कितनी वीरान हो गईं आँखें
क्यूँ परेशान हो गईं आँखें
जल रही लाश एक अरसे से
जैसे शमशान हो गईं आँखें
क्या हुआ कुछ हमें बताओगे
क्यूँ ना-फरमान हो गईं आँखें
एक लड़का इधर ही रहता था
अब ये सुनसान हो गईं आँखें
एक झटका लगा तबाही का
तब से जापान हो गईं आँखें
दिल परस्तिश से बाज़ आ जाए
किस की भगवान हो गईं आँखें
हुस्न देखा था उस ने आँखों से
देख हैरान हो गईं आँखें
— Arohi Tripathi















