परछाइयाँ न डाल ऐ रौशनी-फ़रोश अँधेरा न कर अभी — Saqi Faruqi

FAQs

Yes, Ilm Shayari is perfect for WhatsApp status, Instagram captions, and sharing thoughtful insights about life and knowledge with others.
Ilm Shayari focuses on knowledge, wisdom, and intellectual growth, while motivational shayari is more about inspiration, encouragement, and pushing forward in life.
No, Ilm Shayari goes beyond formal education. It includes life lessons, experience (tajurba), and deeper understanding gained through living.
People read Ilm Shayari to gain perspective, reflect on life, and connect with meaningful thoughts that enhance their understanding and awareness.
Yes, Ilm Shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, depending on the style and audience, while still conveying deep intellectual meaning.
Absolutely, Ilm Shayari works very well as captions, especially when you want to express thoughtful ideas or intellectual vibes in a short poetic way.