Waqt Shayari - Time, life changes, and moments captured through poetic lines

Waqt shayari beautifully captures the essence of time and how it shapes our lives, relationships, and emotions. Whether it’s the fleeting lamha of happiness or the slow passing of difficult moments, these lines reflect how waqt changes everything. Explore heartfelt poetry that connects deeply with life’s journey and timeless feelings.

What is waqt shayari?

Waqt shayari is a form of poetry that expresses thoughts, emotions, and reflections related to time, its impact on life, and how it changes situations, relationships, and people.

Waqt Shayari in Hindi

Explore meaningful waqt shayari in Hindi that reflects the power and impact of time.

मैं तुझ सेे मिलने समय से पहले पहुँच गया था सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है — Abbas Qamar
दबे थे जो कहीं दिल में अचानक कल निकल आए खुला जब एलबम तो कुछ पुराने पल निकल आए — Bhaskar Shukla
उस वक़्त भी अक्सर तुझे हम ढूँढ़ने निकले जिस धूप में मज़दूर भी छत पर नहीं जाते — Munawwar Rana
इसीलिए तो मैं रोया नहीं बिछड़ते समय तुझे रवाना किया है जुदा नहीं किया है — Ali Zaryoun
इस दौर-ए-सियासत का इतना सा फ़साना है बस्ती भी जलानी है मातम भी मनाना है — Unknown
मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari
परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है ज़मीं पे बैठ के क्या आसमान देखता है — Shakeel Azmi
गिफ़्ट कर देता हूँ उस को मैं किताबें, लेकिन उन को पढ़ लेने की मोहलत नहीं देता उस को — Harman Dinesh
हमारी मौत पर बेशक ज़माना आएगा रोने मगर ज़िंदा हैं जब तक चैन से जीने नहीं देगा — Astitwa Ankur

You can also explore deeper life reflections in zindagi shayari for similar emotions.

Waqt Shayari on Life

Shayari that connects time with life’s journey, lessons, and changing phases.

वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है — Azm Shakri
नए दौर के नए ख़्वाब हैं नए मौसमों के गुलाब हैं ये मोहब्बतों के चराग़ हैं इन्हें नफ़रतों की हवा न दे — Bashir Badr
शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है जिस डाल पे बैठे हो वो टूट भी सकती है — Bashir Badr
गुज़रता ही नहीं वो एक लम्हा इधर मैं हूँ कि बीता जा रहा हूँ — Madan Mohan Danish
अपना ज़माना आप बनाते हैं अहल-ए-दिल हम वो नहीं कि जिन को ज़माना बना गया — Jigar Moradabadi
हम इश्क़ के मारों का इतना ही फ़साना है रोने को नहीं कोई हँसने को ज़माना है — Jigar Moradabadi

For destiny-related thoughts, check out kismat shayari that align with time and fate.

Waqt Shayari on Love and Relationships

Lines that show how time affects love, relationships, and emotional bonds.

या वो थे ख़फ़ा हम से या हम हैं ख़फ़ा उन से कल उन का ज़माना था आज अपना ज़माना है — Jigar Moradabadi
मैं तुझ से मिलने समय से पहले पहुँच गया था सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
दो तरफ़ था हुजूम सदियों का एक लम्हा सा दरमियाँ मैं था — Ejaz Azmi
उन्हें सदियों न भूलेगा ज़माना यहाँ जो हादसे कल हो गए हैं — Nasir Kazmi
इस दौर-ए-मुंसिफ़ी में ज़रूरी नहीं 'वसीम' जिस शख़्स की ख़ता हो उसी को सज़ा मिले — Waseem Barelvi
उसी की तरह मुझे सारा ज़माना चाहे वो मिरा होने से ज़्यादा मुझे पाना चाहे — Kumar Vishwas
शहर-ए-जाँ में वबाओं का इक दौर था मैं अदा-ए-तनफ़्फ़ुस में कमज़ोर था — Pallav Mishra
उम्र भर की बात बिगड़ी इक ज़रा सी बात में एक लम्हा ज़िंदगी भर की कमाई खा गया — Nazeer Banarasi
जो चराग़ सारे बुझा चुके उन्हें इंतिज़ार कहाँ रहा ये सुकूँ का दौर-ए-शदीद है कोई बे-क़रार कहाँ रहा — Ada Jafarey
जो वक़्त-ए-ख़त्ना मैं चीख़ा तो नाई ने कहा हँस कर मुसलमानी में ताक़त ख़ून ही बहने से आती है — Akbar Allahabadi
ये कह दिया है मिरे आँसुओं ने तंग आ कर हमें ब-वक़्त-ए-ज़रूरत निकालिए साहब — Afzal Khan

If you enjoy emotional memories, explore yaad shayari for similar feelings.

