Shashank Tripathi

Shashank Tripathi

@Shashank_Sailor

Shashank Tripathi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shashank Tripathi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

41

Likes

92

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm

Sher

हाए दुनिया मेरी दुनिया मेरी प्यारी दुनिया कैसी दिखती तू बिना नफ़रती दीवारों के — Shashank Tripathi
मैं अपनी हालत पे ग़ौर नहीं करता हूँ वरना ये देखता कि क्या हालत है मेरी — Shashank Tripathi
जिस को सब बीमार समझ कर बैठे हैं उस पे इश्क़ का रोग पुराना लगता है — Shashank Tripathi
तुम्हारी बात का रोना है रोज़गार मेरा तुम्हीं बताओ नया काम कोई कैसे करूँँ — Shashank Tripathi
मेरी हद उस जहाँ से आगे है जिस के आगे तू जा नहीं सकता — Shashank Tripathi
बड़े ज़ालिम दिखाई पड़ते हो हज़ारों ग़म छुपाए फिरते हो — Shashank Tripathi
तेरे होने से कुछ नहीं होगा तेरा होना तो हो न पाएगा — Shashank Tripathi
क़लम लाओ लिखूँगा आज अपने सारे भूले ग़म कि कैसे टूट जाता है कहीं उगता कोई तारा — Shashank Tripathi
बुला लेना मुझे आवाज़ देना परेशाँ हो तो मेरा नाम लेना — Shashank Tripathi
नहीं होता है बरसों इश्क़ ऐसा जो तुम सेे एक पल में हो गया है — Shashank Tripathi
किस के कितने दिन बचे कैसे बताएगा कोई वैसे सबके पास कल करने को कितने काम हैं — Shashank Tripathi
जैसे तैसे ये दिन भी कट जाएँगे अब तेरे बिन तू बस इतना देख कि तुझ को हिचकी कब तक आती है — Shashank Tripathi
मैं ठहर जाता हूँ इस वीराने में अब यहाँ से अकेले जा ज़िंदगी — Shashank Tripathi
अपने छोटे से घर के कोने में ख़्वाह-म-ख़्वाह तुम को देखा करते हैं — Shashank Tripathi
हम को सिखा रहे हैं मोहब्बत का वो शऊर जिन को कि इश्क़ पढ़ना सिखाया था किसी रोज़ — Shashank Tripathi
फूँक दूँगा ये ख़त भी जल्दी ही आज यादें जला के आया हूँ — Shashank Tripathi
बहुत कमज़ोर होता जा रहा हूँ किसे कह दूँ कि मेरा साथ दो तुम — Shashank Tripathi
क्या जलाओगे अब अँधेरे में दिल जला डाला मेरा शाम को ही — Shashank Tripathi
बना शाइ'र इसी ख़ातिर तुम्हें दिन रात कोसूँगा मगर ये क्या तुम्हें हर शा'इरी अच्छी लगी मेरी — Shashank Tripathi

Nazm