कुछ इस लिए भी उस सेे हाल मिल नहीं रहे

कि वक़्त को रहे हैं टाल मिल नहीं रहे

ख़ुद उस से इतना हम-ख़याल हो गया हूँ मैं
कि मुझ से अब मिरे ख़याल मिल नहीं रहे

मुझे ये फ़िक्र उस से एक दिन नहीं मिला
उसे ये फ़िक्र एक साल मिल नहीं रहे

सवाल से सवाल मिल रहे हैं पर तिरे
जवाब से मेरे सवाल मिल नहीं रहे

अजीब कश्मकश कि दो बरस के बा'द भी
मिरे लबों से तेरे गाल मिल नहीं रहे

— Ankit Yadav

More by Ankit Yadav

Other ghazal from the same pen

See all from Ankit Yadav →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling