अगर तुम रोक दो इज़हार-ए-लाचारी करूँँगा

जो कहनी है मगर वो बात मैं सारी करूँगा

मेरा दिल भर गया बस्ती की रौनक़ से सौ अब मैं
किसी जलते हुए सहरा की तय्यारी करूँगा

सर-ए-राह तमन्ना ख़ाक डालूँगा मैं सर में
जो आँसू बुझ गए उन की अज़ा-दारी करूँगा

मुझे अब आ गए हैं नफ़रतों के बीज बोने
सो मेरा हक़ ये बनता है कि सरदारी करूँगा

मैं ले आऊँगा मैदाँ में सभी लफ़्ज़ों के लश्कर
और उन से लौह-ए-फ़िक्र-ओ-फ़न पे पुरकारी करूँगा

कई ग़म आ गए हैं हाल मेरा पूछने को
मैं अब इस हाल में किस किस की दिलदारी करूँगा

— Abdurrahman Wasif

More by Abdurrahman Wasif

Other ghazal from the same pen

See all from Abdurrahman Wasif →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling