Aadil Hasan

Aadil Hasan

@Aadilhasan

Aadil Hasan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aadil Hasan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

3

Likes

49

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(2)

Sher

हम वहाँ क्या शे'र कहते आख़िर उठता साज़ क्यूँ हर कोई बस सुन रहा था नग़्मा तेरे नाम का — Aadil Hasan

Ghazal

जहाँ में सबका है कोई हमारा तुम जहाँ जानाँ तुम्हीं हो वादियाँ तुम गुलसिताँ तुम कहकशाँ जानाँ मुझे मालूम है तुम को मुहब्बत ख़ौफ़ देती है मगर ये भी मुहब्बत का है इक सख़्त इम्तिहाँ जानाँ हवा से ख़ुशबू, गुल से रंग दिल से रंज-ओ-ग़म ये ख़त गए थे तुम तो लेते जाते अपने सब निशाँ जानाँ गँवाए दिन मुहब्बत के मुहब्बत को समझने में दुबारा वक़्त क्या हम पर यूँँ होगा मेहरबाँ जानाँ छुपाएँ हैं इन्हीं में ग़म इन्हीं ग़ज़लों में रोया हूँ अगर तुम पढ़ सको तो पढ़ लो मेरी सिसकियाँ जानाँ ये पर्दा किस लिए है क्यूँँ हमें अपना नहीं कहते अभी तक फ़ासले क्यूँँ हैं हमारे दरमियाँ जानाँ मुझे भी लोग कहते थे के आदिल तुम तो अपने हो मगर अब हम सफ़र कोई न कोई राज़दाँ जानाँ — Aadil Hasan