Shohrat Shayari - Fame, naam aur duniya ki pehchaan par shayari

Shohrat Shayari reflects the charm and illusion of fame, where naam, pehchaan, and recognition define a person’s identity. These verses explore success, ego, and the truth behind public admiration. Whether it’s the rise to fame or the emptiness behind it, shohrat shayari captures both sides beautifully.

What is shohrat shayari?

Shohrat shayari is poetry that expresses thoughts about fame, recognition, and public identity. It often reflects both the beauty and illusion of being famous.

Shohrat Shayari in Hindi

Explore powerful shohrat shayari in Hindi expressing fame, naam, and recognition.

रह भी सकता है कहीं नाम तेरा लिक्खा हुआ सारे जंगल की तो पड़ताल नहीं कर सकते — Nadir Ariz
हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन' याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना — Balmohan Pandey
चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नइँ होता इतना मैं भी जानता हूँ — Ali Zaryoun
अब तेरे ज़िक्र पे हम बात बदल देते हैं कितनी रग़बत थी तेरे नाम से पहले पहले — Ahmad Faraz
शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है जिस डाल पे बैठे हो वो टूट भी सकती है — Bashir Badr
ज़िन्दगी अब के मेरा नाम ना शामिल करना गर ये तय है कि यही खेल दोबारा होगा — Wasi Shah
वो अपने ख़ून से लिखने लगी है नाम मेरा अब इस मज़ाक़ को संजीदगी से लेना है — Shakeel Jamali
वही लिखने पढ़ने का शौक़ था, वही लिखने पढ़ने का शौक़ है तेरा नाम लिखना किताब पर, तेरा नाम पढ़ना किताब में — Bashir Badr
हम को अच्छा नहीं लगता कोई हमनाम तेरा कोई तुझ सा हो तो फिर नाम भी तुझ सा रक्खे — Ahmad Faraz
नाम आया है तेरा जब से गुनहगारों में सब गवाह अपनी गवाही से मुकरना चाहें — Swapnil Tiwari
तुम्हारा नाम आया और हम तकने लगे रास्ता तुम्हारी याद आई और खिड़की खोल दी हम ने — Munawwar Rana

If you enjoy meaningful expressions of life, explore more life shayari that connect deeply with reality.

Shohrat Shayari on Life

Shayari that reflects how fame shapes life, identity, and personal journeys.

अपने सब यार काम कर रहे हैं और हम हैं कि नाम कर रहे हैं — Jaun Elia
अपनी रुस्वाई तिरे नाम का चर्चा देखूँ इक ज़रा शे'र कहूँ और मैं क्या क्या देखूँ — Parveen Shakir
कमी न की तिरे वहशी ने ख़ाक उड़ाने में जुनूँ का नाम उछलता रहा ज़माने में — Firaq Gorakhpuri
वर्ना इंसान मर गया होता कोई बे-नाम जुस्तुजू है अभी — Ada Jafarey
मैं आख़िर कौन सा मौसम तुम्हारे नाम कर देता यहाँ हर एक मौसम को गुज़र जाने की जल्दी थी — Rahat Indori
आज मुझ को बहुत बुरा कह कर आप ने नाम तो लिया मेरा — Jaun Elia
अपनी तन्हाई मिरे नाम पे आबाद करे कौन होगा जो मुझे उस की तरह याद करे — Parveen Shakir
सुनते हैं इश्क़ नाम के गुज़रे हैं इक बुज़ुर्ग हम लोग भी फ़क़ीर इसी सिलसिले के हैं — Firaq Gorakhpuri
होंटों पे कभी उन के मिरा नाम ही आए आए तो सही बर-सर-ए-इल्ज़ाम ही आए — Ada Jafarey
नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है — Naqsh Lyallpuri

For a broader perspective, read zindagi shayari that capture life’s deeper emotions.

Shohrat Shayari on Success

Verses about achieving fame, success, and the struggles behind recognition.

एक से एक जुनूँ का मारा इस बस्ती में रहता है एक हमीं हुशियार थे यारो एक हमीं बद-नाम हुए — Ibn E Insha
आन के इस बीमार को देखे तुझ को भी तौफ़ीक़ हुई लब पर उस के नाम था तेरा जब भी दर्द शदीद हुआ — Ibn E Insha
तुम ने स्वेटर बुना था मिरे नाम का मैं भी लाया था कुछ सर्दियाँ जंगली — Shakeel Azmi
क्या पूछते हो कौन है ये किस की है शोहरत क्या तुम ने कभी 'दाग़' का दीवां नहीं देखा — Dagh Dehlvi
मैं ख़ुदा का नाम ले कर पी रहा हूँ दोस्तो ज़हर भी इस में अगर होगा दवा हो जाएगा — Bashir Badr
हमारे आगे तिरा जब किसू ने नाम लिया दिल-ए-सितम-ज़दा को हम ने थाम थाम लिया — Meer Taqi Meer
इस शहर में किस से मिलें हम सेे तो छूटीं महफ़िलें हर शख़्स तेरा नाम ले हर शख़्स दीवाना तिरा — Ibn E Insha
फिर नज़र में फूल महके दिल में फिर शमएँ जलीं फिर तसव्वुर ने लिया उस बज़्म में जाने का नाम — Faiz Ahmad Faiz
दिल पे आए हुए इल्ज़ाम से पहचानते हैं लोग अब मुझ को तिरे नाम से पहचानते हैं — Qateel Shifai
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी — Firaq Gorakhpuri

