vivek sahu

vivek sahu

@v1veksahu

vivek sahu shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in vivek sahu's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

3

Likes

82

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(2)

Ghazal

हूँ ख़ुद में मस्त, दुनिया से बेगाना हूँ, दिवाना हूँ सभी तन्हाइयों का मैं ठिकाना हूँ, दिवाना हूँ ⁣ समझ सकता हूँ क्यूँ दो-चार घंटे तक चली बातें⁣ मैं राह-ए-इश्क़ में काफी पुराना हूँ, दिवाना हूँ ⁣ इधर मैं हूँ उसे ही जानता हूँ शहर भर में और उधर उस के लिए मैं बस फलाना हूँ,दिवाना हूँ ⁣ मुयस्सर हूँ अभी, सो तुम, नहीं करते कदर मेरी अगर गुम हो गया तो, याद आना हूँ, दिवाना हूँ ⁣ तुम्हारे बिन कहानी ही अधूरी है मेरी जाना तुम्हारे बिन अधूरा ही फ़साना हूँ, दिवाना हूँ ⁣ सफ़र जब ख़त्म हो जाए तो,आ लगना गले मेरे नदी हो तुम तुम्हारा मैं मुहाना हूँ, दिवाना हूँ ⁣ कहा कितनी दफा तुम सेे, मिरी जाना, तुम्हारा ही⁣ दिवाना हूँ, दिवाना हूँ, दिवाना हूँ, दिवाना हूँ — vivek sahu