Shivam anand

Shivam anand

@THEBLACKPOETRY

Shivam anand shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shivam anand's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

15

Likes

47

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm

Sher

तेरे चेहरे से जो वाकिफ नहीं हैं सितारों से गुजारा कर रहे हैं — Shivam anand
बे-मतलब उस की यादों में घूम रहा हूँ पंखा चलता छोड़ गया हो जैसे कोई — Shivam anand
मक़सद बस इतना है तुम सेे मिलने का सूने बाग में तितली मुझे बुलानी है — Shivam anand
तुम को जी भर के देखना तुम सेे बातें करना मेरी हर शाम तेरी तस्वीर पे जाया होती है — Shivam anand
बस ये मसला है सिगरेट छोड़ने में उस के बदले में किस को लब से लगाएं — Shivam anand
हँस कर हाथ मेरे कंधे पर रखती हो लोग ग़लत मतलब लेंगे इन बातों का — Shivam anand
मन भुजंग सा लिपटे है तेरी याद के चंदन से — Shivam anand
बातें कितनी उलझी-उलझी करती हो कौन कहेगा सीधी-साधी लड़की हो — Shivam anand
मिल के दोनों ये भूल गए मिले थे आज बिछड़ने के लिए — Shivam anand
तुम को मेरी हर इक बात से मसला है तुम बोलो किस बात पे तुम को लड़ना है — Shivam anand
इश्क़ का मातम कब तक कोई मनाएगा यार हमें दफ्तर भी जाना होता है — Shivam anand
झुलसते ख़ाब का सहरा है दिल सराब हैं यहाँ दीवार के साए — Shivam anand
बस यही कहना था उस सेे ठीक हूँ बस यही कहते हुए मैं रो पड़ा — Shivam anand
कितना मुश्किल है तुम को समझाना भी एक बच्चे को जैसे कड़वी दवा खिलानी है — Shivam anand

Nazm