Ajay Kishor

Ajay Kishor

@ajaykishor88

Ajay Kishor shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ajay Kishor's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

3

Likes

3

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Nazm(2)

Nazm

"मोहब्बत क्या है" ये काली आँखें ये काले बाल ये सुर्ख़ लाल लब और ये गेहुँआ रंग तुझ में कुछ ऐसे ये जँचता है जैसे बरसात के बा'द सूरज लगता है जैसे ख़ुदा की मेहर सी जैसे किसी दुश्मन के क़हर सी जैसे सर्द मौसम में सुब्ह की सहर सी जैसे दिवाली की रात हो जैसे मेहँदी वाले हाथ हो जैसे चाँदनी रात हो जैसे तुझ संग नदी किनारे बैठे हो लगता है जैसे मैं धरा हूँ और मुझ में मीलों बहुत दूर तक बेझिझक सी बे-धड़क सी मौसम की बदमाशियों से बेपरवाह सी मुझ में रहती एक नहर सी हो मैं तुझ को देखता रहता हूँ अकेले भी संग तुझे पाता हूँ वक़्त बे-वक़्त तुझ सेे कहता रहता हूँ बदन के नक़्शे पर क़सीदे पढ़ता रहता हूँ फूल ख़ुशबू माँगता है तुझ सेे पानी ने चमकना सीखा है तुझ सेे लगता है ये श्रृष्टि बस तुझ सेे ही है तुझ सेे बस इतना कह पाता हूँ सब लगता तुझ सा ही है धरा और अंबर के बीच जितनी जगह है बस एक चीज़ है जस की तस है वो मोहब्बत जो तुझ सेे होती है मोहब्बत जो तुझ सेे शुरू तुझ पर ही ख़त्म — Ajay Kishor
पूरी औरत उडेल दिया हुस्न सारा मीठी कविताओं में कभी आँखें लिखी कभी लब लिखे कभी ज़ुल्फ़ें लिखी तो कभी सुराही दार गर्दन लिखी माथे की बिंदिया हो या पैरों की पायल हो कमरबंद हो या बाज़ूबंद हो हाथों का कंगना हो कानों की बाली हो बोलने के लहजे का सिखाती जो तरीक़ा हो समाज की बदलती नज़रों से ख़ुद को बचाती इस क़दर हो घर की बाग-डोर के साथ साथ बच्चों में बढ़ाती जो संस्कार हो हर एक बात लिखी पर मीठी कविता लिखने के लिए औरत ज़ात लिखी कई ग़ज़लों और नज़्मों के सारे हर्फ़ और मिसरे लिखे उस का हुस्न-ओ-जमाल लिखा पर छोड़ दिए दुख सारे भूल गए सभी यातनाएँ जो सहा था उस ने रात और दिन वो किसे जा कर कैसे सुनाए लिखने वालो सुनो लिखना हो कुछ तो सब लिखना होगा तल्ख़ के साथ मीठा लिखना होगा ज़हर के साथ अमृत लिखना होगा रक्षक के साथ भक्षक लिखना होगा ज़ख़्म के साथ मरहम लिखना होगा तेजी से बदलते इस दौर में खाकर चोट जैसे वो सॅंभली थी हुबहू वो तस्वीर लिखनी होगी भूलना मत बुरी बातें भी लिखते वक़्त पूरी औरत लिखना होगा — Ajay Kishor