You can also explore motivational shayari to stay inspired on your journey.

Shohrat Shayari on Reality

Shayari revealing the truth behind fame, ego, and temporary admiration.

जब भी आता है मिरा नाम तिरे नाम के साथ जाने क्यूँँ लोग मिरे नाम से जल जाते हैं — Qateel Shifai
ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है रहे सामने और दिखाई न दे — Bashir Badr
होली के अब बहाने छिड़का है रंग किस ने नाम-ए-ख़ुदा तुझ ऊपर इस आन अजब समाँ है — Shaikh Zahuruddin Hatim
उस के दिल की आग ठंडी पड़ गई मुझ को शोहरत मिल गई इल्ज़ाम से — Siraj Faisal Khan
जब तक होगा नाम मेरा इस दुनिया में तब तक तो उस की शादी हो जाएगी — Tanoj Dadhich
किस वास्ते लिक्खा है हथेली पे मिरा नाम मैं हर्फ़-ए-ग़लत हूँ तो मिटा क्यूँँ नहीं देते — Hasrat Jaipuri
तअल्लुक़ में नया इतना हुआ है वो मेरा नाम लेने लग गया है — Madan Mohan Danish
वैसे तो उस का नाम नहीं हाफ़िज़े में अब मुमकिन है रूबरू जो कभी हो, पुकार दूँ — Bhaskar Shukla
मैं तेरे ज़िक्र की वादी में सैर करता रहूँ हमेशा लब पे तेरे नाम की मिठास रहे — Siraj Faisal Khan
ऐ "दाग़" बुरा मान ना तू उस के कहे का माशूक की गाली से तो इज़्ज़त नहीं जाती — Dagh Dehlvi

For bold expressions of truth, check out attitude shayari as well.

Shohrat Shayari with Meaning

Deep shohrat shayari explained with meaning for better understanding.

ईद आई तुम न आए क्या मज़ा है ईद का ईद ही तो नाम है इक दूसरे की दीद का — Unknown
मेरी शोहरत के तक़ाज़े ही अलग थे ताबिश गुमशुदा रहते हुए नाम कमाना था मुझे — Tousief Tabish
लॉक का पैटर्न मेरे फ़ोन में हर्फ़ है पहला तुम्हारे नाम का — Tanoj Dadhich
हमारे सामने तेरा जब किसू ने नाम लिया दिल ए सितमज़दा को हम ने थाम थाम लिया — Meer Taqi Meer
तुम्हारे नाम की हर लड़की से मिला हूँ मैं तुम्हारा नाम फ़क़त तुम पे अच्छा लगता है — Unknown
ज़िन्दगी पर लिख दिया था नाम मैं ने राम का और फिर दुख के समुंदर पार सारे हो गए — Tanoj Dadhich

If you like meaningful poetry, explore ehsaas shayari for deeper emotions.

2 Line Shohrat Shayari

Short and impactful two line shayari on fame and recognition.

तुम भी शादी कर के हम को भूल गई हम भी नाम कमाने में मसरूफ़ हुए — Tanoj Dadhich
फिर मचलने लग गई हैं उँगलियाँ एक ग़ज़ल लिख दूँ क्या तेरे नाम पर — Dev Niranjan
राहों में जान घर में चराग़ों से शान है दीपावली से आज ज़मीन आसमान है — Obaid Azam Azmi
नाम लिख लिख के तिरा फूल बनाने वाला आज फिर शबनमीं आँखों से वरक़ धोता है — Ghulam Mohammad Qasir
एक अरसे तक अकेले हम चले फिर हमारा नाम चलने लग गया — Tanoj Dadhich
अब नाम नहीं काम का क़ाएल है ज़माना अब नाम किसी शख़्स का रावन न मिलेगा — Anwar Jalalpuri
मैं चीख़ता रहा कुछ और भी है मेरा इलाज मगर ये लोग तुम्हारा ही नाम लेते रहे — Anjum Saleemi

Short Shohrat Shayari

Quick and relatable shohrat shayari perfect for everyday sharing.

