कहानी बड़ी मुख़्तसर है

कोई सीप कोई गुहर है

बगूलों से उपजे बगूले
हवा तो फ़क़त नोंक भर है

फ़क़ीरों को दुनिया की परवा
अगरचे नहीं है, मगर है

ठहरते- ठहरते, ठहरते
ठहरना भी तो इक हुनर है

तुम्हारा कहा भी सुनेगी
अभी रूह परवाज़ पर है

कहो तो यहीं दिन तलाशें
यहाँ तीरगी पुरअसर है

— Navin C. Chaturvedi

More by Navin C. Chaturvedi

Other ghazal from the same pen

See all from Navin C. Chaturvedi →

Ilm Shayari

Shers of ilm.

All Ilm Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling