Sanjay Vyas 'Sahiba'

Sanjay Vyas 'Sahiba'

@LittleVishwas

Sanjay Vyas shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sanjay Vyas's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

31

Likes

196

Shayari
Audios
Mizaaj
  • Sher(30)
  • Ghazal(1)

Sher

आधा मिसरा मैं कहूँगा आधा मिसरा कहना तुम अपना तुम को मैं कहूँगा मुझ को अपना कहना तुम — Sanjay Vyas 'Sahiba'
मेरी बातें कड़वी हैं या'नी वो कुछ सच्ची हैं — Sanjay Vyas 'Sahiba'
कोई तो मुझे बतला दे आख़िर कितना दर्द दवा सा होता है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
कितनी ही ऐसी रातें गुज़र गई हैं लेकिन 'नासिर' अब तक उदासी घर की दीवारों पर सो रही है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
दूसरा मौक़ा सब को मिल ही जाता है पहला मौक़ा सब को मिलना मुश्किल है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
सारी रस्में बाक़ी हैं बस इक हाँ की देरी है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
उस ने माना नहीं ख़ुदा का ये एक फ़रमान आदम ने सेब तोड़ने की हिमाक़त की है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
झूठ को झूठ कहना ही सच है इतना सच बोलना नहीं आया — Sanjay Vyas 'Sahiba'
आदत मुझ को कोई नहीं है बुरी इक उस शख़्स की ही लत लगी थी — Sanjay Vyas 'Sahiba'
उस का होना मेरी ज़िंदगी में ऐसा है जैसे इक नुक़्ते से मआ'नी बदल जाता है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
पूरी दुनिया घूम के आख़िर ख़ुद के क़दमों में ठहरा हूँ — Sanjay Vyas 'Sahiba'
रातें कई गुज़र गई हैं 'नासिर' वो सुबह अब तलक हुई नहीं है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
मुद्दत के लिए हम बिछड़े ऐसे चन्दर जैसे सुधा को खोता है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
उस का होना मेरी ज़िंदगी में ऐसा है जैसे इक नुक़्ते से मआ'नी बदल जाता है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
इक क़तरे में समुंदर को देखा है उस की आँख में आँसू जो देखा है — Sanjay Vyas 'Sahiba'
इश्क़ में तेरे हम अब हो जाएँ 'साहिबा' देख मुहब्बत ने क्या से क्या किया हमें — Sanjay Vyas 'Sahiba'
पहले सिर्फ़ तेरे बारे में ही सोचा करते थे अब तेरे बारे में सिर्फ़ कभी सोचा करते हैं — Sanjay Vyas 'Sahiba'
पूरी दुनिया तुम्हारी है यारों मान लो बस कमी नहीं कोई — Sanjay Vyas 'Sahiba'
शादी में बुलाते हैं दोस्त को आशिक़ और दीवानों को नहीं — Sanjay Vyas 'Sahiba'