Taj Mahal Shayari - Ishq ki nishani, mohabbat ki amar kahaniyon ki shayari

Taj Mahal Shayari beautifully captures the timeless symbol of love and devotion. Inspired by the eternal bond of Shahjahan and Mumtaz, these verses express ishq, remembrance, and the idea of love that never fades. Perfect for romantic captions, heartfelt expressions, or simply admiring the beauty of true love.

What is Taj Mahal shayari?

Taj Mahal shayari is poetry inspired by the monument of love, symbolizing eternal romance, devotion, and the deep bond between lovers.

Taj Mahal Shayari in Hindi

Beautiful Hindi shayari inspired by the timeless love of Taj Mahal.

मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari
उस वक़्त भी अक्सर तुझे हम ढूँढ़ने निकले जिस धूप में मज़दूर भी छत पर नहीं जाते — Munawwar Rana
वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है — Azm Shakri
नाला हूँ मैं बेदारी-ए-एहसास के हाथों दुनिया मिरे अफ़्कार की दुनिया नहीं होती — Sahir Ludhianvi
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है — Abbas Qamar
हम ने नींदों से भी गुरेज किया तुम बड़ा ख़्वाब थे हमारे लिए — Subhan Asad
जो वक़्त-ए-ख़त्ना मैं चीख़ा तो नाई ने कहा हँस कर मुसलमानी में ताक़त ख़ून ही बहने से आती है — Akbar Allahabadi
दिल जिन को ढूँढ़ता है न-जाने कहाँ गए ख़्वाब-ओ-ख़याल से वो ज़माने कहाँ गए — Ambreen Haseeb Ambar

If you love deeper expressions, explore mohabbat shayari for more heartfelt verses.

Taj Mahal Shayari on Love

Romantic lines reflecting eternal love and devotion like the Taj Mahal.

इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना — Afzal Khan
तू उस निगाह से पी वक़्त-ए-मय-कशी 'ताबाँ' की जिस निगाह पे क़ुर्बान पारसाई हो — Anwar Taban
था इंतिज़ार मनाएँगे मिल के दीवाली न तुम ही लौट के आए न वक़्त-ए-शाम हुआ — Aanis Moin
तिरे एहसास में डूबा हुआ मैं कभी सहरा कभी दरिया हुआ मैं — Siraj Faisal Khan
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का — Abhishek shukla
ये कह दिया है मिरे आँसुओं ने तंग आ कर हमें ब-वक़्त-ए-ज़रूरत निकालिए साहब — Afzal Khan
साल के आख़िरी दिन उस ने दिया वक़्त हमें अब तो ये साल कई साल नहीं गुज़रेगा — Shariq Kaifi
ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है रहे सामने और दिखाई न दे — Bashir Badr
मुयस्सर हमें ख़्वाब-ओ-राहत कहाँ ज़रा आँख झपकी सहर हो गई — Dagh Dehlvi
पूरी काइ‌नात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गई वक़्त ने कैसा सितम ढाया कि दूरियाँ ही दवा हो गईं — Unknown

You can also read romantic shayari to dive deeper into romantic emotions.

Taj Mahal Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind Taj Mahal inspired poetry.

ये भी तो जब्र-ए-वक़्त है तू मुझे याद भी नहीं जैसे सँभल गए हो तुम वैसे सँभल गया हूँ मैं — Noon Meem Danish
हर एक शख़्स यहाँ महव-ए-ख़्वाब लगता है किसी ने हम को जगाया नहीं बहुत दिन से — Azhar Iqbal
घूमता रहता है हर वक़्त मेरी आँखों में एक चेहरा जो कई साल से देखा भी नहीं — Riyaz Tariq
ग़ुबार-ए-वक़्त में अब किस को खो रही हूँ मैं ये बारिशों का है मौसम कि रो रही हूँ मैं — Shahnaz Parveen Sahar
तेरे ख़्वाब सँवर जाएँ तो बेहतर होगा अपना क्या है मर जाएँ तो बेहतर होगा — Vishal Singh Tabish
श्याम गोकुल न जाना कि राधा का जी अब न बंसी की तानों पे लहराएगा किस को फ़ुर्सत ग़म-ए-ज़िंदगी से यहाँ कौन बे-वक़्त के राग सुन पाएगा — Abid Hashri
किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से — Riyaz Tariq
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
ये मुझे नींद में चलने की जो बीमारी है मुझ को इक ख़्वाब-सरा अपनी तरफ़ खींचती है — Shahid Zaki

For thoughtful expressions, check out zindagi shayari that explore deeper feelings.

Taj Mahal Quotes and Thoughts

Expressive quotes inspired by the beauty and symbolism of Taj Mahal.

रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है — Ahmad Mushtaq
ये रख रखाव कभी ख़त्म होने वाला नहीं बिछड़ते वक़्त भी तुझ को गुलाब दूँगा मैं — Khurram Afaq
इस लिए डाल के आते हैं कुएँ में नेकी जब बुरा वक़्त पड़ेगा तो निकल आएगी — ''Akbar Rizvi"
ख़्वाब इतना भी हसीं मत देखो नींद टूटे तो न ये शब गुज़रे — anupam shah
वक़्त देता था वो मिलने का तभी रक्खी थी दोस्त इक दौर था मैं ने भी घड़ी रक्खी थी — Nadir Ariz
हमें हर वक़्त ये एहसास दामन-गीर रहता है पड़े हैं ढेर सारे काम और मोहलत ज़रा सी है — Khurshid Talab
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi
सुनो हर-वक़्त इतना याद भी मत कीजिए हम को कहीं ऐसा न हो की हिचकियों में जाँ निकल जाए — Sandeep dabral 'sendy'
थी इक वक़्त अब शा'इरी बस बची है यक़ीं करना मुझ में मुहब्बत नहीं है — Parul Singh "Noor"

If you enjoy emotional reflections, explore ehsaas shayari as well.

Taj Mahal Shayari on Memories

Poetry connecting Taj Mahal with memories, nostalgia, and timeless bonds.

तुम अपनी बात पे क़ाएम हो आख़िरी दम तक हटाओ छोड़ो ये ख़्वाब-ओ-ख़याल की बातें — Haider Khan
हुस्न कुछ और नहीं छत की हरी काई है वक़्त-बे-वक़्त जहाँ पाँव फिसल जाता है — Ashu Mishra
अपनी हालत का ख़ुद एहसास नहीं है मुझ को मैं ने औरों से सुना है कि परेशान हूँ मैं — Aasi Uldani
वक़्त पर फ़ैसला नहीं करते, और फिर 'काश!..काश!' करते हो। — Tanoj Dadhich
उसे लगता रहा बस वक़्त काटा जा रहा है पर मुझे बातों ही बातों में मुहब्बत हो गई उस सेे — Ravi 'VEER'
एक था वक़्त जब आँखों में था ख़्वाबों का हुजूम अब तो इक ख़्वाब टटोले से नहीं मिलता है — Dipendra Singh 'Raaz'
हैं लहू से कई गुना बढ़कर वो जो एहसास के मरासिम हैं — Shadan Ahsan Marehrvi

Relive emotional moments with yaad shayari that capture remembrance.

2 Line Taj Mahal Shayari

Short and impactful two-line shayari inspired by Taj Mahal.

उस ने छोड़ा है मुझे छोड़ते हैं जैसे लोग बाढ़ के वक़्त सभी ग़ैर ज़रूरी सामान — Vishnu virat
मैं तो उस वक़्त से डरता हूँ कि वो पूछ न ले ये अगर ज़ब्त का आँसू है तो टपका कैसे — Ahmad Nadeem Qasmi
इक ख़्वाब ने आँखें खोली हैं क्या मोड़ आया है कहानी में वो भीग रही है बारिश में और आग लगी है पानी में — Gulzar
हम वो हैं जो नइँ डरते वक़्त के इम्तिहान से वो परिंदे और थे जो डर गए आसमान से — Madhav
इक लड़का शब्दों का जाल बिछाता है और इक लड़की ख़्वाब पिरोने लगती है — Siddharth Saaz
जिस को इस फ़स्ल में होना है बराबर का शरीक मेरे एहसास में तन्हाइयाँ क्यूँँ बोता है — Ghulam Mohammad Qasir

Short Taj Mahal Shayari

Concise shayari capturing the beauty of love and Taj Mahal.

हाँ कभी ख़्वाब-ए-इश्क़ देखा था अब तक आँखों से ख़ूँ टपकता है — Akhtar Ansari
ग़ैरों से तो फ़ुर्सत तुम्हें दिन रात नहीं है हाँ मेरे लिए वक़्त-ए-मुलाक़ात नहीं है — Lala Madhav Ram Jauhar
मेरे लिए ये कोई नया सानिहा नहीं इक वक़्त बा'द हर किसी ने छोड़ा है मुझे — Haresh Vanza
इतना कम-ज़र्फ़ न बन उस के भी सीने में है दिल उस का एहसास भी रख अपनी ही राहत पे न जा — Aitbar Sajid
कहीं मैं देर से पहुँचूँ तो याद आता है कहीं मैं वक़्त से पहले भी जाया करता था — Kabir Athar
अगर तुम देर से सोते हो अफ़सर बन नहीं सकते अगर तुम वक़्त पे सोते हो शाइ'र बन नहीं सकते — Tanoj Dadhich
वक़्त बदलेगा तो इस बार मैं पूछूँगा उसे तुम बदलते हो तो क्यूँँ लोग बदल जाते हैं — Khalil Ur Rehman Qamar
कुछ वक़्त ने तोड़ा है भरम और कुछ उस ने मैं तो ये समझता था कोई बात है मुझ में — Ashu Mishra
हम दोज़ख़-ए-एहसास में जलते ही रहेंगे ये फ़िक्र का हासिल है बसीरत की सज़ा है — Syed Ahmad Shamim
मुस्कुराए हम उस से मिलते वक़्त रो न पड़ते अगर ख़ुशी होती — Jaun Elia
बंद आँखों में सुनहरे ख़्वाब ठहरे थे मगर ख़्वाब जब पहुँचे हक़ीक़त तक तो आँखें खुल गईं — Malika Naseem

