Sabr Shayari Collection - Patience, waqt, aur intezaar ke jazbaat ki shayari

Sabr shayari reflects the quiet strength of patience, where silence speaks louder than words. It captures the emotions of waiting, trusting waqt, and holding on when life tests you the most. These lines bring sukoon and remind you that every struggle has its right time to bloom.

What is sabr shayari?

Sabr shayari is a form of poetry that expresses patience, endurance, and the strength to wait through difficult times. It often reflects silent struggles and hope for better days.

Sabr Shayari in Hindi

Simple and powerful sabr shayari in Hindi expressing patience and inner strength.

मेरे होंठों के सब्र से पूछो उस के हाथों से गाल तक का सफ़र — Mehshar Afridi
उस गली ने ये सुन के सब्र किया जाने वाले यहाँ के थे ही नहीं — Jaun Elia
बे तेरे क्या वहशत हम को तुझ बिन कैसा सब्र-ओ-सुकूँ तू ही अपना शहर है जानी तू ही अपना सहरा है — Ibn E Insha
भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ आजकल दिल्ली में है ज़ेर-ए-बहस ये मुद्दआ' — Dushyant Kumar
हर कोई सब्र की तलक़ीन किया करता है पर कोई ये तो बताए कि करूँँ मैं, कैसे? — Afzal Ali Afzal
रात का इंतिज़ार कौन करे आज कल दिन में क्या नहीं होता — Bashir Badr
जिस दिन तुम्हारे ख़त का मुझे इंतिज़ार था उस दिन तमाम पंछी कबूतर लगे मुझे — Ali Rumi
सब्र था एक मूनिस-ए-हिज्राँ सो वो मुद्दत से अब नहीं आता — Meer Taqi Meer
वहशत के कारखाने से ताज़ा ग़ज़ल निकाल ऐ सब्र के दरख़्त मेरा मीठा फल निकाल — Ammar Iqbal
ख़ुद-कुशी जुर्म भी है सब्र की तौहीन भी है इस लिए इश्क़ में मर मर के जिया जाता है — Ibrat Siddiqui
हम अगर सब्र में रहते हैं तो क्या कुछ भी नहीं जाने वालो कभी आ देखो बचा कुछ भी नहीं — Unknown

If you like calm and peaceful expressions, explore sukoon shayari for deeper meaning.

Sabr Shayari on Life

Thoughtful shayari about patience in life’s ups and downs and learning from time.

मैं क्या कहूँ के मुझे सब्र क्यूँँ नहीं आता मैं क्या करूँँ के तुझे देखने की आदत है — Ahmad Faraz
सहने वाले को गर सब्र आ जाए तो फिर समझो कहने वालों की औक़ात फ़क़त दो कौड़ी की है — A R Sahil "Aleeg"
शाख़-ए-उम्मीद से कड़वा भी उतर सकता हूँ रोज़ ये बात मुझे सब्र का फल कहता है — Rakib Mukhtar
जुदाइयों के ज़ख़्म दर्द-ए-ज़िन्दगी ने भर दिए तुझे भी नींद आ गई मुझे भी सब्र आ गया — Nasir Kazmi
क्यूँँ हिज्र के शिकवे करता है क्यूँँ दर्द के रोने रोता है अब इश्क़ किया तो सब्र भी कर इस में तो यही कुछ होता है — Hafeez Jalandhari
किसी पे करना नहीं ए'तिबार मेरी तरह लुटा के बैठोगे सब्र-ओ-क़रार मेरी तरह — Fareed Parbati
सब्र मेरा फ़िक्र में है रोज़-ओ-शब ये सोचता है दूध में दोनों अँगूठी ढूँढ़ते कैसे लगेंगे — Raj
इश्क़ में जी को सब्र ओ ताब कहाँ उस से आँखें लड़ीं तो ख़्वाब कहाँ — Meer Taqi Meer
तमाम जिस्म को आँखें बना के राह तको तमाम खेल मुहब्बत में इंतिज़ार का है — Munawwar Rana
सब्र करना सख़्त मुश्किल है तड़पना सहल है अपने बस का काम कर लेता हूँ आसाँ देख कर — Yagana Changezi
सब्र पर दिल को तो आमादा किया है लेकिन होश उड़ जाते हैं अब भी तेरी आवाज़ के साथ — Aasi Uldani

For more life reflections, check out zindagi shayari that connects deeply with patience.

Sabr Shayari on Love

Express the patience required in love, waiting, and trusting emotions.