Waqt Shayari with Meaning

Understand deeper meanings behind poetic lines that describe the value of time.

तू उस निगाह से पी वक़्त-ए-मय-कशी 'ताबाँ' की जिस निगाह पे क़ुर्बान पारसाई हो — Anwar Taban
हाए क्या दौर-ए-ज़िंदगी गुज़रा वाक़िए हो गए कहानी से — Gulzar Dehlvi
इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है — Jigar Moradabadi
जिस ने इस दौर के इंसान किए हैं पैदा वही मेरा भी ख़ुदा हो मुझे मंज़ूर नहीं — Hafeez Jalandhari
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali
दिल है परेशाँ उन की ख़ातिर पल भर को आराम नहीं है — Anwar Taban
आग का क्या है पल दो पल में लगती है बुझते बुझते एक ज़माना लगता है — Kaif Bhopali
साल के आख़िरी दिन उस ने दिया वक़्त हमें अब तो ये साल कई साल नहीं गुज़रेगा — Shariq Kaifi
था इंतिज़ार मनाएँगे मिल के दीवाली न तुम ही लौट के आए न वक़्त-ए-शाम हुआ — Aanis Moin
नहीं इताब-ए-ज़माना ख़िताब के क़ाबिल तिरा जवाब यही है कि मुस्कुराए जा — Hafeez Jalandhari
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा — Allama Iqbal

You may also like thoughtful expressions from haalaat shayari that reflect changing situations.

Waqt Shayari on Patience and Waiting

Shayari expressing patience, delays, and the importance of waiting for the right time.

ये हुनर जो आ जाए, आप का ज़माना है पाँव किस के छूने हैं, सर कहाँ झुकाना है — Astitwa Ankur
ग़म-ए-ज़माना ने मजबूर कर दिया वर्ना ये आरज़ू थी कि बस तेरी आरज़ू करते — Akhtar Shirani
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो — Mohammad Alvi
पूरी काइ‌नात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गई वक़्त ने कैसा सितम ढाया कि दूरियाँ ही दवा हो गईं — Unknown
जमाना भूल पाएगा नहीं अपनी मुहब्बत छपेंगे क्लास दसवीं में सभी क़िस्से हमारे — Shubham Seth
मैं ने इक उम्र से बटुए में सँभाली हुई है वही तस्वीर जो इक पल नहीं देखी जाती — Jawwad Sheikh
मैं उस सेे दूर था तो शोर था साजिश है, साजिश है उसे बाहों में खुलकर कस लिया दो पल तो हंगामा — Kumar Vishwas
सोचने बैठें तो इस दुनिया में एक लम्हा न गुज़ारा जाए — Mohammad Alvi

For similar emotions of waiting, explore intezaar shayari filled with heartfelt expressions.

2 Line Waqt Shayari

Short and impactful two-line waqt shayari perfect for quick expression.

हम पे कर ध्यान अरे चाँद को तकने वाले चाँद के पास तो मोहलत है सहर होने तक — Rehman Faris
मौत आए तो कुछ पल पहले पता चले फ़ोन लगाना है मुझ को इक लड़की को — Tanoj Dadhich
ये भी तो जब्र-ए-वक़्त है तू मुझे याद भी नहीं जैसे सँभल गए हो तुम वैसे सँभल गया हूँ मैं — Noon Meem Danish
कान्हा होंगे लोग वहाँ के राधा होंगी बालाएँ प्यार की बंसी बजती होगी हर समय हर ठाओं रे — Ghaus Siwani
किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से — Riyaz Tariq
एक भी उम्मीद की चिट्ठी इधर आती नहीं हो न हो अपने समय का डाकिया बीमार है — Kunwar Bechain
ज़माना इश्क़ के मारों को मात क्या देगा दिलों के खेल में ये जीत हार कुछ भी नहीं — Akhtar Saeed Khan
श्याम गोकुल न जाना कि राधा का जी अब न बंसी की तानों पे लहराएगा किस को फ़ुर्सत ग़म-ए-ज़िंदगी से यहाँ कौन बे-वक़्त के राग सुन पाएगा — Abid Hashri
घूमता रहता है हर वक़्त मेरी आँखों में एक चेहरा जो कई साल से देखा भी नहीं — Riyaz Tariq
ग़ुबार-ए-वक़्त में अब किस को खो रही हूँ मैं ये बारिशों का है मौसम कि रो रही हूँ मैं — Shahnaz Parveen Sahar

Short Waqt Shayari

Concise waqt shayari lines that capture deep meanings in a few words.

