Faiz Ludhianvi

Faiz Ludhianvi

@faiz-ludhianvi

Faiz Ludhianvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Faiz Ludhianvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

14

Likes

75

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Nazm(12)

Sher

ऐ नए साल बता तुझ में नया-पन क्या है हर तरफ़ ख़ल्क़ ने क्यूँ शोर मचा रक्खा है — Faiz Ludhianvi
तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई — Faiz Ludhianvi

Nazm

उठ अज़-सर-ए-नौ दहर के हालात बदल डाल तदबीर से तक़दीर के दिन-रात बदल डाल फिर दरस-ए-मुसावात की हाजत है जहाँ को आक़ाई-ओ-ख़िदमत के ख़िताबात बदल डाल काला हो कि गोरा हो ख़ुदा एक है सब का क़ौमिय्यत-ए-बेजा की रिवायात बदल डाल चीनी हो कि हिन्दी हो बराबर के हैं भाई वतनिय्यत-ए-महदूद के वहमात बदल डाल कुल छोटे-बड़े आदम-ए-ख़ाकी के हैं फ़रज़ंद हर नस्ल से बेज़ार हो हर ज़ात बदल डाल अख़्लाक़ में ताक़त है फ़ुज़ूँ तेग़-ओ-सिनाँ से पैकार के ये आहनी आलात बदल डाल क्या ज़ुल्म है इंसान हो इंसान का दुश्मन मरदान-ए-हवस-कार की आदात बदल डाल मेहनत से भी मज़दूर को रोटी नहीं मिलती इस बंदा-ए-मजबूर के औक़ात बदल डाल आपस में ये हर रोज़ की ख़ूँ-रेज़ियाँ कब तक ख़ुद-साख़्ता मज़हब की रूसूमात बदल डाल हुर्रियत-ए-कामिल का वो ए'जाज़ दिखा तू दुनिया-ए-ग़ुलामी के तिलिस्मात बदल डाल ख़िल्क़त को बुला शिर्क से तौहीद की जानिब पीरों की फ़क़ीरों की करामात बदल डाल ता'लीम पे मौक़ूफ़ है रानाई-ए-अफ़कार बेहूदा किताबों की ख़ुराफ़ात बदल डाल कर फ़िक्र-ए-अमल ज़िक्र-ए-ख़त-ओ-ख़ाल अबस है ऐ 'फ़ैज़' ज़रा अपने ख़यालात बदल डाल — Faiz Ludhianvi
इस में क्या शक है तिजारत बादशाही काज है ग़ौर कर के देख लो ताजिर के सर पर ताज है हिन्द की तारीख़ पढ़ कर ही सबक़ हासिल करो जो तिजारत करने आए थे अब उन का राज है ज़िंदा रह सकता नहीं हरगिज़ तिजारत के बग़ैर हम ने ये माना कि यूरोप मरकज़-ए-अफ़्वाज है हर दुकान अपनी जगह है एक छोटी सल्तनत नफ़ा कहते हैं जिसे दर-अस्ल उस का बाज है जुज़ तिजारत क़ौम की मुल्की सियासत कुछ नहीं लुत्फ़-ए-आज़ादी इसी में है यही स्वराज है ज़िंदगी की रिफ़अ'तों से है तिजारत ही मुराद हाँ यही बाम-ए-तरक़्क़ी है यही मे'राज है मर्द-ए-ताजिर को ख़ुदा की ज़ात पर है ए'तिमाद मर्द-ए-चाकर हर घड़ी अग़्यार का मुहताज है जब से हम ग़ैरों के आगे झुक गए मिस्ल-ए-कमाँ तब से अपना दिल सितम के तीर का आमाज है चल रही हैं ज़ोर से बेकारियों की आँधियाँ नौजवाँ का गुल्सितान-ए-ज़िंदगी ताराज है ये ज़रूरी काम कल पर टालना अच्छा नहीं बिल-यक़ीं हम