Hasheem Farooqui

Hasheem Farooqui

@hasheemfarooqui

Hasheem Farooqui shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Hasheem Farooqui's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

5

Likes

9

Shayari
Audios
  • Sher(4)
  • Nazm(1)

Sher

है कोई मीर का दीवाना कोई ग़ालिब का और इक हम हैं तुम्हें गुनगुनाए जाते हैं — Hasheem Farooqui
ये राह-ए-इश्क़ है तारीक हो नहीं सकती यहाँ चराग़ नहीं दिल जलाए जाते हैं — Hasheem Farooqui
मौसम है बहुत ख़ूब मगर जान-ए-तमन्ना तुम ज़ुल्फ़ बिखेरो तो ये औक़ात में आए — Hasheem Farooqui

Nazm

"जो मेरी याद आए तो" जो मेरी याद आए तो मिरी जाँ मुस्कुरा लेना मिरी नज़्मों को पढ़ लेना मिरी ग़ज़लों को गा लेना कभी सब को सुना देना कभी ख़ुद को सुना लेना जो मेरी याद आए तो मिरी जाँ मुस्कुरा लेना जो गुज़रा वक़्त याद आए तो तुम हरगिज़ नहीं रोना मिरी मस्ती भरी बातों से तुम ख़ुद को हँसा लेना जो मेरी याद आए तो मिरी जाँ मुस्कुरा लेना कभी सर्दी की रातों में जो मेरा फ़ोन याद आए उन्हीं यादों में खो जाना यूँँ ही ख़ुद को सुला लेना जो मेरी याद आए तो मिरी जाँ मुस्कुरा लेना अगर कॉलेज की देरी का तुम्हें ख़दशा ज़रा भी हो मिरी यादों की आहट से ही तुम ख़ुद को जगा लेना जो मेरी याद आए तो मिरी जाँ मुस्कुरा लेना मिरी यादें कभी तन्हा तुम्हें होने नहीं देंगी मिरी यादों को जान-ए-जाँ फ़क़त अपना बना लेना जो मेरी याद आए तो मिरी जाँ मुस्कुरा लेना — Hasheem Farooqui