Mohd Arham

Mohd Arham

@Arham12

Mohd Arham shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mohd Arham's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

60

Likes

85

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

अब अकेले ही देखता हूँ उसे वो जो तस्वीर साथ खींची थी — Mohd Arham
ख़्वाब टूटेंगे किर्चियाँ बन कर आँख में जिन के आइना होगा — Mohd Arham
तरस आता है उन पेड़ों पे 'अरहम' जो जलकर छाँव ठंडी कर रहे हैं — Mohd Arham
रोज़ सूरज ग़ुरूब होते ही जिस्म में रूह छटपटाती है — Mohd Arham
मेरे बारे में वो पूछे तो कहना की तेरा शाइ'र बहुत ग़मगीन रहता है — Mohd Arham
ख़ुद को तेरे हवाले कर के हम रात भर करवटें बदलते हैं — Mohd Arham
काट लेंगे ये ज़िन्दगी हंस कर बस यही झूठ ख़ुद से कहते हैं — Mohd Arham
इक तेरा वस्ल साथ चलता है अब भी कपड़े मेरे महकते हैं — Mohd Arham
लबों पे रख के अपने लब कहा उस ने अब इस दुनिया में क्या कुछ और पाना है — Mohd Arham
जिस ने चाहा कतर के छोड़ दिया कोई तो ज़ख़्म पर रफ़ू करता — Mohd Arham
भुला के फ़िक्र हम महशर की 'अरहम' यहाँ बस दुनिया दुनिया कर रहे हैं — Mohd Arham
दुआ में इक परिंदे ने ये माँगा ख़ुदाया अब नया सय्याद आए — Mohd Arham
एक बच्चे ने क़ब्र पे लिक्खा माँ ये दुनिया बड़ा सताती है — Mohd Arham
मुझे अब ईद की ख़ुशियाँ नहीं है कहीं तो खो गया बचपन हमारा — Mohd Arham
तेरी फुरक़त है रात दिन तारी तेरी यादों मैं सिर पटकते हैं — Mohd Arham
तेरी गलियों से जब गुज़रते हैं लोग हँसते हैं ता'ने कसते हैं — Mohd Arham
इक तुझे देखने के ख़ातिर ही बे-वजह छत पे हम टहलते हैं — Mohd Arham
बैठे बैठे ये सोचते हैं हम क्या हमें वो भी सोचता होगा — Mohd Arham
मुद्दतों बा'द हम हुए यकजा और फिर आ गए दोबारा लोग — Mohd Arham

Ghazal