Taj Mahal Shayari for Status

Perfect shayari lines to use as WhatsApp or social media status.

तू कोई ग़म है तो दिल में जगह बना अपनी तू इक सदा है तो एहसास की कमाँ से निकल — Rajinder Manchanda Bani
मैं जागता पहले वो रुक्सत हो गया था कल ख़्वाब आया था फ़क़त मैं सो गया था कल — Charagh
जब कभी नींद हमें वक़्त पे आने लगे है तो डर के तेरी याद को आवाज़ लगा देते हैं — Parwez Akhtar
हर रोज़ कई ख़्वाब लिए जागतीं हैं ये आँखें हर रोज़ तुझे ही ख़्वाबों में पाती हैं ये आँखें — Ashutosh singh
बाद-ए-सबा जब ज़ुल्फ़ों को मेरी सहलाए एहसास-ए-छुअन तेरा दिल को मेरे महकाए — Angel Pal
भूल जाने का तुझे कैसे तसव्वुर कर लूँ मेरे हर ख़्वाब की रुठी हुई ता'बीर है तू — Sultan
मेरे नशेमन में किसी तरह का अँधेरा नहीं है उस ख़्वाब में न जी पाऊँगा जो मेरा नहीं है — Murli Dhakad
वक़्त बेवक़्त जब भी दिल करे तो आ जाना जबसे गए हो तुम कभी कुंडी नहीं डाली — Aryan Goswami
वक़्त आज हम सेे रुख्शत है तो क्या वक़्त है गुजर जाएगा गुजरने दीजिये — karan singh rajput
तेरे इंतिज़ार के लम्हें कितने लंबे हो गए घर के बाहर रुके और लाइट के खंबे हो गए — RUSHIKESH PAWAR
सिलसिला ए वक़्त का यूँ ही चलता गया यादों में तस्वीरों के रंगों को गहराता रहा — Angel Pal
कितने एहसास दफ़्न होते है रोज़ यहाँ हमारे दिल को क़ब्रिस्तान क्यूँ नहीं कहते — Aryan Goswami

Taj Mahal Captions

Creative captions inspired by Taj Mahal for Instagram and posts.

है ये अजीब शिकवा कार ए जहाँ से मेरा कुछ कर नहीं रहे हैं और वक़्त भी नहीं है — Shivam chaubey
मैं ख़्वाब-ए-इश्क़ की ता'बीर में हूँ अभी मैं वादी-ए-कश्मीर में हूँ — Saarthi Baidyanath
कुछ तो पढ़ने के लिए और कुछ पढ़ाने के लिए इस तरह से वक़्त ने सारी किताबें बाँट दीं — Saarthi Baidyanath
मुमकिन नहीं हर वक़्त मेहरबान रहे ज़िंदगी कुछ लम्हें जीने का तजुर्बा भी सिखाते हैं — Arpit shukla
महज़ इक ख़्वाब जैसी थी वो लड़की हक़ीक़त में जिसे सब चाहते थे — Kush Pandey ' Saarang '
बात कुछ भी ना हुई हम दोनो में और वक़्त सारा यूँँहीं गुज़रा बैठे - बैठे — karan singh rajput
ब-मुश्किल वक़्त तो कट जाएगा तेरे बा'द भी हमदम ज़रा सोचो मगर इस ज़िन्दगी का हाल क्या होगा — Aman Kumar Shaw "Haif"

FAQs

The Taj Mahal represents everlasting love, making it a powerful symbol in shayari to express deep emotions, loyalty, and timeless relationships.
Yes, Taj Mahal shayari works perfectly as Instagram captions, especially for romantic posts, couple pictures, and travel moments.
Mostly it focuses on love, but it can also express memories, longing, and the idea of something beautiful that lasts forever.
Yes, Taj Mahal shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish, as long as it conveys the emotion of eternal love and beauty.
Its uniqueness comes from combining poetic emotions with a real symbol of love, making every line feel grand, timeless, and deeply meaningful.
You can use it while expressing love, sharing romantic memories, posting couple photos, or appreciating the beauty of true ishq.