isiliye to main roya nahin bichhadte samay | इसीलिए तो मैं रोया नहीं बिछड़ते समय

  - Ali Zaryoun

इसीलिए तो मैं रोया नहीं बिछड़ते समय
तुझे रवाना किया है जुदा नहीं किया है

  - Ali Zaryoun

More by Ali Zaryoun

As you were reading Shayari by Ali Zaryoun

    शाहसाज़ी में रियायत भी नही करते हो
    सामने आके हुकूमत भी नही करते हो

    तुमसे क्या बात करे कौन कहाँ क़त्ल हुआ
    तुम तो इस ज़ुल्म पे हैरत भी नही करते हो

    अब मेरे हाल पे क्यों तुमको परेशानी है
    अब तो तुम मुझसे मुहब्बत भी नही करते हो

    प्यार करने की सनद कैसे तुम्हे जारी करूँ
    तुम अभी ठीक से नफ़रत भी नही करते हो

    मश्वरे हँस के दिया करते थे दीवानों को
    क्या हुआ अब तो नसीहत भी नही करते हो
    Read Full
    Ali Zaryoun
    39 Likes
    इस तरह से ना आजमाओ मुझे
    उसकी तस्वीर मत दिखाओ मुझे

    ऐन मुमकिन है मैं पलट आऊं
    उसकी आवाज में बुलाओ मुझे

    मैंने बोला था याद मत आना
    झूठ बोला था, याद आओ मुझे
    Read Full
    Ali Zaryoun
    37 Likes
    सादा हूँ और ब्रैंड्स पसंद नहीं मुझको
    मुझ पर अपने पैसे ज़ाया मत करना
    Ali Zaryoun
    98 Likes
    इसी लिए तो मुझे सुनके तैश आया है
    तुम्हारा हाल किसी और ने बताया है

    मुझे बता मेरा भाई शहीद कैसे हुआ
    तू उसके साथ था तू कैसे बच के आया है

    अभी ये ज़ख़्म किसी पर नहीं खुला मेरा
    अभी ये शेर किसी को नहीं सुनाया है
    Read Full
    Ali Zaryoun
    16 Likes
    पहले-पहल लड़ेंगे तमस्ख़ुर उड़ाएँगे
    जब इश्क़ देख लेंगे तो सर पर बिठाएँगे

    तू तो फिर अपनी जान है तेरा तो ज़िक्र क्या
    हम तेरे दोस्तों के भी नख़रे उठाएँगे

    'ग़ालिब' ने इश्क़ को जो दिमाग़ी ख़लल कहा
    छोड़ें ये रम्ज़ आप नहीं जान पाएँगे

    परखेंगे एक एक को ले कर तुम्हारा नाम
    दुश्मन है कौन दोस्त है पहचान जाएँगे

    क़िबला कभी तो ताज़ा-सुख़न भी करें अता
    ये चार-पाँच ग़ज़लें ही कब तक सुनाएँगे

    आगे तो आने दीजिए रस्ता तो छोड़िए
    हम कौन हैं ये सामने आ कर बताएँगे

    ये एहतिमाम और किसी के लिए नहीं
    ता'ने तुम्हारे नाम के हम पर ही आएँगे
    Read Full
    Ali Zaryoun
    18 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Ali Zaryoun

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari