Navin C. Chaturvedi

Navin C. Chaturvedi

@navin-c-chaturvedi

Navin C. Chaturvedi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Navin C. Chaturvedi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

4

Likes

157

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(3)

Sher

भुला दिया है जो तू ने तो कुछ मलाल नहीं कई दिनों से मुझे भी तिरा ख़याल नहीं — Navin C. Chaturvedi

Ghazal

ग़म की ढलवान तक आए तो ख़ुशी तक पहुँचे आदमी घाट तक आए तो नदी तक पहुँचे इश्क़ में दिल के इलाक़े से गुजरती है बहार दर्द अहसास तक आए तो नमी तक पहुँचे उस ने बचपन में परीजान को भेजा था ख़त ख़त परिस्तान को पाए तो परी तक पहुँचे उफ़ ये पहरे हैं कि हैं पिछले जनम के दुश्मन भँवरा गुलदान तक आए तो कली तक पहुँचे नींद में किस तरह देखेगा सहर यार मिरा वह्म के छोर तक आए तो कड़ी तक पहुँचे किस को फ़ुरसत है जो हर्फ़ो की हरारत समझाय बात आसानी तक आए तो सभी तक पहुँचे बैठे-बैठे का सफ़र सिर्फ़ है ख़्वाबों का फ़ितूर जिस्म दरवाज़े तक आए तो गली तक पहुँचे — Navin C. Chaturvedi