बहुत ताख़ीर से पाया है ख़ुद को मैं अपने सब्र का फल हो गई हूँ — Humaira Rahat
और इक इंतिज़ार हिस्से में कोई आसान काम दे मुझ को — Nilesh Barai
दुख की बारिश है और ऐसे में सब्र कच्चे मकान वाला है — Saarthi Baidyanath
आ जा के बे-क़रारियाँ हद से गुज़र गई अब ज़ख़्म इंतिज़ार का नासूर हो गया — Sultan
सब्र नायाब हुआ जा रहा है रोज़ ब रोज़ क्या ख़बर किसलिए हर शख़्स बहुत जल्दी में है — Ramnath Shodharthi
फिर उस ने खोल दिए सारे रास्ते मुझ पर वो थक गया था मेरा सब्र आज़माते हुए — Shakir Dehlvi
तुम मशरूफ इंशा करते हो आधी रात को याद तुम्हारे इंतिज़ार में आख़िर कब तक जागे कोई — karan singh rajput
तेरे इंतिज़ार के लम्हें कितने लंबे हो गए घर के बाहर रुके और लाइट के खंबे हो गए — RUSHIKESH PAWAR
उस की लुगत में सब्र का मतलब क्या होगा मेरी लुगत में सब्र का मतलब धोखा है — Shivam chaubey
जो इन्तेज़ार करना जानता है वही तो प्यार करना जानता है — Saarthi Baidyanath

If your patience is about love, explore intezaar shayari for heartfelt emotions.

Sabr Shayari with Meaning

Deep shayari with meanings that highlight the beauty and power of patience.

शुक्र है अल्लाह का जो आ गया सब्र वरना इक दिन तर्क हम इस्लाम करते — Sayeed Khan
चौथी सिगरेट जला के बैठा हूँ मैं तेरा इंतिज़ार करते हुए — Upendra Bajpai
बात सब्र की हम सेे तुम न करो तो ठीक रहेगा अब इक वा'दे के पीछे सारी उम्र खपा दी है हम ने — Sandeep dabral 'sendy'
अभी-अभी तो इश्क़ से मिली है इफ़ाक़त अगरचे सब्र ओ क़रार पाया नहीं है — A R Sahil "Aleeg"
हर साल इंतिज़ार मुलाक़ात का हुआ हर साल मिल न पाए दिसबंर से जनवरी — Dipanshu Shams
दुआ तर्क करने को हम सब्र करना नहीं कहते दुआ पर डटे रहने का नाम ही सब्र होता है — A R Sahil "Aleeg"
ये सब्र -ओ -ज़ब्त अब और मुझ सेे ख़ुदा होता नहीं हैं मुझे तू आज़माना अब छोड़, कुन कह दे दुआ पर — A R Sahil "Aleeg"
तेरे बग़ैर गवारा नहीं बहिश्त मुझे मैं पुल सिरात पे बैठा हूँ इंतिज़ार में हूँ — Nirmal Nadeem
इश्क़ में हो तुम तो जंग को जारी रक्खो सब्र के साथ ये भी जीती जा सकती है — Surya Tiwari

To understand deeper emotions, read ehsaas shayari that explains feelings clearly.

Sabr Shayari on Time and Destiny

Poetry that reflects patience with waqt and trusting kismat’s timing.

अब तो पानी भी बंद है मुझ पर कर अता मुझ को सब्र तू या रब — Shadan Ahsan Marehrvi
इक सिलसिला तवील रहा इंतिज़ार का अब हाल क्या सुनाएँ दिल-ए- बेक़रार का — Navneet krishna
उस एक शख़्स का रहा बरसों से इंतिज़ार सीने से जो लगाए तो अपना लगा कहे — Sohil Barelvi
कहीं ये सब्र खा जाए न हम को किसी के दुख समेटे फिर रहे हैं — Rohit Gustakh
सोच कर ये सब्र मैं ने कर लिया ग़म से मिला क्या रंज, मातम के अलावा और अपने बस में था क्या — Sayeed Khan
चूम लेना लबों को मिलो गर कभी सब्र का फल मिले मुझ को भी आपसे — Kanha Mohit
तस्वीर अर्से बा'द बदलती है सब्र रख ऐसा नहीं न होता कि सोचा बदल गया — shaan manral
रूम पर आप हैं और सब्र हमारा देखो बंद खिड़की नहीं की और न ही पर्दा खींचा — Aatish Indori

Patience often connects with time, so explore waqt shayari for similar thoughts.

2 Line Sabr Shayari

Short and impactful two-line shayari on patience and silent strength.

सब्र कैसे मुझे यहाँ होगा तुम मिरे हो नहीं कहीं भी अब — Vaseem 'Haidar'
तजुर्बा ये भी कहता है के थोड़ा सब्र तो रक्खो मोहब्बत और मंजिल मिलने में कुछ वक़्त लगता है — Shashank Tripathi
ज़रा सा धैर्य रखने की ज़रूरत थी मुहब्बत में जो घबराते नहीं तुम तो हमारा नाम हो जाता — Akash Gagan Anjaan
सभी को ही कहा है झूठ की आराम है हम को न होता जॉन हम को सब्र तो तुम्हीं को पढ़ते हैं — Aditya Maurya
सब्र कैसे मुझे यहाँ होगा तुम मिरे हो नहीं कहीं भी अब — Vaseem 'Haidar'
धर्म के रस्ते पे चलिए धैर्य रखिए और फिर जीत कर लंका अयोध्या लौटिए आराम से — Atul K Rai
जब भी उस को बोलता हूँ प्यार का इज़हार कर बोलती है सब्र कर तू सब्र कर तू सब्र कर — Kanha Mohit
शादी तू कर लेती तो फिर सब्र आ जाता हमें बे-वफ़ा हो के तू तन्हा रहती है दिल दुखता है — Meem Alif Shaz

Short Sabr Shayari

Concise sabr shayari that delivers powerful emotions in few words.