को तिजारत की ज़रूरत आज है वाए हसरत क्यूँ तुम्हारी अक़्ल पर पत्थर पड़े जिस को तुम कंकर समझते हो वही पुखराज है फिर ख़रीदो ब्याह का सामान पहले जान लो बस तिजारत ही उरूस-ए-क़ौमीयत का राज है वो हमेशा क़द्र करते हैं स्वदेशी माल की क़ौम का एहसास है जिन को वतन की लाज है ख़ूब मोती रोलते हैं ताजिरान-ए-बा-सफ़ा 'फ़ैज़' बाज़ार-ए-तिजारत क़ुल्ज़ुम-ए-मव्वाज है — Faiz Ludhianvi
नेक बच्चे दिल से करते हैं अदब उस्ताद का बाप की उल्फ़त से बेहतर है ग़ज़ब उस्ताद का आम लोगों की जहालत दूर करने के लिए हक़-तआ'ला ने बनाया है सबब उस्ताद का उस की बरकत से जहाँ में फैलती हैं नेकियाँ क्यूँ न फिर उस्ताद से राज़ी हो रब उस्ताद का कुछ न कुछ उम्दा सबक़ देती है उस की ज़िंदगी ख़ुल्क़ से ख़ाली नहीं है कोई ढब उस्ताद का जिस घड़ी नादान बच्चों को सिखाता है वो इल्म चूम लेते हैं फ़रिश्ते आ के लब उस्ताद का बस उसे पढ़ने-पढ़ाने से हमेशा काम है कितना अच्छा मश्ग़ला है रोज़-ओ-शब उस्ताद का ख़्वाह सारी उम्र उस के पाँव धो धो कर पिए आदमी से हक़ अदा होता है कब उस्ताद का इम्तिहाँ में हल न हो जिस दम कोई मुश्किल सवाल ख़ुद पसंदों को पता चलता है तब उस्ताद का शुक्र के जज़्बात से गर्दन झुका लेता हूँ मैं याद आता है मुझे एहसान जब उस्ताद का कल ज़माने की निगाहों में वो इज़्ज़त पाएगा मर्तबा पहचान जाएगा जो अब उस्ताद का उस की आलमगीर हैसिय्यत है शाहों की तरह कुल अजम उस्ताद का है कुल अरब उस्ताद का चल रहे हैं आज दुनिया में हज़ारों महक में सच अगर पूछो तो है ये 'फ़ैज़' सब उस्ताद का — Faiz Ludhianvi
जिस क़दर दुनिया में मख़्लूक़ात है सब से अशरफ़ आदमी की ज़ात है इस की पैदाइश में है उल्फ़त का राज़ इस की हस्ती पर है ख़ुद ख़ालिक़ को नाज़ इस की ख़ातिर कुल जहाँ पैदा हुआ ये ज़मीं ये आसमाँ पैदा हुआ अक़्ल का जौहर इसे बख़्शा गया इल्म का ज़ेवर इसे बख़्शा गया इस के सर में है निहाँ ऐसा दिमाग़ जिस में रौशन है लियाक़त का चराग़ सोच कर हर काम कर सकता है ये शे'र को भी राम कर सकता है ये ये सफ़ाई से चटानें तोड़ दे अपनी दानाई से दरिया मोड़ दे मन-चला है इस की हिम्मत है बुलंद डाल सकता है सितारों पर कमंद इस को ख़तरों की नहीं पर्वा ज़रा आग में कूदा ये सूली पर चढ़ा इस के हर अंदाज़ में ए'जाज़ है अर्श तक इस नूर की परवाज़ है इस की बातों में अजब तासीर है ख़ाक का पुतला नहीं इक्सीर है ये अगर नेकी के ज़ीने पर चढ़े एक दिन सारे फ़रिश्तों से बढ़े और अगर इस्याँ की दलदल में फँसे इस का दर्जा कम हो हैवानात से ये कभी रुई से बढ़ कर नर्म है ये कभी सूरज से बढ़ कर गर्म है एक हालत पर नहीं इस का