Shubham Burmen

Shubham Burmen

@i_shubhamburmen786

Shubham Burmen shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shubham Burmen's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

15

Likes

30

Shayari
Audios
  • Sher(9)
  • Ghazal(3)
  • Nazm(3)

Sher

मेरी कोई और ख़्वाहिश ही नहीं है मैं फ़क़त ख़ुद से रिहाई चाहता हूँ — Shubham Burmen
तोहफ़े में भेजा है भाई ख़ुदा ने आप को है दुआ मेरी कि ये रिश्ता यूँँ ही चलता रहे — Shubham Burmen
कि दिल करता है हालत हो मिरी फ़रहाद के जैसी किसी लड़की से मुझ को भी कभी ऐसी मुहब्बत हो — Shubham Burmen
मेरे दोस्त मैं तो इक सरफिरा सुख़न-वर हूँ मेरे दोस्त मेरा तुम ऐतिबार मत करना — Shubham Burmen
साथ रहने का है वा'दा यार सुन इक मुआ'फ़ी और इक मौका तो दे — Shubham Burmen
मैं काफ़ी वक़्त से सोया नहीं अब हाल कुछ यूँॅं है कि आँसू भी नहीं रुकते ये लाली भी नहीं जाती — Shubham Burmen
मैं चाहता हूँ ख़त्म हो जल्दी से ज़िंदगी मैं चाहता हूँ साल यूँॅं ही बीतते रहे — Shubham Burmen

Ghazal

Nazm

नज़्म: मोहब्बतों के फूल मैं जब कभी दिल की उदासियों से परेशान होकर कोई ख़ुशी ढूॅंढता हूँ तो तुम मिलते हो मिलते हो उन हसीन ख़्वाबों में जहाँ मेरी ही बनाई इक शांत दुनिया है वो दुनिया जिसे मैं चाहता हूँ कि वो ख़्वाब से निकलकर बाहर आ जाए आ जाए और ये दुनिया जहाँ हम रह रहे हैं जिन उलझनों में उलझे हुए हम जीना भूल गए हैं जहाँ अपने दिल की ख़ुशी के लिए कुछ करना मानो इक जुर्म है इस दुनिया से निकलकर हम अपनी दुनिया में रहने लगें रहने लगें जैसे चाँद के साथ में तारे रहते हैं वैसे ही जैसे पानी में घुला हुआ पानी वैसे ही जैसे आग के साथ धुआँ वैसे ही जैसे बाती और लौ वैसे ही जैसे जिस्म में रूह रहती है दुख, तकलीफ़ों में भी खिल उठें जिस तरह कीचड़ में कमल का फूल फूल जिस पर मोहब्बत के लिए दूर दूर से मक्खियाँ आती हैं उसी तरह हम मिल कर इतनी मोहब्बत से रहें कि शहद के जैसे ज़िंदगी की मिठास हो जाए हो जाए सब इक गुलाब के जैसा खिलखिलाता, मुस्कुराता, महकता, लुभाता, ये ऐसा ख़्वाब है जो हक़ीक़त में चाहिए कि हक़ीक़त हो जाए और मैं ख़ुदा से कहूँ कि तेरी बनाई दुनिया से तो मुझे दर्द, तकलीफ़, ग़म ही मिले हैं मुझे बख़्श दे मेरे ख़्वाबों की वो दुनिया जहाँ मेरी मोहब्बतों के फूल खिले हैं — Shubham Burmen