सब्र का फल रहा न शीरीं अब देर की तो न गाड़ियाँ ठहरी — Shan Sharma
इश्क़ में सब्र की तुम दवा मत करो इस मुलाक़ात को तुम क़ज़ा मत करो — Meem Alif Shaz
ज़रा धैर्य रखिए सघन वन दिखेगा ये पेड़ों के पत्ते गिराने के दिन हैं — Atul K Rai
छोड़ भी दे अब दु'आओं में माँगना सब्र रख जो भी ख़ुदा देता है तुझे — Kanz Al Rida
उस को तो इन्तज़ार का मतलब नहीं पता मतलब कि उस को प्यार का मतलब नहीं पता — Umesh Maurya
मोहब्बत काम अच्छा कर रही है मुझे अब सब्र करना आ रहा है — Sanskar Shrivastav
हर ज़ेहन जो बेसब्री का हंगाम है अब सब्र ही यारों बना गुलफ़ाम है — Betaab Murtaza

Sabr Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines for WhatsApp status to show patience and calm mindset.

अल्लाह सब्र दे मुझे दुख से निकाल दे फिर ज़ोर दे रहा हूँ उसी हादसे पे मैं — Sohil Barelvi
सब्र करता नहीं यहाँ कोई और फल चाहते हैं मीठा लोग — Mohd Arham
बस इसी बात की ख़ुशी है मुझे सब्र वालों के साथ है अल्लाह — Aktar ali
दिल-ए-ना-सब्र पे ये रात सितम-अफ़्ज़ा थी याद आई तेरी आँखों में सितारे चमके — Jag Mohan
आप अब सब्र करें बहर-ए-ख़ुदा मत रोएँ बेटियाँ रोती हैं तो बाप का दिल दुखता है — Shajar Abbas
इंतिज़ार-ए-इश्क़ की इस प्यास का क्या कीजिए सुर्ख़ सूखे होंठों को महबूब की दरकार है — Dr Bhagyashree Joshi
सब्र का बाँध जो टूटा तो ज़बाँ से निकला इश्क़ का तीर तभी जा के कमाँ से निकला — Arbab Shaz
सब्र सीखना होगा आप को मुहब्बत में तेज़ आँच पे उबली चाय मैं नहीं पीता — Saurabh

Sabr Captions for Instagram

Meaningful captions about patience and trust for Instagram posts.

ख़्वाब रूठे कोई उम्मीद टूटे जो भी हो अब नहीं रोती मुझे आ गया है सब्र माँ — 'Sabaa'
अख़बार भी ये चाहता है हम छपें दिल कह रहा रख सब्र ख़ुद को वक़्त दे — Vinod Ganeshpure
जो लेते सब्र का हैं इम्तिहाँ मेरा वो वाक़िफ हैं मेरी इस सादगी से भी — Naviii dar b dar
ऐ रब तू कहीं तो बस्ता मंदिर में है तो मस्जिद में भी ये माया है या जादू है कि तुझे भी सब्र-ओ-क़रार नहीं — Sanjay Bhat
शमशीर सब्र की मैं लिए जूझता रहा तब दौर-ए-पुर फ़ितन से मिली फ़त्ह जंग में — Nityanand Vajpayee
सब्र करना जहाॅं पे था मुश्किल शुक्र शब्बीर ने किया उस पर — Najib Murad
सब्र का फल अब न मीठा इल्म मुझ को दे गए मैं जड़ों को सींचता था वो गुलों को ले गए — arjun chamoli
उस ओर जा रहे हो तो लैला को बोलना मजनूँ का सब्र टूट गया इक किसान पर — Rakesh Mahadiuree
सब्र का है इम्तिहाँ और जब्र भी है इंतिहा पास वो आते नहीं और दूर भी जाने न दें — arjun chamoli
हमारे सब्र की अब इंतिहा है तू हैबत का हमारी स्वाद चख अब — Nityanand Vajpayee

FAQs

People read sabr shayari to find comfort during tough situations, to stay calm, and to remind themselves that patience brings peace and positive outcomes.
Yes, sabr shayari is perfect for WhatsApp status as it conveys deep emotions of patience and resilience in a simple and relatable way.
No, sabr shayari covers patience in all aspects of life, including love, struggles, career, and personal growth.
Sabr shayari focuses on inner patience and strength, while intezaar shayari is more about the act of waiting for someone or something.
Yes, sabr shayari works well as Instagram captions, especially for expressing calmness, resilience, and thoughtful emotions.
Yes, sabr shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and English, making it accessible to a wide audience.