अब नाम नहीं काम का क़ाएल है ज़माना अब नाम किसी शख़्स का रावन न मिलेगा — Anwar Jalalpuri
इक पल का क़ुर्ब एक बरस का फिर इंतिज़ार आई है जनवरी तो दिसम्बर चला गया — Rukhsaar Nazimabadi
तुम्हीं से प्यार मुझ को इस लिए है ज़माना आज़मा कर आ गया हूँ — Divy Kamaldhwaj
हमें हर वक़्त ये एहसास दामन-गीर रहता है पड़े हैं ढेर सारे काम और मोहलत ज़रा सी है — Khurshid Talab
मिलने की तरह मुझ सेे वो पल भर नहीं मिलता दिल उस से मिला जिस सेे मुक़द्दर नहीं मिलता — Naseer Turabi
न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए — Faryad Aazar
एक लम्हा लौट कर आया नहीं ये बरस भी राएगाँ रुख़्सत हुआ — Inam Nadeem
वक़्त देता था वो मिलने का तभी रक्खी थी दोस्त इक दौर था मैं ने भी घड़ी रक्खी थी — Nadir Ariz
ये मोहब्बत का फ़साना भी बदल जाएगा वक़्त के साथ ज़माना भी बदल जाएगा — Waseem Barelvi
वो थे जवाब के साहिल पे मुंतज़िर लेकिन समय की नाव में मेरा सवाल डूब गया — Bekal Utsahi
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi

Waqt Shayari for WhatsApp Status

Perfect waqt shayari lines to express your thoughts and emotions in status updates.

ये रख रखाव कभी ख़त्म होने वाला नहीं बिछड़ते वक़्त भी तुझ को गुलाब दूँगा मैं — Khurram Afaq
जब मसअले न हल हो सकें बात-चीत से फिर जंग ही लड़ो कि ज़माना ख़राब है — shaan manral
ये दौर बेहिसी का फ़रेबी का दौर है इस दौर में ये साहिब-ए-किरदार क्या करें — Shajar Abbas
इस लिए डाल के आते हैं कुएँ में नेकी जब बुरा वक़्त पड़ेगा तो निकल आएगी — ''Akbar Rizvi"
भरोसा मुझ पे रक्खो और कुछ पल रुका हूँ, मैं अभी हारा नहीं हूँ — Divy Kamaldhwaj
सुनो हर-वक़्त इतना याद भी मत कीजिए हम को कहीं ऐसा न हो की हिचकियों में जाँ निकल जाए — Sandeep dabral 'sendy'
तुम्हारी बेरुख़ी के ठीक पीछे हमारा इश्क़ भी तो पल रहा है — Umesh Maurya
किसी को मार देने का सलीक़ा ये भी है 'तन्हा' उसे बस प्यार में डालो, उसी पल छोड़ दो तन्हा — Tanha
ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz

Waqt Shayari Captions for Instagram

Creative captions using waqt shayari to enhance your Instagram posts.

मेरी इक तस्वीर देखी तुम ने पल भर प्यार से और वो तस्वीर उस पल और प्यारी हो गई — Sanskriti Shree
समझना है अगर मुझ को तो बस इतना समझना ग़मों के दौर में भी तुम मुझे अपना समझना — Avtar Singh Jasser
वक़्त पर फ़ैसला नहीं करते, और फिर 'काश!..काश!' करते हो। — Tanoj Dadhich
उसे लगता रहा बस वक़्त काटा जा रहा है पर मुझे बातों ही बातों में मुहब्बत हो गई उस सेे — Ravi 'VEER'
हुस्न कुछ और नहीं छत की हरी काई है वक़्त-बे-वक़्त जहाँ पाँव फिसल जाता है — Ashu Mishra
जिन की दर्द-भरी बातों से एक ज़माना राम हुआ 'क़ासिर' ऐसे फ़न-कारों की क़िस्मत में बन-बास रहा — Ghulam Mohammad Qasir
थी इक वक़्त अब शा'इरी बस बची है यक़ीं करना मुझ में मुहब्बत नहीं है — Parul Singh "Noor"
वो ज़माना गुज़र गया कब का था जो दीवाना मर गया कब का — Javed Akhtar
एक था वक़्त जब आँखों में था ख़्वाबों का हुजूम अब तो इक ख़्वाब टटोले से नहीं मिलता है — Dipendra Singh 'Raaz'

FAQs

Yes, waqt shayari is widely used for WhatsApp status to express feelings about time, life struggles, patience, or changing relationships in a meaningful way.
Common themes include life changes, patience, memories, destiny, lost moments, growth, and how time heals or transforms situations.
No, waqt shayari is not limited to sadness. It can also reflect hope, growth, learning, and the beauty of passing moments in life.
Yes, short waqt shayari lines make perfect Instagram captions, especially for posts about life reflections, memories, or personal growth.
Waqt shayari focuses specifically on time and its effects, while zindagi shayari covers broader life experiences, emotions, and journeys.
Yes, waqt shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and also adapted into English or Hinglish for wider expression and understanding.