नफ़स में उस के कोई है जो उस का है

वगरना कौन ख़ुद से बातें करता है

मोहब्बत में वो इक हारा हुआ लड़का
जो उस से हाल पूछो रोने लगता है

न है उम्मीद उस के लौट आने की
मगर वो राह उस की अब भी तकता है

बड़ी बेचैनी से वो छत पे आती है
गली में या'नी कोई अब भी रहता है

सितारे सब उसी के साथ चलते हैं
हमारे साथ आख़िर कौन चलता है

कहानी ख़त्म तेरी हो चुकी 'अरहम'
उसे अब प्यार कोई और करता है

— Mohd Arham

More by Mohd Arham

Other ghazal from the same pen

See all from Mohd Arham →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling