Miyan Umar

Miyan Umar

@miyanumar

Miyan Umar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Miyan Umar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

11

Likes

22

Shayari
Audios
  • Sher(6)
  • Ghazal(5)

Sher

कभी ये शाज़-ओ-नादिर थे रहीं ख़ुश-फ़हमियाँ क्या क्या मुसलसल हादसे कोई गुमाँ रहने नहीं देते — Miyan Umar
ख़मोशी से हवा भी बोलती थी हमीं चुप-चाप से तूफ़ान में थे — Miyan Umar
फूल देखो अभी मुरझाएगा उस के बालों से निकल आया है — Miyan Umar
दिल की ज़मीन भी मेरी बंजर पड़ी है अब तेरे लगाए ज़ख़्मों की ख़िदमत न हो सकी — Miyan Umar

Ghazal

अब कुछ धुआँ भी चाहती है सरगिरानी के लिए आई है कितनी दूर से ये आग पानी के लिए ऐ रात शायद तुझ को ये घंघोर अँधेरा दे सुकून मैं ओढ़ लूँगा अब्र तेरी शादमानी के लिए सबका बयाॅं मेरे ख़िलाफ़ आया मगर तुम चुप रहे मैं दाद देता हूँ तुम्हें इस बे-ज़बानी के लिए अपने अधूरेपन की लौ से अब बुझा दूँगा इसे किरदार मेरा आग है पूरी कहानी के लिए पैग़ाम उस के दर से आया था मिला इज़्न-ए-सफ़र तैयार है हर शख़्स अपनी जाँ-फ़िशानी के लिए फिर प्यास ने भी माशकी की खाल आख़िर खींच ली था इस तअल्लुक़ में बहुत कुछ खींचा-तानी के लिए इक आदमी है आइने में जिस की ज़िद है ख़ुश रहूँ मैं लड़ पड़ा हूँ ख़ुद से ग़म की पासबानी के लिए शायद मुझे सहरा के ख़ालीपन पे रोना आएगा शायद तरस जाएगी मेरी आँख पानी के लिए — Miyan Umar