ख़ुदाया एक दुनिया ऐसी भी निर्मित करो तुम
ज़बाँ पशुओं को मानव की तरह अर्पित करो तुम
नहीं हर बार आएगी मुआफ़ी हक़ में सब के
दुखाए जो तुम्हारा दिल उसे शापित करो तुम
जहाँ से जो मिले उस को समेटो और समा लो
हवा से चाल सूरज से चमक अर्जित करो तुम
तुम्हारा जो करे सत्कार उस का मान रखना
नहीं वाजिब सभी के साथ में जनहित करो तुम
जिसे दिखती तुम्हारी देह बस ओछी नज़र से
धतूरा है नज़र उस की यही कल्पित करो तुम
तुम्हारी रूह चट्टानों से भी मज़बूत है दोस्त
कभी ये बात अपने आप को साबित करो तुम
— Bhoomi Srivastava















