udaasi kii mujhko davaa dii gaii hai | उदासी की मुझको दवा दी गई है

  - Aatif Siddiqui

उदासी की मुझको दवा दी गई है
मुहब्बत के बदले जफ़ा दी गई है

मेरा मन कहीं अब नहीं लगता है यार
ये बीमारी जो सर चढ़ा दी गई है

मैं पहले बहुत मुस्कुराता था यारो
मुहब्बत सिखाकर सज़ा दी गई है

बस आदत थी मुझको मुहब्बत नहीं थी
इस आदत को मेरी हवा दी गई है

तुम अब पास आते नहीं क्यूँँ मिरे यार
बहुत दूर से ये सदा दी गई है

ये जो लोग बेहिस से दिखते हैं तुझको
अब आवाज़ इनकी दबा दी गई है

  - Aatif Siddiqui

Similar Writers

our suggestion based on Aatif Siddiqui

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari