पता उस का बताया है किसी ने
मुझे फिर से रुलाया है किसी ने
कोई तो पास आ कर हाल पूछो
मेरे दिल को दुखाया है किसी ने
न मुमकिन है वो मेरे पास आए
जिसे अपना बनाया है किसी ने
यहीं वो साथ मेरे था किसी दिन
यहीं मुझ को सताया है किसी ने
चलो फिर से कहीं दिल को लगाएँ
कि नज़रों से बुलाया है किसी ने
यूँ ही लंबी नहीं है रात अरहम
गले उस को लगाया है किसी ने
— Mohd Arham