मिज़ाज हर ज़माने में बदलता है रिवाज और था पहले ये अब कुछ और है आए दिन इस का निराला तौर है इस ने बेहद रूप बदले आज तक इस की तदबीरों से हैराँ है फ़लक डॉक्टर ताजिर प्रोफ़ेसर वकील इन का होना है तरक़्क़ी की दलील इस के पहलू में वो दिल मौजूद है जो भड़कने में निरा बारूद है रेल गाड़ी रेडियो मोटर जहाज़ इस की ईजादों का क़िस्सा है दराज़ दस्त-कारी में बड़ा मश्शाक़ है जिद्दतों का हर घड़ी मुश्ताक़ है खोल आँखें जंग की रफ़्तार देख देख इस के ख़ौफ़नाक औज़ार देख ये कहीं हाकिम कहीं महकूम है ये कहीं ज़ालिम कहीं मज़लूम है आदमी जब ग़ैर के आगे झुका आदमिय्यत से भटकता ही गया आदमी मिलना बहुत दुश्वार है ख़ुद ख़ुदा को आदमी दरकार है प्यारे बच्चो आदमी बन कर रहो हर किसी के साथ हमदर्दी करो सच अगर पूछो तो बस वो मर्द है जिस के दिल में दूसरों का दर्द है 'फ़ैज़' पहुँचाता नहीं जो आदमी उस को अपनी ज़ात से है दुश्मनी उस को अपनी ज़ात से है दुश्मनी — Faiz Ludhianvi
तेज़ सी तलवार सादा सा क़लम बस यही दो ताक़तें हैं बेश-ओ-कम एक है जंगी शुजाअ'त का निशाँ एक है इल्मी लियाक़त का निशाँ आदमी की ज़िंदगी दोनों से है क़ौम की ताबिंदगी दोनों से है जो नहीं डरते क़लम की मार से ज़ेर करते हैं उन्हें तलवार से जब क़लम पाता नहीं कोई सबील उस घड़ी तलवार है रौशन दलील हुक्मरानी को क़लम दरकार है अम्न की ज़ामिन मगर तलवार है इल्म के मैदान में 'राज़ी' बनो जंग के मैदान में ग़ाज़ी बनो वक़्त पर मज़मून लिक्खो ज़ोर-दार वक़्त पर डट कर लड़ो मर्दाना-वार वो पढ़े लिक्खे जो बे-तलवार हैं उन की सारी डिग्रियाँ बे-कार हैं बज़्म में अश'आर के गौहर मुफ़ीद रज़्म में तलवार के जौहर मुफ़ीद आज तक जो भी हुआ है बा-वक़ार था कोई जरनैल या मज़मूँ-निगार 'फ़ैज़' को जितना क़लम से प्यार है उतनी ही प्यारी उसे तलवार है — Faiz Ludhianvi
ऐ नए साल बता तुझ में नया-पन क्या है हर तरफ़ ख़ल्क़ ने क्यूँ शोर मचा रखा है रौशनी दिन की वही तारों भरी रात वही आज हम को नज़र आती है हर एक बात वही आसमान बदला है अफ़्सोस ना बदली है ज़मीं एक हिंदिसे का बदलना कोई जिद्दत तो नहीं अगले बरसों की तरह होंगे क़रीने तेरे किसे मालूम नहीं बारह महीने तेरे जनवरी फ़रवरी मार्च में पड़ेगी सर्दी और अप्रैल मई जून में हो गी गर्मी तेरा मन दहर में कुछ खोएगा कुछ पाएगा अपनी मीआ'द बसर कर के चला जाएगा तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई बे-सबब लोग क्यूँ देते हैं मुबारक-बादें ग़ालिबन भूल गए वक़्त की कड़वी यादें तेरी आमद से घटी उम्र जहाँ से सब की 'फ़ैज़' ने लिक्खी है ये नज़्म निराले ढब की — Faiz Ludhianvi