kisi ka bhi kabhi hota nahin tha main | किसी का भी कभी होता नहीं था मैं

  - Manoj Devdutt

किसी का भी कभी होता नहीं था मैं
किसी के भी लिए रोता नहीं था मैं

हुआ उसका असर कुछ इस क़दर मुझपर
बिना उसके कभी सोता नहीं था मैं

कभी फ्री कुछ नहीं पाया यहाँ मैंने
तभी तो कुछ कभी खोता नहीं था मैं

तुम्हारा ही कहा बोलें नहीं होगा
तुम्हारा तो कभी तोता नहीं था मैं

तुम्हें जब से मिला हूँ हो गया ऐसा
नहीं ऐसा कभी होता नहीं था मैं

  - Manoj Devdutt

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari