Nishant Choudhary

Nishant Choudhary

@Nishantchoudhary_niraa

Nishant Choudhary shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nishant Choudhary's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

5

Likes

6

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

यक़ीं आता नहीं ये ज़ख़्म तुम को इश्क़ में आए तुम्हें तो इक नज़र भर देखने से घाव भरते हैं — Nishant Choudhary
बहुत चाहा ये हम ने भी जिएं अपने सलीक़े से मग़र ये ज़िंदगी पैदाइशी अहसान है हम पर — Nishant Choudhary

Ghazal

निगाह जाती नहीं, कोई उसे देखा नहीं करता वो इक नायाब शै जिस का कोई पहरा नहीं करता ज़रूरी है कि तुझ में इंतिहाई तिश्नगी भी हो महज़ पानी का ना होना, तुझे सहरा नहीं करता नहीं है रोकना जायज़, सहारा अश्क का ले कर हमें मालूम था लेकिन ये मरता क्या नहीं करता ये कैसा घर है जिस में कोई भी अपना नहीं रहता ये कैसा पेड़ है जो मुझ पे ही साया नहीं करता दिलों में है अलग सबके लबों पर एक ही ग़म है "कभी ऐसा नहीं होता अगर वैसा नहीं करता" तुझे छूता है फिर ख़ुद हाथ अपने चूम लेता है वो आशिक़ लम्हा छोड़ो लम्स भी ज़ाया' नहीं करता जहाँ भर में टहलती है अधूरी बात ही केवल मुकम्मल इश्क़ हो तो भी कोई चर्चा नहीं करता नहीं कुछ राब्ता जिन से "निरा" उन को भी शिकवा है गुज़रता सामने से है मगर देखा नहीं करता — Nishant Choudhary