Yasir Mustafvi

Yasir Mustafvi

@yasirmustafvi9559

Yasir Mustafvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Yasir Mustafvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

13

Likes

4

Shayari
Audios
  • Sher

Sher

दिन ईद का है और बहुत दूर है तू भी मैं ईद मनाऊॅं कि तिरा हिज्र मनाऊॅं — Yasir Mustafvi
इस बार एक शख़्स मुझे फिर नहीं मिला इस बार ईद फिर से मिरी रायगाँ गई — Yasir Mustafvi
भरते कहाँ हैं ज़ख्म-ए-जिगर सर्द में कभी रह रह के दिल का दर्द उभरता है आज भी — Yasir Mustafvi
हम ने याँ भी लगा के देख लिया दिल ये दिल्ली में भी नहीं लगता — Yasir Mustafvi
कि उस ने प्यार से तोहफ़े में इक घड़ी दी थी मैं इंतिज़ार न करता तो और क्या करता — Yasir Mustafvi
दिल ने हिम्मत तो जुटाई थी मगर जान-ए-जहाँ चाह कर भी तिरी दहलीज़ पे आया न गया — Yasir Mustafvi
हम तो शाइ'र हैं हमें वस्ल की परवाह नहीं हम तुझे अपने ख़्यालात में छू लेते हैं — Yasir Mustafvi
हम से बिछड़े हैं कई लोग हमारे अपने हम ने हर ईद पे क़ुर्बान किया है कुछ कुछ — Yasir Mustafvi
भले ही हम ने दिसंबर गुज़ार डाला है अभी तो सामने आएगा जनवरी का महाज़ — Yasir Mustafvi
मुझे भी मौत नहीं ढूँढ़ पाई आज तलक खु़दारा कोई पता दे उसे मैं ज़िन्दा हूँ — Yasir Mustafvi
किस को पता था मैं हूँ तारीकी-ए-मिज़ाज किस ने दिए को ला के चौखट पे रख दिए — Yasir Mustafvi
शाम-ए-आख़िर है दिसंबर की ज़रा बैठ तो लें क्या ख़बर अगले बरस हम को न ये शाम मिले — Yasir Mustafvi
इक शब भी मिरी यादों से ख़ाली नहीं जाती इस वास्ते आँखों से ये लाली नहीं जाती — Yasir Mustafvi