Pushkar Tripathi

Pushkar Tripathi

@Pushkar_3018

Pushkar Tripathi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Pushkar Tripathi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

13

Likes

20

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm

Sher

मेरा ज़रूरी इस लिए था डूबना तिनके की ताकत जानने को मिल गई — Pushkar Tripathi
अब छोड़ कर तन्हा मुझे मसरूफ़ है वो भी कहीं उस के लिए भी मैं फ़क़त तदबीर था तन्हाई का — Pushkar Tripathi
मैं जा चुका हूँ लौट अब सकता नहीं क्यूँ देर कर दी तुम ने आने में भला — Pushkar Tripathi
देख लेते तेरी सूरत पर हमें भी कब ख़यालों से तिरे फ़ुर्सत थी जानाँ — Pushkar Tripathi
जब मर गए सब ख़्वाब तब घर आई है क्या करने को उम्मीद अब बर आई है — Pushkar Tripathi
पहले ख़यालों को उतारा पन्ने पर मैं ने मगर फिर उस पे स्याही फेंक दी — Pushkar Tripathi
इक फूल को कर के जुदा इक पेड़ से कितनी ख़ुशी से मिल रहे दो दिल यहाँ — Pushkar Tripathi
अब आइना मेरा सहारा ना रहा वो मर गया मुझ पे भरोसा था जिसे — Pushkar Tripathi
मैं भुला दूँगा उसे कुछ वक़्त में बस इक ज़माना हो रहा ये झूठ बोले — Pushkar Tripathi
इतना बड़ा संसार है फिर भी मुझे चाहत हुई उस ही की जो मेरा नहीं — Pushkar Tripathi

Nazm