Akash Kumar

Akash Kumar

@skieiz

EL Cielo shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in EL Cielo's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

15

Likes

22

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

तहज़ीब-ए-आलम है तामील-ए-क़त्ल-ए-तिफ़्ली पर मैं ने तो कोशिश की थी बचपन ज़िंदा रखने की — Akash Kumar
एक तारीख़ कमबख़्त खिसकी नहीं रात ऐसी मिली सुब्ह जिस की नहीं — Akash Kumar
लौट आए नहीं तुम चले ही गए इश्क़ उम्मीद के ही सहारे मरा — Akash Kumar
सितमगर निकाले गए हम यहाँ भी हमें इस जगह भी लगा था वफ़ा थी — Akash Kumar
ख़ुदा ख़ैर कर तू ज़रा सा मिरे पे मुझे ज़िंदगी ये तिरी दी हुई है — Akash Kumar
चाय इतनी भी मीठी कैसे हो सकती है उस के होंठों के छुअन में कुछ तो जादू था — Akash Kumar
देखा उसे मैं ने झुकाकर नैन को कोई गया है लूट मेरे चैन को — Akash Kumar
इश्क़ के ये ज़िक्र जब तक काश से है क़ब्र उस के प्यार की तब तक सजेगी — Akash Kumar
इश्क़ किस ज़ुल्म की ये सज़ा दे रहा जुर्म जिस के लिए मौत काफ़ी नहीं — Akash Kumar
क्यूँँ सोचूँ मैं आख़िर ये सब को क्या लगता हूँ दौलत है तो मैं दरिया भी मीठा लगता हूँ — Akash Kumar
लौट कर आवाज़ भर से लौट आती थी कभी चिट्ठियाँ अब भेजता तो हूँ मगर जाती नहीं — Akash Kumar
हम नहीं तो क्या हुआ तू मैं जुदा दोनों यहाँ जल रहे हैं साथ में तो मौत ऐसी अब कहाँ — Akash Kumar
यूँँ कब तक करेगी मुझे माफ़ तू तुझे ज़ख़्म पे ज़ख़्म मैं दे रहा — Akash Kumar

Ghazal