तो डर रहे हैं आप कहीं हक़ न माँग ले या'नी कि सब को खौफ़ है औरत के नाम से — Abhishar Geeta Shukla
रुख़्सार पर है रंग-ए-हया का फ़रोग़ आज बोसे का नाम मैं ने लिया वो निखर गए — Hakim Mohammad Ajmal Khan Shaida
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj
तुम्हें लगा है कि मेरे होते, तुम्हें भी दिल में जगह मिलेगी बड़ी ही इज़्ज़त से कह रहा हूँ ,चलो उठो अब मेरी जगह से — Shadab Asghar
सालों की मोहब्बत अब किस के नाम की जाए क्यूँँ ये ज़िंदगी अपनी यूँँ तमाम की जाए — Nikunj Rana
मैं उस के बा'द सिर्फ़ इन्हीं कोशिशों में हूँ गर्दन से उस के नाम का टैटू निकल सके — Kushal Dauneria
सुकून ए क़ल्ब होता है मुयस्सर तेरा जब नाम आता है लबों पर — Kiran K
हैं कुछ हम सेे, मुहब्बत के सताए मुहब्बत नाम से डरते हैं जानाँ — Divy Kamaldhwaj
दौलत शोहरत जैसी छोटी चीज़ों का ख़ुद्दारी के आगे कोई मोल नहीं — Poonam Yadav
भुलाने में जिसे सारी लगा दी उम्र जो मैं ने उसी के नाम पे आ कर ये मेरा दिल ठहरता है — Kushal "PARINDA"
पिलाओ जाम फिर से तुम उसी के नाम का मुझ को जिसे दिल में उतारे एक 'अर्सा हो गया है अब — Abhay Mishra

Shohrat Shayari for Status

Best shohrat shayari for WhatsApp status to show your vibe and identity.

ज़माने से मिली शोहरत ज़माने तक ही सीमित है हम अपना कद हमारे दोस्त से ऊँचा नहीं रखते — Asad Akbarabadi
बेशक तू बे-वफ़ा का सनम नाम दे मुझे बा'द आज़माने के मगर इल्ज़ाम दे मुझे — Ajeetendra Aazi Tamaam
एक काटा राम ने सीता के साथ दूसरा वनवास मेरे नाम पर — Nasir Shahzad
ख़ुदा रोया बहुत उस दिन ख़ुदा के नेक बंदों ने ख़ुदा के नाम पर मासूम का जब ख़ून कर डाला — Umesh Maurya
बस ख़ुद-कुशी से बचने का जरिया है शा'इरी हम को सुख़न-वरी से तो शोहरत तलब नहीं — Sabir Hussain
लिख दिया था जिल्द पर ईसा का नाम साँस लेने लग गए औराक़ सब — Kiran K
तुम्हारा नाम जैसे एक मीठे पान का बीड़ा ज़बाँ पे रख लिया है रूह मेरी सुर्ख़ है तब से — Umesh Maurya
जो सारे ज़ख़्म मेरे भर दिया करता उसी के नाम का ख़ंजर बनाया है — Parul Singh "Noor"

Shohrat Captions

Stylish captions about fame and success for Instagram and social posts.

तुम्हारा नाम किसी अजनबी के लब पर था ज़रा सी बात थी दिल को मगर लगी है बहुत — Sadique Naseem
तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का था न था रक़ीब तो आख़िर वो नाम किस का था — Dagh Dehlvi
तिरंगा शान है मेरी तिरंगा जान है मेरी तिरंगा सब सेे ऊँचा हो यही पहचान है मेरी — Aves Sayyad
उँगली पे गिन रहा हूँ सभी दोस्तों के नाम लेकिन तुम्हारे नाम पे हम गिन रहा हूँ मैं — Sarfraz Arish
हो रही थी जंग उस के नाम पर और वो ही मेरे दुश्मनों के काम आया — Shashank Shekhar Pathak
सब दुखों का ये समुंदर पार होगा जब, सभी आफ़तों के पत्थरों पर नाम होगा राम का — Shoonya Shrey

FAQs

Yes, shohrat shayari works perfectly for Instagram captions, WhatsApp status, and posts where you want to express confidence, success, or reality of fame.
Not always. While it highlights success and fame, it also explores deeper truths like loneliness behind fame, ego, and temporary nature of recognition.
Shohrat shayari focuses on fame and recognition, while attitude shayari emphasizes personality, confidence, and bold expressions of self.
People read shohrat shayari to connect with feelings of ambition, success, and the reality behind public image and social validation.
Yes, shohrat shayari is widely available in Hindi, Urdu, and Hinglish, making it accessible and relatable for different audiences.
Absolutely. Many verses highlight the dark side of fame, such as fake relationships, ego, and the emptiness that sometimes comes with recognition.