Fazil Jamili

Fazil Jamili

@fazil-jamili

Fazil Jamili shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fazil Jamili's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

9

Content

4

Likes

356

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(3)

Sher

पुराने यार भी आपस में अब नहीं मिलते न जाने कौन कहाँ दिल लगा के बैठ गया — Fazil Jamili

Ghazal

दास्तानों में मिले थे दास्ताँ रह जाएँगे उम्र बूढ़ी हो तो हो हम नौजवाँ रह जाएँगे शाम होते ही घरों को लौट जाना है हमें साहिलों पर सिर्फ़ क़दमों के निशाँ रह जाएँगे हम किसी के दिल में रहना चाहते थे इस तरह जिस तरह अब गुफ़्तुगू के दरमियाँ रह जाएँगे ख़्वाब को हर ख़्वाब की ता'बीर मिलती है कहाँ कुछ ख़याल ऐसे भी हैं जो राएगाँ रह जाएँगे किस ने सोचा था कि रंग-ओ-नूर की बारिश के बा'द हम फ़क़त बुझते चराग़ों का धुआँ रह जाएँगे ज़िन्दगी बे-नाम रिश्तों के सिवा कुछ भी नहीं जिस्म किस के साथ होंगे दिल कहाँ रह जाएँगे — Fazil Jamili