Mohammad Akram

Mohammad Akram

@Mohammad_Akram

Mohammad Akram shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mohammad Akram's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

8

Likes

9

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

हर सम्त रब के जलवों की ऐसे शुआएँ पाता हूँ मैं रोज़ अपनी माँ के क़दमों में दुआएँ पाता हूँ — Mohammad Akram
बड़ा ग़ुरूर करते हैं वो अपनी बेवफ़ाई में गुज़ारते थे हम हयात जिन की रत-जगाई में — Mohammad Akram
फ़रमाँ-बरदारी का आलम तो देखिए ये दिल आज भी उन के लिए धड़कता है — Mohammad Akram
गरीब के घर आज वही मेहमान आए हैं चुनावी है माहौल सियासत-दान आए हैं — Mohammad Akram
सुर्ख़ आँखों से उसे जुदा होते देखा है मैं ने उस फ़ौजी को विदा होते देखा है — Mohammad Akram

Ghazal

वो जो शब राहों से गुज़रते हैं लोग उन्हें देख आहें भरते हैं कैसा मंज़र है उन की आँखों का हम उन्हीं में सदा ठहरते हैं वो उसी शा'इरी का मिसरा है जिस के ख़ुत्बे से हम निखरते हैं उन की बातों में इक फ़ज़ीलत है उन के क़ाइल कभी न मरते हैं है कोई नूर उन के चेहरे में दूर जाने से सब मुकरते हैं उन की नज़रों में कोई जादू है मेरे लम्हें न यूँँ बिसरते हैं हैं वो ख़ुशबू किसी गुलिस्ताँ की फूल सजदे में आ उतरते हैं वो हैं इक ख़्वाब इक तसव्वुर हैं उन की ख़ातिर मलक सँवरते हैं वो है फ़िरदौस मेरे आलम की चाँद तारे वहाँ उभरते हैं उन का एहसास आसमानी है वो ज़मीं पे क़दम न धरते हैं है उन्हीं का रुसूख़ ऐ अकरम इश्क़ हम बेवजह न करते हैं — Mohammad Akram