तेरी दुनिया में सब नाशाद आएअकेले हम नहीं बर्बाद आएदुआ में इक परिंदे ने ये माँगाख़ुदाया अब नया सय्याद आएबना तस्वीर इक ऐसी मुसव्विरजिसे देखूँ तो ख़ुद की याद आएजब अपनी ज़िंदगी फ़ाक़े में गुज़रीमुसलसल याद तब अज्दाद आएहमारे शहर का दस्तूर है येयहाँ जो आए वो बर्बाद आए— Mohd Arham