Rana Saeed Doshi

Rana Saeed Doshi

@rana-saeed-doshi

Rana Saeed Doshi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rana Saeed Doshi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

13

Content

4

Likes

294

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(2)

Sher

बहुत आसान समझे थे हम इस कार-ए-मोहब्बत को मुहब्बत की तो मेरी जाँ अदाकारी भी मुश्किल है — Rana Saeed Doshi

Ghazal

कहाँ किसी की हिमायत में मारा जाऊँगा मैं ग़म-शनास मुरव्वत में मारा जाऊँगा मैं मारा जाऊँगा पहले किसी फ़साने में फिर इस के ब'अद हक़ीक़त में मारा जाऊँगा मिरा ये ख़ून मिरे दुश्मनों के सर होगा मैं दोस्तों की हिरासत में मारा जाऊँगा मैं चुप रहा तो मुझे मार देगा मेरा ज़मीर गवाही दी तो अदालत में मारा जाऊँगा हिसस में बाँट रहे हैं मुझे मिरे अहबाब मैं कारोबार-ए-शिराकत में मारा जाऊँगा बस एक सुल्ह की सूरत में जान-बख़्शी है किसी भी दूसरी सूरत में मारा जाऊँगा नहीं मरूँगा किसी जंग में ये सोच लिया मैं अब की बार मोहब्बत में मारा जाऊँगा — Rana Saeed Doshi